युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: शरीर पर मिले चोटों के निशान; उपचार के दौरान तोड़ा दम, हत्या की आशंका
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के खुड़ैल थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक 22 वर्षीय युवक संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से घायल हालत में मिला।
शरीर पर मिले चोटों के निशान
उसके शरीर पर हाथ, पैर और सिर में चोटों के निशान थे। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गुरुवार तड़के उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
नीलगिरी अपार्टमेंट के पास की घटना
मामले में पुलिस को मारपीट के बाद हत्या किए जाने की आशंका है। घटना नीलगिरी अपार्टमेंट के ब्लॉक नंबर 13 के पास की है।
यहां रहने वाले राहुल सोलंकी की मां के निधन के बाद बुधवार को शोक सभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
अचानक चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं
इसके लिए बिल्डिंग परिसर में टेंट लगाया गया था। रात में परिवार के सदस्य घर के अंदर बैठे बातचीत कर रहे थे।
इसी दौरान बाहर से अचानक चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं।
आवाज सुनकर बाहर पहुंचे तो खून से लथपथ मिला युवक
परिवार के लोग और अन्य रहवासी बाहर पहुंचे तो टेंट के नजदीक दीपक (22), पिता गोपाल, निवासी ग्राम बरोठा, जिला देवास घायल अवस्था में पड़ा मिला।
उसके हाथ, पैर और सिर पर गंभीर चोटें थीं। राहुल सोलंकी और अन्य लोगों ने बिना देर किए एम्बुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया।
हालांकि, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
अंधेरे का फायदा उठाकर की गई मारपीट?
राहुल के परिजनों के मुताबिक, दिनभर शोक कार्यक्रम में व्यस्त रहने के कारण सभी लोग थके हुए थे। कुछ लोग परिसर के बाहर की तरफ सो रहे थे। जिस स्थान पर दीपक के साथ मारपीट हुई, वहां काफी अंधेरा था।
चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग बाहर पहुंचे, लेकिन तब तक युवक गंभीर रूप से घायल हो चुका था। अंधेरा होने के कारण किसी ने भी हमलावरों को नहीं देखा।
पुलिस जुटा रही घटना की कड़ियां
खुड़ैल पुलिस को एमवाय अस्पताल से युवक की मौत की सूचना मिली है। पुलिस ने मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच शुरू कर दी है।
गुरुवार को पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर राहुल सोलंकी और उनके परिजनों के बयान दर्ज करेगी।
युवक पर हमला किसने किया और इसके पीछे क्या वजह थी, फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।
पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
संबंधित समाचार

इनामी डकैत गिरफ्तार:शॉर्ट एनकाउंटर में पैर में लगी गोली; 200 जवानों की टीम कर रही थी तलाश

गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे के गुर्गों की हिमाकत पर चला पुलिस का चाबुक:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे की डीसीपी के सामने बंधी घिग्घी:सवाल पूछने पर बोला रोहित- वो मेरे बॉस नहीं; मेरा बॉस तो रवि चिकलीस है

100 करोड़ की लागत से तैयार इंदौर का नया ISBT:एक ही जगह मिलेंगी बस, मेट्रो और ट्रेन की सुविधाएं; भविष्य में रेलवे टिकट बुकिंग की सुविधा भी

रवि पुष्य नक्षत्र के मुहूर्त में डीपी ज्वेलर्स बना लाखों ग्राहकों का सबसे विश्वसनीय

निगम अधिकारियों के लिए पहुंचे गिफ्ट, खिल उठे चेहरे

रिश्वत लेते पकड़ाया बाबू:वकीलों ने दबोचा; इस एवज में मांगी थी घूस

एक-एक पग बढ़ते जाएं बल वैभव का युग फिर लाएं:समाज का ‘स्व’ और संघ की नई राह; शताब्दी वर्ष के बाद ‘नए स्वरूप’ की ओर अग्रसर संघ, इंदौर बैठक में बनी 3 साल की रणनीति

रोते बच्चे को चुप करवाना क्यों महंगा पड़ गया:रोते बच्चे को गोद में उठाना पति को नहीं आया रास; गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट

तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी:2 की मौत; 15 लोगों के दबे होने की आशंका, इस साल शहर का छठा बड़ा हादसा

वीडियो देखिये, गोवर्धन पूजा पर देसी नस्ल की दुधारू गायों का होगा सम्मान:मुख्यमंत्री ने कहा-पशुपालकों को मिलेंगे 1 लाख रुपए तक के पुरस्कार

एडीएम कार्यालय में लोकायुक्त का छापा:20 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार

बारूद गोदाम में भीषण धमाका:दो चचेरे भाइयों की मौत; शरीर के कई टुकड़े हुए, 3 हिरासत में

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर पहुंचे:एयरपोर्ट पर नेताओं ने किया स्वागत; डेली कॉलेज में संघ प्रमुख के साथ करेंगे लंच

अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद यहां पहुंचे संघ प्रमुख:Gen Z युवाओं के आंदोलनों को लेकर हुई चर्चा; कुलपति आवास पर भी गए

पांच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरुआत धर्मनगरी से होगी:बाबा महाकाल को चांदी का सिक्का करेंगे अर्पित; पुजारी गर्भगृह में फुलझड़ी जलाएंगे

दीपावली पर इंदौर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:पटाखा बाजार में सेफ्टी के लिए लगे फायर एक्सटिंग्विशर; राजबाड़ा में इन वाहनों की एंट्री पर रोक

दिलजीत के कॉन्सर्ट पर निगम का शिकंजा:इतने करोड़ का पुराना टैक्स बकाया; जमा नहीं किया तो नहीं मिलेगी अनुमति

आज संघ प्रमुख और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ दोपहर भोज करेंगे मुख्यमंत्री:सरकार्यवाह भी रहेंगे मौजूद; ऐतिहासिक कॉलेज में होगी मुलाकात

सफाईकर्मियों की हड़ताल के बीच सड़क पर उतरे भाजपा विधायक:कई नगरीय निकायों में नहीं हुई सफाई; राजधानी में 400 से ज्यादा कचरा गाड़ियां खड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!