देर रात तक सड़कों पर पुलिस: दीपावली की भीड़ को देखते हुए बनाया थ्री लेयर प्लान
KHULASA FIRST
संवाददाता

बाजारों में चार पहिया, बस, ऑटो और ई-रिक्शा की एंट्री बंद
20 से ज्यादा पॉइंट पर डायवर्शन, बीच शहर 8 जगह पार्किंग
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली की खरीदारी के लिए राजवाड़ा और आसपास के पारंपरिक बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ के बीच यातायात पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। जाम से निपटने के लिए थ्री लेयर ट्रैफिक प्लान तैयार किया है।
बाजारों के अंदरूनी रास्तों पर बस, चार पहिया वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा की एंट्री प्रतिबंधित है। जरूरत पर दोपहिया को भी रोका जाएगा। वाहन पार्किंग के लिए आठ स्थान तय किए गए हैं।
व्यवस्था पर नजर रखने के लिए ड्रोन, क्रेन, व्हील लॉक और पेट्रोलिंग टीम भी मैदान में रहेंगी। राजवाड़ा क्षेत्र में मल्हारगंज, गोराकुंड, इमली बाजार, मालगंज, नरसिंह बाजार, पीपली बाजार, यशवंत रोड, आड़ा, मच्छी बाजार, पंढरीनाथ मंदिर, नंदलालपुरा, संजय सेतु, फ्रूट मार्केट, हेमिल्टन रोड और नगर निगम चौराहा सहित 20 से ज्यादा स्थानों पर डायवर्शन लागू रहेगा।
इन पॉइंट पर जवान तैनात रहेंगे, ताकि बाजार में वाहनों का दबाव न बढ़े।।खरीदार जिन्सी हाट मैदान, सुभाष चौक, खजूरी बाजार, बजाज खाना, फ्रूट मार्केट, रिवरसाइड, कोठारी मार्केट और पोद्दार प्लाजा पार्किंग में वाहन खड़े कर सकेंगे।
ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी। नो-पार्किंग में वाहन खड़े करने वालों पर क्रेन और व्हील लॉक पार्टी कार्रवाई करेगी। बुलेट अनाउंसमेंट और पेट्रोलिंग टीमें भी लगातार भ्रमण करेंगी।
रीगल से एयरपोर्ट जाने वाले वाहन राजकुमार ब्रिज, मरीमाता, वायरलेस टी और बड़ा गणपति मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। पलासिया से कलेक्ट्रेट जाने के लिए व्हाइट चर्च, सपना-संगीता रोड और टावर चौराहा मार्ग निर्धारित किया है।
डीसीपी ने रात तक पैदल संभाला मोर्चा
डीसीपी ट्रैफिक राजेशकुमार त्रिपाठी अधिकारियों के साथ देर रात तक राजवाड़ा क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लेते रहे। ड्रोन और वायरलेस के जरिए डायवर्शन पॉइंट पर निगरानी रखी गई।
जहां वाहनों का दबाव बढ़ा, वहां तत्काल यातायात सुचारू कराया। अनाउंसमेंट सिस्टम से पार्किंग और मार्गों की जानकारी दी गई। बाजार में बिछड़े बच्चों, बुजुर्गों और परिजनों को भी अनाउंसमेंट के जरिए उनके परिवार से मिलवाया गया।
चोरी की बाइक चार साल बाद मिली
इसी बीच नरसिंह बाजार चौराहे पर यातायात ड्यूटी कर रहे प्रधान आरक्षक रुपेश की सतर्कता से वर्ष 2021 में चोरी हुई मोटरसाइकिल का पता चला। व्यापारियों ने उन्हें बताया एमपी 11 एमडब्ल्यू 8648 नंबर की बाइक कई दिन से लावारिस खड़ी है।
रुपेश ने पीओएस मशीन से वाहन की जानकारी निकाली और धार जिले के तिरला थाना क्षेत्र के नानंदखेड़ा निवासी वाहन मालिक जगदीश पिता पूनाजी निनामा से संपर्क किया। मालिक ने बताया बाइक चोरी हो गई थी। 30 जून 2021 को धार कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!