दीपावली पर फूड विभाग की जांच: 600 किलो मिठाई और मावे को बेचने से रोका; बाजार में 10 मावा दुकानों की रैपिड टेस्टिंग
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने शहर में सघन जांच अभियान चलाया। 5 और 6 नवंबर को विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर मिठाइयों व मावे की गुणवत्ता परखी गई।
रिंग रोड स्थित श्री बालाजी ट्रेडिंग पर कंचन श्री ब्रॉण्ड के मिल्क केक और मीठा मावा का करीब 600 किलो स्टॉक जांच रिपोर्ट आने तक बेचने पर रोक लगा दी गई।
पीपली बाजार में 6 नवंबर को टीम ने मावा बेचने वाले 10 प्रतिष्ठानों पर रैपिड टेस्ट किट से प्राथमिक परीक्षण किया। इनमें श्रीनाथ, रामू, रतनलाल, श्री जी, ओम, शंकरलाल, अग्रवाल, रामजी, रामजी महाराज और खंडेलवाल मावा भंडार शामिल हैं।
एयरपोर्ट क्षेत्र के मिठाई विक्रेताओं के साथ महेश नगर स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में संचालित सुदानी कैटर्स के यहां भी मिठाइयों की प्रारंभिक जांच की गई।
शिप्रा में 6 नमूने लिए... शिप्रा स्थित माय श्री नाश्ता प्वॉइंट एवं आइसक्रीम का निरीक्षण कर मीठा मावा, मावा, गुपचुप, केसर पेड़ा, मिल्क केक और सफेद पेड़ा के नमूने लिए गए। प्रतिष्ठान संचालक मुकेशकुमार जाट को स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई... बालाजी ट्रेडिंग से कंचन श्री ब्रॉण्ड के मिल्क केक और मीठा मावा के नमूने लिए गए। दोनों उत्पादों का शेष स्टॉक लगभग 600 किलो मिलने पर उपभोक्ताओं की सुरक्षा के मद्देनजर उसका विक्रय प्रतिबंधित किया गया है। नमूनों को प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी। खाद्य कारोबारियों को साफ-सफाई, कर्मचारियों की व्यक्तिगत स्वच्छता, नियमित पेस्ट कंट्रोल और खाद्य पदार्थों को ढंककर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
मिठाइयों में अनुमेय रंगों का सीमित उपयोग तथा खाद्य-योग्य चांदी के बर्क लगाने की हिदायत भी दी गई है। खाद्य सुरक्षा प्रशासन का कहना है कि दीपावली के दौरान मिलावट पर अंकुश लगाने और उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जांच अभियान जारी रहेगा।
संबंधित समाचार

देखिये वीडियो, अयोध्या में दीपोत्सव का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी:56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाए जा रहे; राम की पैड़ी पर उमड़ा जनसैलाब

नई बुलेट लेकर लौट रहे युवक की मौत:निर्माणाधीन ब्रिज के पास ट्रक से टकराई बाइक; साला गंभीर घायल

गाय चोरी के शक में दो लोगों को बेरहमी से पीटा:ढाबे पर ले जाकर बंधक बनाया; एक की मौत, 3 आरोपी हिरासत में

नकली नोटों के नेटवर्क का खुलासा:लाखों की जाली करेंसी के साथ 5 गिरफ्तार; प्रिंटर और बाइक जब्त

मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:दो साल में MP को दूध उत्पादन में नंबर-1 बनाने का लक्ष्य; खेती के साथ पशुपालन से बढ़ेगी किसानों की आय

एमपी के इन शहरों की बदलेगी तस्वीर:63 हजार करोड़ से बनेंगे 5 नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर

घर के बाहर जलेगा यमराज के नाम चौमुखा दीप:अकाल मृत्यु से रक्षा और लंबी आयु की कामना का है विधान

नवदंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:पति फंदे पर मिला; 6 माह की गर्भवती पत्नी बेड पर मृत मिली, 7 महीने पहले हुई थी दोनों की शादी

देखिये वीडियो, रामराजा के दरबार में पहुंचे मुख्यमंत्री:झांझर बजाई और जमीन पर बैठकर सुने भजन; पी कुल्हड़ वाली चाय

गोवर्धन पूजा की तैयारियों का जायजा लेने आशापुरा गोशाला पहुंचे कलेक्टर शिवम वर्मा:प्रदेशव्यापी आयोजन के तहत 9 नवंबर को मनेगा पर्व

नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार; लाखों का माल जब्त

डेली कॉलेज में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का हुआ अनावरण:संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के समापन पर डॉ. मोहन भागवत और दत्तात्रेय होसबाले से की सौजन्य भेंट; अखंड भारत का छायाचित्र दिया

25 लाख के चेक बाउंस में राजपाल यादव के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

अलवर का बॉक्सिंग कोच बना लॉरेंस गैंग का बड़ा चेहरा:अमेरिका में गिरफ्तार हुआ हैरी बॉक्सर पिछले साल गोलीबारी में बाल-बाल बचा था; भारत में कारोबारियों से करोड़ों की रंगदारी मांगने के आरोप

गोरा होने की चाहत पड़ सकती है भारी:पाकिस्तानी क्रीम से खराब हो रही किडनी; महाराष्ट्र में प्रतिबंधित, MP में धड़ल्ले से बिक रही

24 घंटे शराब ब्लैक का खेल:खाकी के संरक्षण में फल-फूल रहा अवैध कारोबार; जेल से छूटते ही ब्लैकरों ने फिर संभाला धंधा

फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:युवती सहित आठ पर केस दर्ज; एक महीने में विजय नगर पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई, जांच में कंपनी के नाम और दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी

दीपावली से पहले ही हवा में घुल गया जहर:AQI 348 तक पहुंचा; शहर भी प्रदूषण की चपेट में, रीजनल पार्क में सबसे साफ हवा

अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का महाप्रहार:पांच जगह छापे; 1.80 लाख के पटाखे जब्त, पांच आरोपी शिकंजे में

देर रात तक सड़कों पर पुलिस:दीपावली की भीड़ को देखते हुए बनाया थ्री लेयर प्लान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!