खबर
Top News

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर: 63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 नवंबर 2026, 4:57 pm
शेयर करें:
एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सरकार ने बड़ी योजना तैयार की है।

प्रदेश में करीब 63,296 करोड़ रुपए की लागत से पांच नए ग्रीनफील्ड फोरलेन कॉरिडोर विकसित करने की तैयारी है।

1398 किलोमीटर लंबा होगा नया सड़क नेटवर्क
इनकी कुल लंबाई लगभग 1,398 किलोमीटर होगी। प्रस्तावित मार्ग प्रदेश के प्रमुख शहरों और औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर सड़क नेटवर्क से जोड़ेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अधिकारियों को इन परियोजनाओं की संभाव्यता रिपोर्ट और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार करने का काम तेज करने के निर्देश दिए हैं।

भोपाल से मंदसौर, ग्वालियर से कटनी तक जुड़ेंगे नए कॉरिडोर
योजना के तहत पांच प्रमुख सड़क मार्ग प्रस्तावित किए गए हैं। इनकी लंबाई इस प्रकार होगी।
भोपाल-मंदसौर: 258 किलोमीटर
सागर-सतना: 227 किलोमीटर
जबलपुर-आशापुर: 358 किलोमीटर
भोपाल-ग्वालियर: 320 किलोमीटर
कटनी-सिंगरौली: 235 किलोमीटर

इन सभी मार्गों को ग्रीनफील्ड और प्रवेश-नियंत्रित फोरलेन के रूप में विकसित करने की योजना है।

यानी वाहनों को निर्धारित प्रवेश और निकास स्थानों से ही सड़क पर आने-जाने की सुविधा मिलेगी। चार लेन के साथ पक्के शोल्डर भी बनाए जाएंगे।

तीन कॉरिडोर की रिपोर्ट तैयार, दो की DPR प्रक्रिया शुरू
मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक मंडल की 49वीं बैठक में परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी दी गई।

बैठक में बताया गया कि भोपाल-मंदसौर, सागर-सतना और जबलपुर-आशापुर कॉरिडोर के लिए सलाहकार एजेंसियां संभाव्यता रिपोर्ट तैयार कर रही हैं।

इन मार्गों के लिए अलग-अलग वैकल्पिक रूट मैप तैयार किए गए हैं। इनमें से सबसे उपयुक्त मार्ग का चयन किया जाएगा।

वहीं भोपाल-ग्वालियर और कटनी-सिंगरौली कॉरिडोर की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने के लिए सलाहकार एजेंसियों के चयन की निविदा प्रक्रिया चल रही है।

मुख्यमंत्री बोले- सड़कें विकास की जीवनरेखा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की जीवनरेखा होती हैं। प्रदेश के गांव, कस्बे और शहर अच्छी सड़क सुविधा से जुड़े होने चाहिए।

सरकार का लक्ष्य प्रत्येक बसाहट तक ऐसी सड़क कनेक्टिविटी पहुंचाना है, जिसका उपयोग पूरे साल किया जा सके।

उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं को जल्द पूरा करने और लोक निर्माण, नगरीय प्रशासन, ग्रामीण विकास, उद्योग तथा हाउसिंग बोर्ड जैसे विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में लिए गए ये महत्वपूर्ण फैसले
सड़क विकास निगम की बैठक में नए फोरलेन कॉरिडोर के अलावा कई अन्य प्रस्तावों को भी मंजूरी दी गई। निगम की प्रस्तावित राजमार्ग निधि का नाम बदलकर विकसित मध्यप्रदेश संकल्प पथ रखा जाएगा।

जावरा-नयागांव फोरलेन परियोजना में शत-प्रतिशत इक्विटी विनिवेश की अनुमति दी गई। निगम में दो मुख्य अभियंता, तीन महाप्रबंधक और पांच उप महाप्रबंधक के नए पद बनाए जाएंगे।

खेती में इस्तेमाल होने वाले कंबाइन हार्वेस्टर को टोल प्लाजा शुल्क से छूट देने का प्रस्ताव पारित हुआ।

विधि सहायक के मानदेय में बढ़ोतरी और स्वतंत्र संचालक की नियुक्ति को मंजूरी मिली। अरेरा हिल्स स्थित पीएएम भवन के अधिग्रहण को भी स्वीकृति दी गई।

अब DPR और रूट चयन पर टिकी नजरें
पांचों फोरलेन परियोजनाओं के लिए फिलहाल रिपोर्ट तैयार करने और एजेंसियों के चयन की प्रक्रिया चल रही है।

आगे रूट का अंतिम निर्धारण, परियोजना की लागत और निर्माण की समय-सीमा तय होने के बाद इनके क्रियान्वयन की दिशा स्पष्ट होगी।

इन कॉरिडोर के बनने से प्रदेश के प्रमुख शहरों के बीच सड़क संपर्क मजबूत करने की योजना है।

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
Top News

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

about 5 hours ago
नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत
Top News

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

about 5 hours ago
गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा
Top News

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

about 5 hours ago
नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा
Top News

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

about 6 hours ago
मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
Top News

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

about 6 hours ago
घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप
Top News

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

about 7 hours ago
नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

about 7 hours ago
दीपावली पर फूड विभाग की जांच
Top News

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

about 7 hours ago
देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

about 7 hours ago
गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा
Top News

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

about 7 hours ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

about 7 hours ago
डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण
Top News

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

about 7 hours ago
25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
Top News

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

about 8 hours ago
अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा
Top News

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

about 8 hours ago
गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी
Top News

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

about 8 hours ago
24 घंटे शराब ब्लैक का खेल
Top News

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

about 8 hours ago
फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा
Top News

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

about 8 hours ago
दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर
Top News

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

about 8 hours ago
अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार
Top News

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में

about 8 hours ago
देर रात तक सड़कों पर पुलिस
Top News

देर रात तक सड़कों पर पुलिस:दीपावली की भीड़ को देखते हुए बनाया थ्री लेयर प्लान

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!