अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार: पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में
KHULASA FIRST
संवाददाता

लसूड़िया और एरोड्रम पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नियम विरुद्ध बिना लाइसेंस सार्वजनिक स्थानों पर पटाखे बेचने और अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री का भंडारण करने वालों पर पुलिस ने एक के बाद एक कार्रवाई की। लसूड़िया व एरोड्रम पुलिस ने पांच ठिकानों पर दबिश देकर करीब 1 लाख 79 हजार रुपए के अवैध पटाखे जब्त करते हुए पांच आरोपियों को कार्रवाई के दायरे में लिया है, वहीं द्वारकापुरी स्थित पटाखा मार्केट का औचक निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों को सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी है।
एसीपी पराग सैनी के अनुसार... अवैध पटाखा कारोबार के खिलाफ अभियान के तहत लसूड़िया टीआई राजकुमार यादव के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित कर कार्रवाई की गई है। पुलिस ने 5 और 6 नवंबर को चार स्थानों पर छापेमारी कर चार आरोपियों के कब्जे से करीब 1.49 लाख रुपए के पटाखे और विस्फोटक सामग्री जब्त की।
पुलिस ने बताया... सिंगापुर टाउनशिप में टीम ने कार्रवाई करते हुए दर्शित प्रजापत के पास से 10 हजार रुपए, रवि जैन के पास से 39,215 रुपए और स्कीम-78 निवासी सुदीप साहू के पास से 40 हजार रुपए के पटाखे बरामद किए हैं, वहीं तलावली पेट्रोल पंप के सामने आकाश मुद्गल के कब्जे से चार झोलों में रखे करीब 60 हजार रुपए के पटाखे जब्त किए गए। चारों मामलों में विस्फोटक अधिनियम और बीएनएस की संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है।
60 फीट रोड पर अवैध दुकान, एरोड्रम पुलिस ने दबोचा दुकानदार- इधर एरोड्रम थाना पुलिस ने भी अवैध पटाखा कारोबार पर करारा प्रहार किया। टीआई मनोज सेंधव के अनुसार... टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि 60 फीट रोड चौराहे पर एमपी पब्लिक स्कूल के पास एक व्यक्ति सड़क किनारे अस्थायी दुकान लगाकर पटाखे बेच रहा है।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो दुकानदार अंकुश कोलते (22), निवासी विकास नगर (छोटा बांगड़दा रोड) के पास पटाखे बेचने का लाइसेंस या दुकान संचालन संबंधी दस्तावेज नहीं मिले, जिससे पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया। मौके से करीब 30 हजार रुपए के विभिन्न प्रकार के पटाखे जब्त किए गए।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

देर रात तक सड़कों पर पुलिस:दीपावली की भीड़ को देखते हुए बनाया थ्री लेयर प्लान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!