25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। 25 लाख रुपए के चेक बाउंस मामले में महू कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कई बार समन व जमानती वारंट जारी होने के बावजूद यादव उपस्थित नहीं हुए, जिसके चलते यह सख्त कदम उठाया गया। मुंबई पुलिस को निर्देश दिए गए हैं कि राजपाल यादव को गिरफ्तार कर अगली सुनवाई से पहले महू कोर्ट में पेश किया जाए।
मामला महू निवासी फिल्म फाइनेंसर प्रकाश जाजू की शिकायत से जुड़ा है। शिकायत के मुताबिक राजपाल यादव और प्रकाश जाजू के बीच 25 लाख रुपए का आर्थिक लेनदेन हुआ था। रकम लौटाने के लिए राजपाल यादव की ओर से बाद की तारीख के चेक दिए गए थे। प्रकाश जाजू ने जब ये चेक बैंक में लगाए तो खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण बाउंस हो गए। इसके बाद उन्होंने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी।
जमानती वारंट के बाद भी नहीं पहुंचे कोर्ट... मामले में पहले राजपाल यादव के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया गया था। फरियादी पक्ष के अधिवक्ता राधेश्याम अग्रवाल के मुताबिक इसके बाद राजपाल यादव मुंबई पुलिस के सामने पेश हुए थे और उन्होंने निर्धारित तारीख पर कोर्ट में आकर जमानत कराने का भरोसा दिया था।
हालांकि तय समय बीतने के बाद भी वे न तो कोर्ट में पेश हुए और न ही जमानत कराई। लगातार गैरहाजिरी को देखते हुए फर्स्ट क्लास ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट फरहान एम. कुरैशी की कोर्ट ने अब गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया।
मुंबई पुलिस को गिरफ्तारी की जिम्मेदारी... मुंबई पुलिस को वारंट की तामीली कर राजपाल यादव को गिरफ्तार करने और अगली सुनवाई से पहले महू कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए गए हैं। अब आगे की कार्रवाई वारंट की तामीली और अभिनेता की कोर्ट में पेशी पर निर्भर करेगी।
पहले भी चेक बाउंस मामले में जा चुके हैं जेल... राजपाल यादव इससे पहले भी चेक बाउंस से जुड़े मामले में कानूनी कार्रवाई का सामना कर चुके हैं। अप्रैल 2018 में एक मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें और उनकी पत्नी राधा यादव को चेक बाउंस मामले में दोषी ठहराते हुए छह महीने की सजा सुनाई थी।
वर्ष 2019 में सेशन कोर्ट ने भी इस फैसले को बरकरार रखा था। इसके अलावा करीब नौ करोड़ रुपए की देनदारी से जुड़े एक अन्य मामले में भी उन्हें जेल जाना पड़ा था। दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के बाद उन्होंने 5 फरवरी 2026 को तिहाड़ जेल में सरेंडर किया था।
करीब 12 दिन जेल में रहने के बाद 17 फरवरी को उन्हें अंतरिम जमानत मिली थी। अब महू के 25 लाख रुपए के चेक बाउंस मामले में गैर-जमानती वारंट जारी होने से उनकी कानूनी मुश्किलें फिर बढ़ गई हैं।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में

देर रात तक सड़कों पर पुलिस:दीपावली की भीड़ को देखते हुए बनाया थ्री लेयर प्लान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!