नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत: निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
धनतेरस पर नई मोटरसाइकिल खरीदकर घर लौट रहे 25 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।
युवक इंदौर से नई बुलेट लेकर अपने घर जा रहा था। उसके साथ बाइक पर साला भी सवार था।
निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक
अहमदाबाद-इंदौर हाईवे पर अमझेरा फाटे के पास निर्माणाधीन ब्रिज के नजदीक उनकी बाइक आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।
हादसे में युवक की जान चली गई, जबकि उसका साला गंभीर रूप से घायल हो गया।
हार की खुशियां मातम में बदल गईं
मृतक की पहचान ननसू पिता मंगलिया, निवासी कुंदनपुर, पोस्ट राणापुर के रूप में हुई है। हादसे के बाद परिवार की त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं।
इंदौर से नई बुलेट खरीदकर निकला था युवक
जानकारी के मुताबिक, ननसू धनतेरस के अवसर पर नई बुलेट खरीदने इंदौर आया था।
परिवार की ओर से आपत्ति जताए जाने के बावजूद उसने नई मोटरसाइकिल खरीदी और साले मुकेश के साथ घर के लिए रवाना हो गया।
दोनों अहमदाबाद-इंदौर हाईवे से गुजर रहे थे। अमझेरा फाटे के पास ब्रिज निर्माण का काम चल रहा था। इसी दौरान उनकी बाइक आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ननसू को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठे मुकेश को भी गंभीर चोट पहुंची।
परिजनों ने निर्माण स्थल की व्यवस्था पर उठाए सवाल
मृतक के परिजनों का आरोप है कि निर्माणाधीन ब्रिज के कारण सड़क का रास्ता बदला गया था, लेकिन वहां पर्याप्त संकेतक नहीं लगाए गए थे।
उनका कहना है कि सड़क परिवर्तन की स्पष्ट जानकारी नहीं होने के कारण बाइक सवार आगे के रास्ते का अंदाजा नहीं लगा पाए और ट्रक से टकरा गए।
हादसे के बाद निर्माणाधीन ब्रिज पर यातायात व्यवस्था और वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए लगाए गए संकेतकों को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
ननसू शादीशुदा था और उसके चार बच्चे हैं। इनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल हैं।
परिवार के लिए धनतेरस का त्योहार खुशियां लेकर आया था, लेकिन नई बुलेट पर घर लौटते समय हुए हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।
जिस मोटरसाइकिल को खरीदने के लिए ननसू उत्साहित था, उसी पर उसका आखिरी सफर बन गया। चार मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। ननसू के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हादसे में घायल मुकेश का उपचार जारी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों और निर्माण स्थल पर यातायात व्यवस्था से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में

देर रात तक सड़कों पर पुलिस:दीपावली की भीड़ को देखते हुए बनाया थ्री लेयर प्लान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!