गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा: ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पीथमपुर।
गाय चोरी के शक में दो लोगों के साथ मारपीट और बंधक बनाने का मामला सामने आया है।
आरोप है कि सड़क पर बैठी गायों को हटाने पर पांच लोगों ने दोनों को पहले सड़क पर पीटा और फिर पास के ढाबे पर ले जाकर बंधक बना लिया।
मारपीट और गाली-गलौज की गई
यहां भी उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। गंभीर चोटों के कारण नालछा निवासी संजय उर्फ संजू की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा व्यक्ति घायल है।
वीडियो भी आया सामने
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों के साथ मारपीट होती दिखाई दे रही है।
घटना 6 नवंबर को दोपहर करीब 1 से 2 बजे के बीच पीथमपुर के सेक्टर-1 थाना क्षेत्र में मेटल कंपनी के पास हुई।
गाय हटाने पर चोरी का शक, शुरू कर दी पिटाई
जानकारी के मुताबिक, बेटमा निवासी धर्मेंद्र डाबी और नालछा निवासी संजय उर्फ संजू की मुलाकात सेक्टर-1 बस स्टैंड पर हुई थी।
इसके बाद दोनों पैदल अपने गांव बेटमा की ओर जा रहे थे। रास्ते में मेटल कंपनी के पास सड़क पर बैठी गायों को दोनों किनारे करने लगे।
इसी दौरान अंकुश बुंदेला और उसका भाई कमलेश बुंदेला वहां पहुंचे। उन्हें शक हुआ कि दोनों गायों को चोरी करके ले जा रहे हैं।
इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और दोनों की पिटाई कर दी गई। कुछ देर बाद सोनू नाम का व्यक्ति भी वहां पहुंच गया।
ढाबे पर ले गए, तीन अन्य लोगों ने भी की मारपीट
आरोप है कि तीनों लोग धर्मेंद्र और संजय को पास के एक ढाबे पर ले गए। वहां भूरिया और राकेश नाम के दो अन्य व्यक्ति भी पहुंच गए।
इसके बाद सभी ने मिलकर दोनों के साथ मारपीट की और गाली-गलौज की।
मारपीट में संजय को गंभीर चोटें आईं। परिजन दोनों घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान संजय ने दम तोड़ दिया। धर्मेंद्र का इलाज जारी है।
3 आरोपी हिरासत में, बाकी की तलाश जारी
एडिशनल एसपी पारुल बेलापुरकर के मुताबिक, धर्मेंद्र डाबी की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 सहित अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम, मारपीट में शामिल लोगों और सामने आए वीडियो की जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

दीपावली पर फूड विभाग की जांच:600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में

देर रात तक सड़कों पर पुलिस:दीपावली की भीड़ को देखते हुए बनाया थ्री लेयर प्लान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!