नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव: अंबे और महाकाल के जयकारे के साथ महाप्रसादी का वितरण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
अपनी आध्यात्मिक और सनातनी परंपराओं का निर्वाह करते हुए महाकाल सेना और खुलासा फर्स्ट द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी श्रावण मास और विशेष पर्वों के अवसरों पर महाप्रसादी वितरण किया गया।
इसी परंपरा के तहत नवरात्रि महापर्व पर महाप्रसादी का वितरण किया जा रहा है। एबी रोड स्थित खुलासा फर्स्ट के आंगन में कल विशेष महाप्रसादी का वितरण हुआ।
इसमें फलाहारी ड्रायफ्रूट्स मिक्स साबूदाने की खिचड़ी, मसाला चने की प्रसादी, शुध्द देशी घी से बना ड्रायफ्रूट्स मिक्स रवे का हलवा, गरमा-गरम राम रोटी और रामभाजी, गरमा-गरम स्वादिष्ट भजिए, ड्रायफ्रूट्स मिक्स पुलाव, स्वादिष्ट पेठा और आरओ के ठंडा पानी का वितरण किया गया।
बुधवार रात 9 बजे से शुरू हुआ महाप्रसादी वितरण बुधवार सुबह 3 बजे तक अनवरत जारी रहा। वहीं देवी स्वरूपा गरबा करने वाली बालिकाओं और भक्तों के लिए पंडाल में बैठकर महाप्रसादी ग्रहण करने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था भी की गई।
महाप्रसादी के दौरान हजारों भक्तों ने भक्तिमय वातावरण में जय श्री महाकाल और जय माता दी के उद्घघोष के साथ महाप्रसादी ग्रहण की। साथ ही देवास में टेकरी स्थित मां तुलजा और मां चामुंडा के दर्शन करने जाने वाले श्रद्धालुओं ने भी प्रसादी ग्रहण की। प्रसादी वितरण में महाकाल सेना और खुलासा फर्स्ट के कार्यकर्ता अनवरत बिना थके और बिना रुके अपनी सेवाएं देते रहे। यह भंडारा विजयादशमी तक अनवरत जारी रहेगा।
खुलासा फर्स्ट के पारिवारिक सदस्य वरिष्ठ पत्रकार नितिन मोहन शर्मा एवं उनकी सुपुत्री अनुष्का शर्मा ने श्रध्दालुओं को प्रसादी प्रदान की।
संबंधित समाचार

बेटे को बचाने डैम में कूदे पिता की डूबने से मौत:मामा-भांजा लापता; दो दिन पहले हुई थी बेटी की शादी

टवेरा के बॉटल होल्डर में छिपाई थी एमडी:कार में बाइक भी मिली

8 बदमाशों को शहर से बाहर खदेड़ा:6 पर कसा शिकंजा; लगातार दे रहे थे अपराध को अंजाम

कलेक्टर-कमिश्नर के साथ मंथन करेंगे मुख्यमंत्री:नवाचारों पर होगी चर्चा; 10 मिनट में देना होगा काम का हिसाब

फ्लाईओवर सिटी बनता उज्जैन:विकास की रफ्तार तेज; लेकिन व्यवस्थाओं की परीक्षा बाकी

परिसीमन बिल को लेकर राजनीतिक हलचल तेज:स्टालिन को मनाने चेन्नई पहुंचे विपक्षी नेता; राहुल को गांधी गले लगाया

रैपिडो चालक की अश्लीलता पर महिलाओं ने जताया विरोध:भोपाल की घटना से आक्रोश

महापौर ने किया निरीक्षण:प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी नजर

प्रदेश के 55 लाख स्कूली बच्चों के लिए खुशखबरी:इस दिन मिलेगी गणवेश की राशि; मुख्यमंत्री करेंगे बैंक खातों में अंतरित

नाले में गंदा पानी छोड़ने वाली 4 फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई:3.60 लाख का लगाया दंड; आउटलेट पाइप भी कराए बंद

खड़े हनुमान मंदिर के समर्थन में युवा कांग्रेस का हवन:प्रशासन को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना

सरस्वती नदी में बहाया फैक्ट्री का गंदा पानी:टीएम एंटरप्राइजेस का कारनामा; 40 हजार का जुर्माना कर निगम ने निभाई जिम्मेदारी!

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ और भी कठिन:आधार की पुरानी फोटो बन रही अड़चन; फेस वेरिफिकेशन में फंस रहे आवेदक

महाराष्ट्र में मिलीं वन्यजीवों की खालें:मध्यप्रदेश तक जांच की आंच; आखिर कितने सुरक्षित हैं कूनो के चीते?

साइबर ठगों से बचाई लाखों की रकम:पुलिस के 15 जांबाजों को डीजीपी ने किया सम्मानित

दुष्कर्म की शिकायत से आत्महत्या तक:सात दिनों में पुलिस ने क्या किया?

शहर में लोगों को ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत:यहां बनेगा 15 फीट चौड़ा लेफ्ट टर्न; वाहनों का दबाव होगा कम

दशहरे की रंजिश में दहला गांव:दो पक्षों में चली गोलियां; जमकर हुआ पथराव

किसान की बेरहमी से हत्या:खेत में जाते समय घेरकर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट

कांग्रेस की चुनावी तैयारी:500 महिलाओं की बनाई सूची; चुनाव लड़ने की इच्छुक उम्मीदवार को देगी ट्रेनिंग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!