खबर
Top News

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा: अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

07 नवंबर 2026, 3:36 pm
शेयर करें:
अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
राजस्थान के अलवर में किसान परिवार में जन्मा एक युवक कभी बॉक्सिंग रिंग में खिलाड़ियों को दांव-पेंच सिखाता था, लेकिन बाद में अपराध की दुनिया में ऐसा नाम बना कि देश के कई राज्यों की पुलिस उसकी तलाश करने लगी।

यह कहानी है हरिचंद जाट उर्फ हैरी बॉक्सर की, जिसे अमेरिका के कैलिफोर्निया से गिरफ्तार किए जाने की खबर सामने आई है। उसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग का प्रमुख सदस्य और विदेश में सक्रिय नेटवर्क का अहम चेहरा माना जाता है।

हैरी बॉक्सर की गिरफ्तारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। उस पर भारत में कारोबारियों को धमकाने, रंगदारी मांगने और कई आपराधिक वारदातों में गैंग के लिए भूमिका निभाने के आरोप हैं।

बॉक्सिंग कोच से अपराध की दुनिया तक का सफर
हैरी बॉक्सर का असली नाम हरिचंद जाट बताया जाता है। वह राजस्थान के अलवर जिले का रहने वाला है। उसका परिवार खेती-किसानी से जुड़ा है।

अपराध की दुनिया में आने से पहले वह जयपुर में बॉक्सिंग कोच के रूप में काम करता था। बॉक्सिंग से जुड़ाव के कारण ही उसने हैरी बॉक्सर नाम से पहचान बनाई।

बताया जाता है कि वर्ष 2024 में वह डंकी रूट के जरिए अवैध तरीके से अमेरिका पहुंचा था। वहां उसकी नजदीकी लॉरेंस बिश्नोई गैंग और खासतौर पर अनमोल बिश्नोई से बढ़ी। इसके बाद विदेश में बैठकर भारत में गैंग की गतिविधियों को संचालित करने में उसकी भूमिका बढ़ती गई।

अमेरिका पहुंचकर संभाली गैंग की अहम जिम्मेदारी
रिपोर्ट के मुताबिक, गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा से लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दूरी बढ़ने के बाद अमेरिका में हैरी बॉक्सर की सक्रियता बढ़ गई थी।

उस पर भारत में कारोबारियों और अन्य लोगों को विदेशी नंबरों से फोन कर रंगदारी मांगने तथा धमकियां देने के आरोप हैं। हैरी बॉक्सर का नाम राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश में सामने आए कई रंगदारी के मामलों से भी जुड़ा है।

2025 में कैलिफोर्निया में हुआ था जानलेवा हमला
हैरी बॉक्सर की जिंदगी में 20 अक्टूबर 2025 का दिन भी बेहद अहम रहा। अमेरिका के कैलिफोर्निया में हाईवे-41 पर फ्रेस्नो इलाके के पास उस पर गोलीबारी की गई थी। इस हमले में उसका एक साथी मारा गया, जबकि दूसरा घायल हो गया था। हैरी बॉक्सर खुद इस हमले में बच निकला था।

इस हमले के बाद रोहित गोदारा ने सोशल मीडिया पर कथित पोस्ट के जरिए इसकी जिम्मेदारी ली थी। पोस्ट में गोल्डी बराड़ के साथ मिलकर हमले की साजिश रचने का दावा किया गया था। इस घटना को गैंग के भीतर चल रही आपसी दुश्मनी से जोड़कर देखा गया।

कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग के बाद आया था नाम
अगस्त 2025 में कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग के बाद हैरी बॉक्सर का नाम चर्चा में आया था। इस दौरान एक कथित ऑडियो संदेश सामने आया था, जिसमें बॉलीवुड से जुड़े लोगों को धमकी दी गई थी। संदेश में सलमान खान के साथ काम करने वाले कलाकारों, निर्देशकों और निर्माताओं को निशाना बनाने की बात कही गई थी।

इंदौर समेत मध्य प्रदेश के कारोबारियों को भी मिली थीं धमकियां
हैरी बॉक्सर का नाम मध्य प्रदेश में भी रंगदारी के कई मामलों में सामने आया था। वर्ष 2026 में इंदौर, खरगोन, भोपाल और अशोकनगर के कारोबारियों को व्हाट्सऐप कॉल और वॉयस नोट के जरिए धमकियां मिलने की खबरें सामने आई थीं। इनमें 5 करोड़ से 15 करोड़ रुपये तक की रंगदारी मांगे जाने की बात कही गई थी।

इन मामलों की जांच के लिए मध्य प्रदेश पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। जांच के दौरान राजस्थान, हरियाणा और दूसरे राज्यों में सक्रिय नेटवर्क के तार भी खंगाले गए थे। कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई थी।

रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी को धमकी देने के मामले में भी नाम
हैरी बॉक्सर का नाम बॉलीवुड की हस्तियों को मिली धमकियों के मामलों में भी सामने आया। फरवरी 2026 में अभिनेता रणवीर सिंह को कथित तौर पर रंगदारी और धमकी भरे वॉयस नोट भेजने के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने हैरीचंद जाट उर्फ हैरी बॉक्सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी को मिली धमकी के मामले में भी उसके नेटवर्क की भूमिका जांच के दायरे में रही।

चंडीगढ़ के इंदरप्रीत पेरी हत्याकांड में भी जुड़ा नाम
1 दिसंबर 2025 को चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित टिम्बर मार्केट के पास इंदरप्रीत सिंह उर्फ पेरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद सोशल मीडिया पर हैरी बॉक्सर और आरजू बिश्नोई के नाम से कथित पोस्ट सामने आई थी, जिसमें हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था। पोस्ट में पेरी के गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा से संपर्क होने का आरोप लगाया गया था।

इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस ने मार्च 2026 में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। पुलिस जांच में आरोपियों के तार लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने की बात सामने आई थी।

गिरफ्तारी से गैंग के विदेश नेटवर्क को झटका

हैरी बॉक्सर को कैलिफोर्निया से गिरफ्तार किए जाने के बाद अब उसकी भारत वापसी और उससे जुड़े आपराधिक मामलों की जांच को लेकर निगाहें टिकी हैं। पुलिस और जांच एजेंसियों के लिए उससे पूछताछ के जरिए विदेश में सक्रिय नेटवर्क, रंगदारी के मामलों और भारत में काम कर रहे सहयोगियों की जानकारी जुटाना महत्वपूर्ण होगा।

एक बॉक्सिंग कोच से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित गैंगस्टर तक पहुंचने वाले हरिचंद जाट उर्फ हैरी बॉक्सर का सफर अब उसकी गिरफ्तारी के बाद फिर सुर्खियों में है।

संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
Top News

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

about 5 hours ago
नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत
Top News

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

about 5 hours ago
गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा
Top News

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

about 5 hours ago
नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा
Top News

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

about 6 hours ago
मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान
Top News

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

about 6 hours ago
एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर
Top News

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

about 6 hours ago
घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप
Top News

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

about 7 hours ago
नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

about 7 hours ago
दीपावली पर फूड विभाग की जांच
Top News

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

about 7 hours ago
देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री
Top News

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

about 7 hours ago
गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा
Top News

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

about 7 hours ago
नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

about 7 hours ago
डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण
Top News

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

about 7 hours ago
25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
Top News

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

about 7 hours ago
गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी
Top News

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

about 8 hours ago
24 घंटे शराब ब्लैक का खेल
Top News

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

about 8 hours ago
फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा
Top News

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

about 8 hours ago
दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर
Top News

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

about 8 hours ago
अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार
Top News

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में

about 8 hours ago
देर रात तक सड़कों पर पुलिस
Top News

देर रात तक सड़कों पर पुलिस:दीपावली की भीड़ को देखते हुए बनाया थ्री लेयर प्लान

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!