बारूद गोदाम में भीषण धमाका: दो चचेरे भाइयों की मौत; शरीर के कई टुकड़े हुए, 3 हिरासत में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नागौर।
राजस्थान के नागौर में गुरुवार सुबह बारूद के एक गोदाम में जोरदार धमाका हो गया। विस्फोट इतना भीषण था कि वहां काम कर रहे दो चचेरे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। धमाके की तीव्रता के कारण दोनों के शरीर के कई टुकड़े हो गए।
अफरा-तफरी मच गई
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि गोदाम में अवैध तरीके से पोटेशियम नाइट्रेट मिलाकर बारूद तैयार किया जा रहा था। हादसा नागौर के बड़ली इलाके में सुबह करीब 9:40 बजे हुआ।
मृतकों की पहचान 28 वर्षीय मोहम्मद आमिर सौरगर और 32 वर्षीय मुजिद सौरगर के रूप में हुई है।
दोनों रिश्ते में चचेरे भाई थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, गोदाम का मालिक अमीन बताया जा रहा है।
धमाके के बाद गोदाम में मची तबाही
विस्फोट इतना तेज था कि दोनों मृतकों के शरीर के कई टुकड़े हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं।
फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम ने भी गोदाम का निरीक्षण कर जांच के लिए अलग-अलग नमूने एकत्र किए।
अधिकारियों के अनुसार, पूरे परिसर में शवों के अवशेषों की तलाश की गई। मौके से विभिन्न केमिकल और पोटेशियम नाइट्रेट के सैंपल भी लिए गए हैं।
भीड़ ने किया पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
हादसे के करीब डेढ़ घंटे बाद गोदाम के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
सुबह करीब 11:15 बजे पुलिस ने भीड़ को हटाने की कोशिश की तो विवाद बढ़ गया। इस दौरान लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
हालात बिगड़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को मौके से खदेड़ा। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है।
शॉर्ट सर्किट से धमाके की आशंका
नागौर सीओ जतिन जैन के मुताबिक, फैक्ट्री के खुले आंगन में बिजली का पोल भी मौजूद है।
शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी के कारण बारूद में आग लगी और जोरदार विस्फोट हो गया।
हालांकि, धमाके की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
अवैध बारूद निर्माण की भी होगी जांच
गोदाम में पोटेशियम नाइट्रेट और अन्य रसायनों को मिलाकर बारूद तैयार किए जाने की जानकारी सामने आई है।
अब पुलिस और संबंधित विभाग यह जांच कर रहे हैं कि गोदाम में विस्फोटक सामग्री रखने और बारूद बनाने की अनुमति थी या नहीं।
साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस काम में और कौन-कौन लोग शामिल थे।
फिलहाल FSL की रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही विस्फोट के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
संबंधित समाचार

इनामी डकैत गिरफ्तार:शॉर्ट एनकाउंटर में पैर में लगी गोली; 200 जवानों की टीम कर रही थी तलाश

गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे के गुर्गों की हिमाकत पर चला पुलिस का चाबुक:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे की डीसीपी के सामने बंधी घिग्घी:सवाल पूछने पर बोला रोहित- वो मेरे बॉस नहीं; मेरा बॉस तो रवि चिकलीस है

100 करोड़ की लागत से तैयार इंदौर का नया ISBT:एक ही जगह मिलेंगी बस, मेट्रो और ट्रेन की सुविधाएं; भविष्य में रेलवे टिकट बुकिंग की सुविधा भी

रवि पुष्य नक्षत्र के मुहूर्त में डीपी ज्वेलर्स बना लाखों ग्राहकों का सबसे विश्वसनीय

निगम अधिकारियों के लिए पहुंचे गिफ्ट, खिल उठे चेहरे

रिश्वत लेते पकड़ाया बाबू:वकीलों ने दबोचा; इस एवज में मांगी थी घूस

एक-एक पग बढ़ते जाएं बल वैभव का युग फिर लाएं:समाज का ‘स्व’ और संघ की नई राह; शताब्दी वर्ष के बाद ‘नए स्वरूप’ की ओर अग्रसर संघ, इंदौर बैठक में बनी 3 साल की रणनीति

रोते बच्चे को चुप करवाना क्यों महंगा पड़ गया:रोते बच्चे को गोद में उठाना पति को नहीं आया रास; गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट

तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी:2 की मौत; 15 लोगों के दबे होने की आशंका, इस साल शहर का छठा बड़ा हादसा

वीडियो देखिये, गोवर्धन पूजा पर देसी नस्ल की दुधारू गायों का होगा सम्मान:मुख्यमंत्री ने कहा-पशुपालकों को मिलेंगे 1 लाख रुपए तक के पुरस्कार

एडीएम कार्यालय में लोकायुक्त का छापा:20 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर पहुंचे:एयरपोर्ट पर नेताओं ने किया स्वागत; डेली कॉलेज में संघ प्रमुख के साथ करेंगे लंच

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोटों के निशान; उपचार के दौरान तोड़ा दम, हत्या की आशंका

अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद यहां पहुंचे संघ प्रमुख:Gen Z युवाओं के आंदोलनों को लेकर हुई चर्चा; कुलपति आवास पर भी गए

पांच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरुआत धर्मनगरी से होगी:बाबा महाकाल को चांदी का सिक्का करेंगे अर्पित; पुजारी गर्भगृह में फुलझड़ी जलाएंगे

दीपावली पर इंदौर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:पटाखा बाजार में सेफ्टी के लिए लगे फायर एक्सटिंग्विशर; राजबाड़ा में इन वाहनों की एंट्री पर रोक

दिलजीत के कॉन्सर्ट पर निगम का शिकंजा:इतने करोड़ का पुराना टैक्स बकाया; जमा नहीं किया तो नहीं मिलेगी अनुमति

आज संघ प्रमुख और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ दोपहर भोज करेंगे मुख्यमंत्री:सरकार्यवाह भी रहेंगे मौजूद; ऐतिहासिक कॉलेज में होगी मुलाकात

सफाईकर्मियों की हड़ताल के बीच सड़क पर उतरे भाजपा विधायक:कई नगरीय निकायों में नहीं हुई सफाई; राजधानी में 400 से ज्यादा कचरा गाड़ियां खड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!