24 घंटे शराब ब्लैक का खेल: खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पिछले महीने देवास के चंदाना और बिंजाना गांव में जहरीली शराब पीने से 13 लोगों की मौत ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। इसी तरह अवैध शराब तस्करी रोकने पहुंचे खातेगांव टीआई दिलीप पुरी को शराब तस्कर ने ट्रक से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था।
इन दोनों घटनाओं ने अवैध शराबखोरी करने वाले माफियाओं और पुलिस-आबकारी के जिम्मेदारों पर गंभीर सवाल खड़े किए थे। उम्मीद थी कि इन घटनाओं के बाद पुलिस महकमा अवैध शराब के कारोबार को लेकर ज्यादा सतर्क होगा, लेकिन इंदौर के संयोगितागंज थाने की तस्वीर कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।
यहां नवलखा में इंदिरा प्रतिमा के पास शराब दुकान के सामने पिछले करीब छह महीने से 24 घंटे खुलेआम शराब की ब्लैकरी हो रही है। आरोप है कि शराब बेचने वालों को थाने के ही कुछ पुलिसकर्मियों का संरक्षण है। नतीजा यह कि जेल की हवा खाकर लौटे ब्लैकर भी बेखौफ होकर दोबारा अपने कारोबार में जुट गए।
जानकारी के अनुसार... संयोगितागंज थाना क्षेत्र का नवलखा इन दिनों शराब की अवैध बिक्री का खुला ठिकाना बना हुआ है। इंदिरा प्रतिमा के पास स्थित शराब दुकान के सामने ही ब्लैकरी का बाजार सज रहा है। यहां दिन हो या रात… शराब की मांग करने वालों को आसानी से बोतल उपलब्ध कराई जा रही है।
करीब छह महीने से चल रहे इस कारोबार में गोलू सिलावट, विक्की सिलावट और अरुण सिलावट के नाम सामने आए हैं। हैरानी की बात यह है कि अवैध बिक्री किसी सुनसान गली या छिपे हुए ठिकाने पर नहीं, बल्कि शराब दुकान के ठीक सामने हो रही है, यानि जिस स्थान पर पुलिस की निगरानी सबसे ज्यादा होनी चाहिए, वहीं कानून को खुलेआम चुनौती दी जा रही है।
‘खुलासा फर्स्ट’ को एक जिम्मेदार पाठक ने वीडियो भेजकर इस पूरे ब्लैकरी के खेल की जानकारी देते हुए बताया कि शराब बेचने वालों और थाने के कुछ पुलिसकर्मियों के बीच अच्छी सेटिंग है।
आरोप है कि पुलिसकर्मी सत्येंद्र जादौन और राजेश मौर्य कथित तौर पर ब्लैकरों को संरक्षण दे रहे हैं! इन्हीं की सांठगांठ के चलते शराब की अवैध बिक्री पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
बताया जा रहा है... शराब ब्लैकरी का यह कारोबार किसी एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है। इसमें शराब ब्लैकरों ने माल खपाने के लिए लड़कों को ठेके पर लगा रखा है। ये लड़के रोजाना की हाजिरी पर काम करते हैं और दिनभर ग्राहकों को शराब उपलब्ध कराते हैं।
शराब दुकान के आसपास मजदूर वर्ग के लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। इस तरह दुकान के सामने ही अवैध बिक्री का पूरा नेटवर्क संचालित हो रहा है। रोजाना बड़ी संख्या में शराब खरीदने के लिए नशेड़ी जुट रहे हैं तो पुलिस की नजर क्यों नहीं पड़ रही… या फिर जानबूझकर आंखें फेर ली! खास बात यह कि शराब ब्लैकर पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है।
जानकारी के अनुसार… कुछ दिन पहले शराब दुकान के ठेकेदार ने इनके खिलाफ कार्रवाई करवाकर उन्हें जेल भिजवाया था, लेकिन ब्लैकरों के जमानत पर बाहर आते ही फिर अपना पुराना धंधा संभाल लिया।
नवागत टीआई तक नहीं पहुंची भनक, थाने का सूचना तंत्र कटघरे में!
पाठक के मुताबिक… अवैध शराब ब्लैकरों की सेटिंग इतनी मजबूत है कि उनके कारोबार की भनक वरिष्ठ अधिकारियों को तो छोड़िए, नवागत टीआई तक को नहीं लगने दी गई। छह महीने से खुलेआम चल रहे इस अवैध कारोबार पर थाने की नजर नहीं पड़ना कई सवाल खड़े करता है।
आखिर थाने का सूचना तंत्र किस काम का है? क्या कुछ पुलिसकर्मी ही शराब कारोबारियों को संरक्षण देकर कार्रवाई की राह में रोड़ा बने हुए हैं? पुलिस की नाक के नीचे कारोबार चल रहा है या फिर खाकी की खामोशी में इसे चलाया जा रहा है?
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में

देर रात तक सड़कों पर पुलिस:दीपावली की भीड़ को देखते हुए बनाया थ्री लेयर प्लान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!