अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद यहां पहुंचे संघ प्रमुख: Gen Z युवाओं के आंदोलनों को लेकर हुई चर्चा; कुलपति आवास पर भी गए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद 4 नवंबर की रात संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी शहर की प्रमुख हस्तियों के साथ डिनर पर पहुंचे। अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोगों के घर आयोजित इन मुलाकातों में संघ के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों, संगठन के विस्तार, देश के मौजूदा राजनीतिक हालात और Gen Z युवाओं के आंदोलनों को लेकर चर्चा हुई।
डिनर का आयोजन खास रणनीति के तहत किया गया था। जिस व्यक्ति के यहां कार्यक्रम रखा गया, वहां उनके पेशे से जुड़े अन्य प्रमुख लोगों को भी आमंत्रित किया गया। इसके तहत उद्योगपतियों, अधिवक्ताओं, डॉक्टरों और आर्किटेक्ट सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ अलग-अलग बैठकें हुईं।
इन प्रमुख हस्तियों के यहां हुआ डिनर
जानकारी के मुताबिक, राहुल पाराशर, अंकित अग्रवाल, पुनीत पांडे, संजय अग्रवाल, दिनेश पाटीदार और अमर सिंह राठौर सहित कई प्रमुख लोगों के यहां डिनर आयोजित किए गए। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के कुलपति आवास पर भी कार्यक्रम हुआ।
संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत शक्ति पंप के मालिक दिनेश पाटीदार के यहां डिनर में शामिल हुए। वहीं, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी अलग-अलग स्थानों पर पहुंचे।
एक लाख शाखाओं और 10 करोड़ घरों तक पहुंचने का दावा
डिनर के दौरान हुई बौद्धिक चर्चा में संघ पदाधिकारियों ने शताब्दी वर्ष के दौरान संगठन की गतिविधियों और विस्तार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संघ की शाखाओं की संख्या बढ़कर एक लाख तक पहुंच गई है। साथ ही, एक साल में संगठन 10 करोड़ घरों तक पहुंचा है। पदाधिकारियों ने संघ की कार्यप्रणाली, उद्देश्यों और समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संपर्क बढ़ाने के प्रयासों पर भी बात की।
Gen Z की नाराजगी और राजनीतिक हालात पर भी मंथन
चर्चा में देश के मौजूदा राजनीतिक परिदृश्य, लोकतंत्र, सत्ता परिवर्तन और राजनीतिक अस्थिरता जैसे मुद्दे भी शामिल रहे। खास तौर पर Gen Z युवाओं की नाराजगी और उनके आंदोलनों पर विचार-विमर्श हुआ।
संघ पदाधिकारियों का मानना था कि शुरुआत में Gen Z का आंदोलन सही दिशा में था, लेकिन बाद में वोट चोरी सहित अन्य राजनीतिक मुद्दों के जुड़ने से यह भटक गया। उनका कहना था कि आंदोलन में अराजक तत्वों और बाहरी ताकतों की दखल के कारण इसकी दिशा प्रभावित हुई।
आंदोलन के भविष्य और इसके राजनीतिक प्रभाव को लेकर भी चर्चा हुई। पदाधिकारियों ने इसके बड़े राजनीतिक असर की संभावना कम जताई। उन्होंने बताया कि संघ लगातार युवाओं के संपर्क में है और उनसे संवाद बनाए हुए है।
ई-व्हीकल से किया शहर में सफर
संघ की बैठक और डिनर कार्यक्रमों के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। सभी वरिष्ठ पदाधिकारी इलेक्ट्रिक वाहनों से ही शहर में एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचे। डेली कॉलेज में करीब 30 ई-व्हीकल उपलब्ध कराए गए थे। रात में पदाधिकारी अर्चना कार्यालय भी पहुंचे और वहां चल रही प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इस बीच गुरुवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इंदौर पहुंचकर डेली कॉलेज में संघ प्रमुख मोहन भागवत, दत्तात्रेय होसबाले और सुरेश सोनी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ लंच करेंगे। इसके बाद वे भोपाल रवाना होंगे।
संबंधित समाचार

इनामी डकैत गिरफ्तार:शॉर्ट एनकाउंटर में पैर में लगी गोली; 200 जवानों की टीम कर रही थी तलाश

गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे के गुर्गों की हिमाकत पर चला पुलिस का चाबुक:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे की डीसीपी के सामने बंधी घिग्घी:सवाल पूछने पर बोला रोहित- वो मेरे बॉस नहीं; मेरा बॉस तो रवि चिकलीस है

100 करोड़ की लागत से तैयार इंदौर का नया ISBT:एक ही जगह मिलेंगी बस, मेट्रो और ट्रेन की सुविधाएं; भविष्य में रेलवे टिकट बुकिंग की सुविधा भी

रवि पुष्य नक्षत्र के मुहूर्त में डीपी ज्वेलर्स बना लाखों ग्राहकों का सबसे विश्वसनीय

निगम अधिकारियों के लिए पहुंचे गिफ्ट, खिल उठे चेहरे

रिश्वत लेते पकड़ाया बाबू:वकीलों ने दबोचा; इस एवज में मांगी थी घूस

एक-एक पग बढ़ते जाएं बल वैभव का युग फिर लाएं:समाज का ‘स्व’ और संघ की नई राह; शताब्दी वर्ष के बाद ‘नए स्वरूप’ की ओर अग्रसर संघ, इंदौर बैठक में बनी 3 साल की रणनीति

रोते बच्चे को चुप करवाना क्यों महंगा पड़ गया:रोते बच्चे को गोद में उठाना पति को नहीं आया रास; गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट

तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी:2 की मौत; 15 लोगों के दबे होने की आशंका, इस साल शहर का छठा बड़ा हादसा

वीडियो देखिये, गोवर्धन पूजा पर देसी नस्ल की दुधारू गायों का होगा सम्मान:मुख्यमंत्री ने कहा-पशुपालकों को मिलेंगे 1 लाख रुपए तक के पुरस्कार

एडीएम कार्यालय में लोकायुक्त का छापा:20 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार

बारूद गोदाम में भीषण धमाका:दो चचेरे भाइयों की मौत; शरीर के कई टुकड़े हुए, 3 हिरासत में

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर पहुंचे:एयरपोर्ट पर नेताओं ने किया स्वागत; डेली कॉलेज में संघ प्रमुख के साथ करेंगे लंच

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोटों के निशान; उपचार के दौरान तोड़ा दम, हत्या की आशंका

पांच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरुआत धर्मनगरी से होगी:बाबा महाकाल को चांदी का सिक्का करेंगे अर्पित; पुजारी गर्भगृह में फुलझड़ी जलाएंगे

दीपावली पर इंदौर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:पटाखा बाजार में सेफ्टी के लिए लगे फायर एक्सटिंग्विशर; राजबाड़ा में इन वाहनों की एंट्री पर रोक

दिलजीत के कॉन्सर्ट पर निगम का शिकंजा:इतने करोड़ का पुराना टैक्स बकाया; जमा नहीं किया तो नहीं मिलेगी अनुमति

आज संघ प्रमुख और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ दोपहर भोज करेंगे मुख्यमंत्री:सरकार्यवाह भी रहेंगे मौजूद; ऐतिहासिक कॉलेज में होगी मुलाकात

सफाईकर्मियों की हड़ताल के बीच सड़क पर उतरे भाजपा विधायक:कई नगरीय निकायों में नहीं हुई सफाई; राजधानी में 400 से ज्यादा कचरा गाड़ियां खड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!