नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा: लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शहडोल।
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में नकली भारतीय करेंसी के कारोबार का पुलिस ने खुलासा किया है। खैरहा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इनके कब्जे से 8 लाख 71 हजार 200 रुपए के 1,803 नकली नोट बरामद किए गए हैं।
921700 लाख का मशरूका जब्त
इसके अलावा नोट छापने में इस्तेमाल होने वाला प्रिंटर और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है। पुलिस ने कुल 9 लाख 21 हजार 700 रुपए का मशरूका जब्त किया है।
छिरहटी के पास घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी
पुलिस के मुताबिक, 6 नवंबर को खैरहा थाना पुलिस को नकली करेंसी के लेनदेन की सूचना मिली थी।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम छिरहटी के पास घेराबंदी की और संदिग्धों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके बैग से बड़ी मात्रा में नकली नोट बरामद हुए।
500 और 200 रुपए के नोटों की गड्डियां मिली
पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 1,803 नकली नोट जब्त किए हैं। इनमें 500 रुपए के 1,702 नोट और 200 रुपए के 101 नोट शामिल हैं।
अनूपपुर से डिंडौरी तक फैले आरोपियों के ठिकाने
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शरद सिंह मरावी निवासी नौगुला, राजेंद्रग्राम जिला अनूपपुर, अरविंद सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी अर्झली थाना खैरहा जिला शहडोल, मनीष कुमार उम्र 33 वर्ष निवासी डिंडौरी, अनिल कुमार उरैती उम्र 36 वर्ष निवासी लालपुर थाना गाड़ासरई जिला डिंडौरी और नन्हे सिंह मरकाम उम्र 54 वर्ष निवासी बोंदर थाना गाड़ासरई जिला डिंडौरी के रूप में हुई है।
BNS के तहत मामला दर्ज, नेटवर्क की जांच जारी
पुलिस ने खैरहा थाने में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली नोट कहां छापे जा रहे थे और इन्हें बाजार में कहां-कहां खपाया जाना था।
मामले में फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है। यह कार्रवाई एसपी संजय कुमार अग्रवाल के निर्देशन और एसडीओपी धनपुरी विकास पाण्डेय के नेतृत्व में की गई।
इसमें थाना प्रभारी खैरहा उप निरीक्षक उमाशंकर चतुर्वेदी और पुलिस टीम की भूमिका रही।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में

देर रात तक सड़कों पर पुलिस:दीपावली की भीड़ को देखते हुए बनाया थ्री लेयर प्लान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!