मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान: दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार ने बड़ा लक्ष्य तय किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऐलान किया है कि अगले दो साल में मध्यप्रदेश को दूध उत्पादन में देश में नंबर-1 बनाया जाएगा।
प्रदेश इस मामले में तीसरे स्थान पर
फिलहाल प्रदेश इस मामले में तीसरे स्थान पर है। सरकार अब गांव-गांव तक दुग्ध सहकारी समितियों का विस्तार कर दूध संग्रहण व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी में है।
आमदनी बढ़ाई जा सकती
मुख्यमंत्री शनिवार को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि किसानों की आर्थिक समृद्धि केवल खेती पर निर्भर नहीं रहनी चाहिए।
पशुपालन, मत्स्य पालन और उद्यानिकी को भी कृषि व्यवस्था से जोड़कर उनकी आमदनी बढ़ाई जा सकती है।
हर ग्राम पंचायत में बनेगी दुग्ध सहकारी समिति
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश की ग्राम पंचायतों में दूध संकलन के लिए दुग्ध सहकारी समितियां बनाई जा रही हैं।
इससे ग्रामीण क्षेत्रों में दूध उत्पादन और उसके व्यवस्थित संग्रहण को बढ़ावा मिलेगा।
सरकार का प्रयास है कि किसान खेती के साथ पशुपालन को भी आय का मजबूत साधन बनाएं।
उन्होंने कहा कि सिंचाई का रकबा बढ़ाने के साथ किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली देने की शुरुआत की गई है।
नदी जोड़ो परियोजनाओं से भी खेती और किसानों को लाभ मिलने की उम्मीद है।
ग्रामीणों को मिलेगा संपत्ति का कानूनी अधिकार
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसके माध्यम से ग्रामीण आबादी को उनकी संपत्ति का पक्का और कानूनी स्वामित्व दिया जा रहा है।
आजादी के बाद पहली बार ग्रामीणों को अपनी संपत्ति के अधिकार का रजिस्टर्ड दस्तावेज मिल रहा है।
उन्होंने धनतेरस पर मुरैना जिले के करुआ गांव में हितग्राहियों से मुलाकात का अनुभव साझा करते हुए कहा कि ग्रामीणों को अपनी संपत्ति के दस्तावेज मिलने से उनके चेहरों पर खुशी देखने को मिली।
55 जिलों में पीएम एक्सीलेंस कॉलेज, मेडिकल सुविधाओं का विस्तार
शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर मुख्यमंत्री ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्रदेश के सभी 55 जिलों में पीएम एक्सीलेंस कॉलेज स्थापित किए गए हैं।
सांदीपनि विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। स्वास्थ्य क्षेत्र में मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाई जा रही है।
मंडला और बालाघाट में भी मेडिकल कॉलेजों का निर्माण किया गया है, जहां इसी शैक्षणिक सत्र से प्रवेश शुरू होने की बात कही गई है।
ओंकारेश्वर कॉरिडोर पर 2500 करोड़ खर्च करने की योजना
मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सड़क और रेल नेटवर्क के विस्तार की जानकारी देते हुए कहा कि धार और झाबुआ तक रेल लाइन पहुंची है।
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के जरिए सार्वजनिक परिवहन को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उज्जैन में महाकाल लोक बनने के बाद धार्मिक पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिला है।
इसी तरह ओंकारेश्वर कॉरिडोर पर करीब 2500 करोड़ रुपए के कार्य किए जा रहे हैं। चित्रकूट और ओरछा के विकास पर भी सरकार काम कर रही है।
राज्यपाल की अपील- जरूरतमंदों के साथ बांटें दीपावली की खुशियां
इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने भी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने लोगों से जरूरतमंद और वंचित परिवारों के साथ त्योहार की खुशियां साझा करने की अपील की।
राज्यपाल ने कहा कि अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों को कपड़े, मिठाई, शिक्षा सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं उपलब्ध कराई जा सकती हैं।
उन्होंने पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने, पटाखों से बचने और स्थानीय उत्पादों की खरीदारी को प्रोत्साहित करने का भी आग्रह किया।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में

देर रात तक सड़कों पर पुलिस:दीपावली की भीड़ को देखते हुए बनाया थ्री लेयर प्लान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!