देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी: 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, अयोध्या।
रामनगरी अयोध्या में 10वें दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। सरयू नदी के किनारे स्थित 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाकर नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है।
राम की पैड़ी पर दीयों की रोशनी से पूरा परिसर जगमगा उठा है।
पूरे शहर में उत्सव और धार्मिक उल्लास का माहौल
बड़ी संख्या में स्वयंसेवक दीप प्रज्ज्वलित करने में जुटे हैं। दीपोत्सव के बाद यहां भव्य लेजर शो का आयोजन भी किया जाएगा।
दीपोत्सव में शामिल होने के लिए मुंबई, गुजरात, बिहार समेत देश के अलग-अलग हिस्सों से श्रद्धालु और पर्यटक अयोध्या पहुंचे हैं।
पूरे शहर में उत्सव और धार्मिक उल्लास का माहौल है।
तीन घंटे तक निकली शोभायात्रा, 21 झांकियों में दिखी रामायण
दीपोत्सव के मुख्य आयोजन से पहले अयोध्या में करीब तीन घंटे तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें 21 आकर्षक झांकियां शामिल रहीं।
इन झांकियों के माध्यम से रामायण के सातों कांडों का चित्रण किया गया। भगवान श्रीराम के जीवन और रामायण से जुड़े प्रसंगों को देखकर श्रद्धालु भावविभोर नजर आए।
उपराष्ट्रपति बोले- योगी असंभव को संभव बना देते हैं
दीपोत्सव कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री योगी पर पूरा भरोसा है कि उत्तर प्रदेश देश के सभी राज्यों का नेतृत्व करेगा। योगी असंभव को संभव बना देते हैं।
उन्होंने इस आयोजन के लिए मुख्यमंत्री और उनकी पूरी टीम को बधाई दी।
उपराष्ट्रपति ने देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी मिलकर भारत को महाशक्ति बनाने में योगदान दें।
उन्होंने अपने संबोधन का समापन 'जय श्रीराम' और 'जय हिंद' के नारों के साथ किया।
पहले यूपी आने पर सुरक्षित महसूस नहीं करता था: उपराष्ट्रपति
अपने संबोधन में सीपी राधाकृष्णन ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था में आए बदलाव का भी जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि पहले जब वे उत्तर प्रदेश आते थे तो खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते थे, लेकिन अब प्रदेश सुरक्षित हाथों में है।
उन्होंने काशी में हुई एक मुलाकात का उदाहरण देते हुए बताया कि एक व्यक्ति से बातचीत के दौरान उन्होंने पूछा था कि क्या अब भी कोई समस्या है?
उस व्यक्ति ने बताया कि अब कोई समस्या नहीं है। पहले वह छोटे-मोटे अपराध करता था, लेकिन अब अपना कारोबार कर रहा है।
कारसेवकों के बलिदान से बना राम मंदिर
उपराष्ट्रपति ने राम मंदिर निर्माण के संघर्ष को याद करते हुए कहा कि मंदिर के निर्माण में अनेक कारसेवकों ने बलिदान दिया है।
उनके संघर्ष के बाद आज अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना है। उन्होंने इसे हिंदुओं के आत्मसम्मान का प्रतीक बताया।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में हो रहा विकास विरासत के संरक्षण और आधुनिक विकास का अच्छा उदाहरण है।
भारत की परंपरा और व्यवस्था में सामान्य परिवारों से आने वाले लोगों को भी बड़े पदों तक पहुंचने का अवसर मिलता है।
दीपों की रोशनी और लेजर शो से सजेगी रामनगरी
10वें दीपोत्सव के आयोजन में राम की पैड़ी सहित सरयू तट के घाटों को दीयों से सजाया जा रहा है।
30 लाख दीयों के प्रज्ज्वलन के साथ नया रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद होने वाला लेजर शो इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेगा।
देशभर से पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच अयोध्या का दीपोत्सव धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का भव्य उत्सव बन गया है।
संबंधित समाचार

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में

देर रात तक सड़कों पर पुलिस:दीपावली की भीड़ को देखते हुए बनाया थ्री लेयर प्लान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!