नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नर्मदापुरम।
जिले के ग्राम आंखमऊ में एक नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई।
शुक्रवार शाम 23 वर्षीय आदर्श यादव का शव कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला, जबकि उसकी 21 वर्षीय पत्नी भारती बेड पर अचेत अवस्था में पड़ी थी।
गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई
सबसे दुखद बात यह है कि भारती छह महीने की गर्भवती थी और इस घटना में गर्भस्थ शिशु की भी मौत हो गई।
कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हत्या और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं से जांच कर रही है।
खिड़की से झांका तो सामने आया खौफनाक मंजर
घटना का पता शुक्रवार शाम उस समय चला, जब भारती का भाई सिद्धार्थ यादव घर लौटा।
उसने बताया कि वह किसी काम से माखननगर गया था। घर में नाना-नानी के साथ जीजा आदर्श और बहन भारती मौजूद थे।
शाम को वह दोनों को पहली मंजिल से बुलाने पहुंचा, लेकिन कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज लगाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला।
इसके बाद उसने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो आदर्श फांसी के फंदे पर लटका दिखाई दिया, जबकि भारती बेड पर अचेत पड़ी थी।
सिद्धार्थ ने तत्काल नाना-नानी को सूचना दी। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
20 अप्रैल को हुई थी शादी, घर में आने वाला था नन्हा मेहमान
आदर्श यादव पिता राजू यादव और भारती नया गांव पथरोटा के रहने वाले थे। दोनों की शादी 20 अप्रैल 2026 को हुई थी।
आदर्श खेती करने के साथ दुकान भी चलाता था। भारती छह महीने की गर्भवती थी और परिवार में कुछ महीनों बाद बच्चे के आने की तैयारियां चल रही थीं।
परिजनों के मुताबिक, दोनों के बीच किसी विवाद या परेशानी की जानकारी उन्हें नहीं थी। वे सामान्य तरीके से रह रहे थे।
चार दिन पहले ही दोनों भारती के नाना-नानी के घर ग्राम आंखमऊ मेहमानी में आए थे। अचानक हुई इस घटना से परिवार सदमे में है।
दो अलग-अलग स्थानों पर कराया गया पोस्टमार्टम
शनिवार को भारती के शव का पोस्टमार्टम नर्मदापुरम जिला अस्पताल में दो डॉक्टरों की टीम ने किया, जबकि आदर्श का पोस्टमार्टम माखननगर में कराया गया। घटना में गर्भस्थ शिशु की भी मौत हुई है।
हत्या या आत्महत्या? पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
सोहागपुर एसडीओपी अरविंद शाह के अनुसार, नवदंपति के शव बंद कमरे में मिले हैं। महिला गर्भवती थी, इसलिए उसका पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में कराया गया है।
पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल दोनों की मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हुई है।
पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में

देर रात तक सड़कों पर पुलिस:दीपावली की भीड़ को देखते हुए बनाया थ्री लेयर प्लान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!