खबर
Top News

तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी: 2 की मौत; 15 लोगों के दबे होने की आशंका, इस साल शहर का छठा बड़ा हादसा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 नवंबर 2026, 12:39 pm
शेयर करें:
तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
राजधानी के चांदनी चौक इलाके में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास गली सत्तारा स्थित शीश महल में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक ढह गई। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।

15 लोगों के दबे होने की आशंका
मलबे में कम से कम 15 लोगों के दबे होने की आशंका है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। NDRF, दमकल विभाग और अन्य बचाव टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हैं। जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 9:50 बजे हुआ।

इलाके में धूल का गुबार फैल गया
इमारत गिरते ही आसपास के इलाके में धूल का गुबार फैल गया और मलबे में कई लोग दब गए। सूचना मिलते ही दमकल विभाग, पुलिस और NDRF की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव अभियान के दौरान मलबे से एक शव बरामद किया गया। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

3-4 महीने से चल रहा था निर्माण कार्य
प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद नईम के मुताबिक, इमारत में पिछले 3-4 महीने से निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान तीन से चार लिंटर डाले जा चुके थे। प्रत्यक्षदर्शी का दावा है कि हादसे के समय इमारत में करीब तीन-चार लोग मौजूद थे। अचानक सभी लिंटर एक साथ गिर गए और पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो गई।

मलबे में 15 लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारी के मुताबिक, मलबे में कम से कम 15 लोगों के फंसे होने की आशंका है। NDRF और अन्य एजेंसियां मलबे को सावधानीपूर्वक हटाकर लोगों की तलाश कर रही हैं।

हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। फिलहाल बचाव अभियान जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

AAP ने सरकार और MCD पर उठाए सवाल
इमारत गिरने की घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार और नगर निगम (MCD) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर आरोप लगाया कि सुरक्षा ऑडिट के आदेशों के बावजूद दिल्ली में लगातार इमारतें गिर रही हैं। भारद्वाज ने सरकारी विभागों में रिश्वतखोरी और चुनिंदा इमारतों पर कार्रवाई किए जाने के आरोप भी लगाए।

उन्होंने दमकल विभाग और SDM कार्यालयों में कथित वसूली का मुद्दा उठाते हुए ग्रेटर कैलाश-2 में दो जिम सील करने की कार्रवाई पर भी सवाल किए हैं।

इस साल दिल्ली में 5 बड़े हादसों में 21 मौतें
दिल्ली में इस साल इमारतें गिरने की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चांदनी चौक की घटना से पहले पांच बड़े हादसों में 21 लोगों की जान जा चुकी है।

30 मई, सैदुलाजाब: चार मंजिला व्यावसायिक इमारत ढहने से 6 लोगों की मौत और 13 घायल हुए।
8 जुलाई, रोहिणी: सेक्टर-16 में बारिश के दौरान दो निर्माणाधीन इमारतें ढह गईं। हादसे में 3 लोगों की मौत हुई।
21 अगस्त, करोल बाग: रेगरपुरा में इमारत का हिस्सा गिरने से एक मजदूर की मौत और दो लोग घायल हुए।
6 सितंबर, सत्य निकेतन: पांच मंजिला इमारत ढहने से 7 लोगों की मौत और 5 घायल हुए। इमारत में PG संचालित था।
7 अक्टूबर, सीमापुरी: चार मंजिला इमारत का अगला हिस्सा गिरने से 4 लोगों की मौत और 8 लोग घायल हुए।

चांदनी चौक का हादसा इस साल दिल्ली में इमारत गिरने की छठी बड़ी घटना है। लगातार हो रहे हादसों के बीच निर्माणाधीन इमारतों की सुरक्षा, निर्माण मानकों के पालन और संबंधित विभागों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

संबंधित समाचार

इनामी डकैत गिरफ्तार
Top News

इनामी डकैत गिरफ्तार:शॉर्ट एनकाउंटर में पैर में लगी गोली; 200 जवानों की टीम कर रही थी तलाश

4 minutes ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे के गुर्गों की हिमाकत पर चला पुलिस का चाबुक
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे के गुर्गों की हिमाकत पर चला पुलिस का चाबुक:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

4 minutes ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे की डीसीपी के सामने बंधी घिग्घी
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे की डीसीपी के सामने बंधी घिग्घी:सवाल पूछने पर बोला रोहित- वो मेरे बॉस नहीं; मेरा बॉस तो रवि चिकलीस है

9 minutes ago
100 करोड़ की लागत से तैयार इंदौर का नया ISBT
Top News

100 करोड़ की लागत से तैयार इंदौर का नया ISBT:एक ही जगह मिलेंगी बस, मेट्रो और ट्रेन की सुविधाएं; भविष्य में रेलवे टिकट बुकिंग की सुविधा भी

12 minutes ago
रवि पुष्य नक्षत्र के मुहूर्त में डीपी ज्वेलर्स बना लाखों ग्राहकों का सबसे विश्वसनीय
Top News

रवि पुष्य नक्षत्र के मुहूर्त में डीपी ज्वेलर्स बना लाखों ग्राहकों का सबसे विश्वसनीय

14 minutes ago
निगम अधिकारियों के लिए पहुंचे गिफ्ट, खिल उठे चेहरे
Top News

निगम अधिकारियों के लिए पहुंचे गिफ्ट, खिल उठे चेहरे

17 minutes ago
रिश्वत लेते पकड़ाया बाबू
Top News

रिश्वत लेते पकड़ाया बाबू:वकीलों ने दबोचा; इस एवज में मांगी थी घूस

29 minutes ago
एक-एक पग बढ़ते जाएं बल वैभव का युग फिर लाएं
Top News

एक-एक पग बढ़ते जाएं बल वैभव का युग फिर लाएं:समाज का ‘स्व’ और संघ की नई राह; शताब्दी वर्ष के बाद ‘नए स्वरूप’ की ओर अग्रसर संघ, इंदौर बैठक में बनी 3 साल की रणनीति

about 1 hour ago
रोते बच्चे को चुप करवाना क्यों महंगा पड़ गया
Top News

रोते बच्चे को चुप करवाना क्यों महंगा पड़ गया:रोते बच्चे को गोद में उठाना पति को नहीं आया रास; गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, गोवर्धन पूजा पर देसी नस्ल की दुधारू गायों का होगा सम्मान
Top News

वीडियो देखिये, गोवर्धन पूजा पर देसी नस्ल की दुधारू गायों का होगा सम्मान:मुख्यमंत्री ने कहा-पशुपालकों को मिलेंगे 1 लाख रुपए तक के पुरस्कार

about 1 hour ago
एडीएम कार्यालय में लोकायुक्त का छापा
Top News

एडीएम कार्यालय में लोकायुक्त का छापा:20 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार

about 1 hour ago
बारूद गोदाम में भीषण धमाका
Top News

बारूद गोदाम में भीषण धमाका:दो चचेरे भाइयों की मौत; शरीर के कई टुकड़े हुए, 3 हिरासत में

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर पहुंचे
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर पहुंचे:एयरपोर्ट पर नेताओं ने किया स्वागत; डेली कॉलेज में संघ प्रमुख के साथ करेंगे लंच

about 2 hours ago
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोटों के निशान; उपचार के दौरान तोड़ा दम, हत्या की आशंका

about 2 hours ago
अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद यहां पहुंचे संघ प्रमुख
Top News

अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद यहां पहुंचे संघ प्रमुख:Gen Z युवाओं के आंदोलनों को लेकर हुई चर्चा; कुलपति आवास पर भी गए

about 2 hours ago
पांच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरुआत धर्मनगरी से होगी
Top News

पांच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरुआत धर्मनगरी से होगी:बाबा महाकाल को चांदी का सिक्का करेंगे अर्पित; पुजारी गर्भगृह में फुलझड़ी जलाएंगे

about 2 hours ago
दीपावली पर इंदौर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Top News

दीपावली पर इंदौर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:पटाखा बाजार में सेफ्टी के लिए लगे फायर एक्सटिंग्विशर; राजबाड़ा में इन वाहनों की एंट्री पर रोक

about 2 hours ago
दिलजीत के कॉन्सर्ट पर निगम का शिकंजा
Top News

दिलजीत के कॉन्सर्ट पर निगम का शिकंजा:इतने करोड़ का पुराना टैक्स बकाया; जमा नहीं किया तो नहीं मिलेगी अनुमति

about 2 hours ago
आज संघ प्रमुख और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ दोपहर भोज करेंगे मुख्यमंत्री
Top News

आज संघ प्रमुख और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ दोपहर भोज करेंगे मुख्यमंत्री:सरकार्यवाह भी रहेंगे मौजूद; ऐतिहासिक कॉलेज में होगी मुलाकात

about 2 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल के बीच सड़क पर उतरे भाजपा विधायक
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल के बीच सड़क पर उतरे भाजपा विधायक:कई नगरीय निकायों में नहीं हुई सफाई; राजधानी में 400 से ज्यादा कचरा गाड़ियां खड़ी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!