फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा: युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
म्यूल बैंक खातों के जरिए होने वाली वित्तीय धोखाधड़ी और संदिग्ध एडवाइजरी कंपनियों के खिलाफ विजय नगर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। कल विजयनगर पुलिस ने सावित्री एम्पायर बिल्डिंग में संचालित एक संदिग्ध एडवाइजरी कंपनी की पर छापामार कार्रवाई की।
कार्यवाही और जांच के दौरान कंपनी में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। कंपनी के कार्यालय के नाम और उसके संचालन से जुड़े दस्तावेजों में गड़बड़ी मिलने पर पुलिस ने संचालिका सहित 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक महीने के भीतर विजय नगर पुलिस की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है।
टीआई चंद्रकांत पटेल के मुताबिक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि सावित्री एम्पायर बिल्डिंग स्थित कार्यालय नंबर 503 में संदिग्ध एडवाइजरी चल रही है जिसमें म्यूल खातों का उपयोग किया जा रहा है सूचना पर विजयनगर पुलिस ने कंपनी पर छापा मारा जहां जांच की तो बाहर डी. साहू कंपनी का बोर्ड लगा मिला, जबकि अंदर जेपी वेल्थ रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड का संचालन होना पाया।
जांच के दौरान कंपनी की ओर से प्रस्तुत प्रमाणपत्रों में जयपुर का पता दर्ज मिला। वहीं, इंदौर स्थित कार्यालय के संचालन और यहां काम करने वाले कर्मचारियों के सत्यापन से जुड़े दस्तावेज मांगे गए तो कंपनी प्रबंधन उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सका।
प्रथमदृष्टया अनियमितताएं सामने आने के बाद विजय नगर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 223(ए) और 3(5) का केस दर्ज करते हुए संचालिका गायत्री शर्मा सहित राहुल सिंह नागर , लखन चंद्रावत , सौरभ नायक , अंकित सैंधव , अक्षय रजावत , सचिन तावडे और विकास प्रजापत के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दबिश पड़ते ही घबरा गए थे दर्जनों कर्मचारी
इधर जब विजयनगर पुलिस ने कल कंपनी पर दबिश मारी तो ऑफिस में बड़ी संख्या कर्मचारी कोलिंग करते नजर आए पुलिस को देख सभी घबरा गए। मौके पर पहुंची टीम ने सभी को मोबाइल टेबल पर रखने को कहा जिसके बाद जांच शुरु हुई।
ऑफिस में मौजूद युवक युवतियां पहले तो ऑफिस डी साहू कंपनी और उसके लिए कोलिंग के लिए बात करने लगे लेकिन जैसे ही पुलिस ने सख्ती की तो सभी पोपट की तरफ उगलने लगे। जिसके बाद पुलिस ने संचालिका सहित कम्पनी 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए केस दर्ज किया।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में

देर रात तक सड़कों पर पुलिस:दीपावली की भीड़ को देखते हुए बनाया थ्री लेयर प्लान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!