गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा: प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व
KHULASA FIRST
संवाददाता

गोवंश संरक्षण और पशुपालकों के सम्मान पर रहेगा विशेष जोर
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गोवर्धन पूजा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी हैं। कलेक्टर शिवम वर्मा महू तहसील के ग्राम आशापुरा पहुंचे, जहां गोशाला में आयोजित होने वाले गोवर्धन पूजा कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयोजन की तैयारियों से जुड़ी जानकारी प्राप्त की।
दरअसल, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष 9 नवंबर को प्रदेशव्यापी स्तर पर गोवर्धन पर्व मनाया जाएगा। प्रदेश की तीन हजार से अधिक पंजीकृत गोशालाओं में गो-पूजन, गोवंश संरक्षण एवं संवर्धन तथा पशुपालकों के सम्मान से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्राम आशापुरा की गोशाला में होने वाला कार्यक्रम इसी आयोजन का हिस्सा है।
10 हजार गोवंश की क्षमता वाली गोशाला से जुड़ा है आशापुरा... ग्राम आशापुरा की गोशाला इंदौर में गोवंश संरक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण परियोजनाओं में शामिल है। शहर में निराश्रित और बेसहारा गोवंश की समस्या के स्थायी समाधान के उद्देश्य से यहां बड़े स्तर पर गोशाला विकसित की जा रही हैं।
इस परियोजना के लिए करीब 17 हेक्टेयर शासकीय भूमि आवंटित किए जाने की जानकारी सामने आई थी। गोशाला को लगभग 10 हजार गोवंश की क्षमता वाली आधुनिक व्यवस्था के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। परियोजना में गोवंश के लिए आश्रय, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं के विकास पर जोर दिया गया है।
इस परियोजना का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है, क्योंकि इंदौर जैसे तेजी से विस्तार करते शहर में सड़कों पर घूमने वाले निराश्रित गोवंश के कारण यातायात और दुर्घटनाओं की समस्या भी सामने आती रही है। ऐसी गोशालाएं गोवंश को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध कराने के साथ शहर की व्यवस्था को बेहतर बनाने में मददगार हो सकती हैं।
इस वर्ष गोशालाओं के लिए 60 करोड़... गोवर्धन पर्व पर राज्य सरकार ने गोशालाओं और पशुपालकों के लिए विशेष कार्यक्रम निर्धारित किए हैं। प्रदेश की तीन हजार से अधिक पंजीकृत गोशालाओं में संरक्षित लगभग 5.51 लाख निराश्रित गोवंश के भरण-पोषण के लिए 60 करोड़ रुपए से अधिक की राशि सीधे गोशालाओं के खातों में अंतरित की जाएगी।
वर्तमान में प्रदेश सरकार द्वारा गोशालाओं को प्रति गोवंश प्रतिदिन 40 रुपए के हिसाब से भरण-पोषण अनुदान दिया जा रहा है। इस आर्थिक सहायता का उद्देश्य गोशालाओं में पशुओं के लिए चारा, भोजन और देखभाल की व्यवस्थाओं को बनाए रखने में सहयोग देना है।
उत्कृष्ट पशुपालकों को मिलेगा सम्मान... गोवर्धन पर्व के कार्यक्रमों में केवल गो-पूजन ही नहीं, बल्कि बेहतर पशुपालन करने वाले गोपालकों को प्रोत्साहित करने पर भी जोर रहेगा। गोपाल-कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के अंतर्गत चयनित उत्कृष्ट पशुपालकों को सम्मानित किया जाएगा।
इस योजना के तहत प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को एक लाख रुपए, द्वितीय को 50 हजार और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 25 हजार रुपए की पुरस्कार राशि के साथ प्रमाण-पत्र दिए जाएंगे।
भोपाल में होगा राज्य स्तरीय आयोजन... मुख्य राज्य स्तरीय समारोह 9 नवंबर को भोपाल के रवींद्र भवन में होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। दोपहर 12.30 बजे गो-पूजन के साथ पशुपालकों का सम्मान और पशुपालन एवं डेयरी विभाग की योजनाओं तथा नवाचारों पर आधारित प्रदर्शनी लगेगी। जिला मुख्यालयों और गोशालाओं में भी कार्यक्रम होंगे।
गो-संरक्षण के साथ जनभागीदारी पर जोर... गोवर्धन पूजा भारतीय परंपरा में प्रकृति, कृषि और गोवंश के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता का प्रतीक मानी जाती है। इस आयोजन के माध्यम से सरकार गोवंश के संरक्षण-संवर्धन के साथ पशुपालन को प्रोत्साहित करने और गोशालाओं की व्यवस्थाओं को मजबूत बनाने का संदेश देना चाहती है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में

देर रात तक सड़कों पर पुलिस:दीपावली की भीड़ को देखते हुए बनाया थ्री लेयर प्लान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!