देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री: झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, निवाड़ी।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को धार्मिक नगरी ओरछा पहुंचे। यहां उन्होंने रामराजा सरकार मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की।
इसके बाद लाला हरदौल बैठका में मत्था टेका और पुरातत्व उद्यान का निरीक्षण किया।
झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन
मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक गतिविधियों के साथ स्थानीय संस्कृति और आम लोगों से संवाद के नाम भी रहा।
उन्होंने बुंदेली लोकगीतों का आनंद लिया, झांझर बजाई और मौनिया नृत्य दल के कलाकारों से बातचीत की।
लोकगीतों पर बजाई झांझर, जमीन पर बैठकर सुने भजन
ओरछा पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोक कलाकारों से मुलाकात की।
इस दौरान बुंदेली लोकगीतों की प्रस्तुति हुई, जिस पर मुख्यमंत्री ने झांझर बजाकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाया।
उन्होंने मौनिया नृत्य दल के सदस्यों से भी बातचीत की और जमीन पर बैठकर भजन सुने।
बाजार में दुकानदारों से मिले, कुल्हड़ में पी चाय
मंदिर परिसर के बाद मुख्यमंत्री स्थानीय बाजार पहुंचे।
यहां उन्होंने मनिहारी की दुकान पर दुकानदार बल्लन जोगी से मुलाकात कर उनके कारोबार और हालचाल की जानकारी ली।
इसके बाद मिठाई की दुकान पर पहुंचे, जहां उन्होंने नेहा नाम की बच्ची से बातचीत की और उसकी पढ़ाई के बारे में पूछा।
बच्ची ने मुख्यमंत्री को बताया कि कलेक्टर जमुना भिड़े ने उसकी शिक्षा में मदद करने की बात कही है।
इस दौरान एक दुकानदार ने भी मुख्यमंत्री के सामने अपनी आर्थिक परेशानी रखी। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को मामले पर ध्यान देने के निर्देश दिए।
बाजार भ्रमण के दौरान उन्होंने प्रसाद की दुकान पर कलाकंद खाया और कुल्हड़ में चाय का आनंद लिया।
रामराजा लोक का निर्माण तय समय में पूरा करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने ओरछा में चल रहे रामराजा लोक के निर्माण कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों को सभी काम निर्धारित समय-सीमा में पूरे करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का धाम और उज्जैन में बाबा महाकाल का महाकाल लोक धार्मिक पर्यटन के नए केंद्र बने हैं।
इसी दिशा में मध्यप्रदेश में ओरछा को भी प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है।
लाला हरदौल बैठका में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री ने लाला हरदौल बैठका पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने पुरातत्व उद्यान का निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी ली।
इस दौरान प्रभारी मंत्री नारायण कुशवाहा, सांसद महेश केवट, विधायक अनिल जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश पटेरिया, कलेक्टर जमुना भिड़े और पुलिस अधीक्षक राय सिंह नरवरिया सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में

देर रात तक सड़कों पर पुलिस:दीपावली की भीड़ को देखते हुए बनाया थ्री लेयर प्लान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!