खबर
Top News

दिलजीत के कॉन्सर्ट पर निगम का शिकंजा: इतने करोड़ का पुराना टैक्स बकाया; जमा नहीं किया तो नहीं मिलेगी अनुमति

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 नवंबर 2026, 11:41 am
शेयर करें:
दिलजीत के कॉन्सर्ट पर निगम का शिकंजा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के इंदौर में होने वाले आगामी लाइव कॉन्सर्ट से पहले नगर निगम ने आयोजकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

15 नवंबर को प्रस्तावित शो पर अनुमति का संकट खड़ा हो गया है।

2 करोड़ रुपए का बकाया मनोरंजन कर
वजह है दिसंबर 2024 में हुए दिलजीत के पिछले कॉन्सर्ट का करीब 2 करोड़ रुपए का बकाया मनोरंजन कर, जो अब तक नगर निगम के खाते में जमा नहीं हुआ है।

आयोजकों और आयोजन स्थल के मालिक को नोटिस जारी
नगर निगम ने इस मामले में आयोजकों के साथ एमआर-10 रोड स्थित आयोजन स्थल के मालिक को भी नोटिस जारी किया है।

निगम ने साफ कर दिया है कि पिछले कार्यक्रम का बकाया टैक्स जमा किए बिना नए कॉन्सर्ट को अनुमति नहीं दी जाएगी।

10 प्रतिशत मनोरंजन कर देना अनिवार्य
बकाया वसूली के लिए आयोजन स्थल के मालिक से संपत्ति संबंधी दस्तावेज भी मांगे गए हैं।

दरअसल, 8 दिसंबर 2024 को इंदौर में हुए दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में टिकट बिक्री पर 10 प्रतिशत मनोरंजन कर देना अनिवार्य था।

निगम की ओर से पहले भी इस संबंध में नोटिस जारी किए गए, लेकिन करीब दो करोड़ रुपए की राशि अब तक बकाया है।

करण औजला के शो से मिली सख्ती की वजह
दिलजीत के पिछले कार्यक्रम के बाद इसी इवेंट कंपनी ने पंजाबी गायक करण औजला का शो आयोजित किया था।

इस बार नगर निगम ने मनोरंजन कर की वसूली को लेकर पहले से सख्ती दिखाई और आयोजकों से 57 लाख रुपए जमा कराए।

इसके बाद निगम ने दिलजीत के पुराने कार्यक्रम की बकाया राशि वसूलने के लिए भी कार्रवाई तेज कर दी।

अपर आयुक्त आकाश सिंह के मुताबिक, मनोरंजन कर जमा कराने के लिए आयोजकों और आयोजन स्थल के मालिक को संयुक्त रूप से नोटिस जारी किए गए हैं।

निगम पुराने बकाया के साथ आगामी कार्यक्रम के टैक्स की वसूली भी सुनिश्चित करना चाहता है।

30 हजार दर्शकों के आने का अनुमान
दिलजीत दोसांझ का आगामी कॉन्सर्ट 15 नवंबर को एमआर-10 रोड स्थित आयोजन स्थल पर प्रस्तावित है।

आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में करीब 30 हजार दर्शकों के पहुंचने की क्षमता है। शो शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा।

टिकटों की कीमत 4 हजार से लेकर 16 हजार 800 रुपए तक रखी गई है। पिछले साल हुए कॉन्सर्ट में करीब 25 हजार दर्शक शामिल हुए थे।

अब देखना होगा कि कॉन्सर्ट से पहले आयोजक करीब दो करोड़ रुपए का पुराना बकाया जमा कर निगम से अनुमति हासिल कर पाते हैं या नहीं।

संबंधित समाचार

इनामी डकैत गिरफ्तार
Top News

इनामी डकैत गिरफ्तार:शॉर्ट एनकाउंटर में पैर में लगी गोली; 200 जवानों की टीम कर रही थी तलाश

2 minutes ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे के गुर्गों की हिमाकत पर चला पुलिस का चाबुक
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे के गुर्गों की हिमाकत पर चला पुलिस का चाबुक:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

2 minutes ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे की डीसीपी के सामने बंधी घिग्घी
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे की डीसीपी के सामने बंधी घिग्घी:सवाल पूछने पर बोला रोहित- वो मेरे बॉस नहीं; मेरा बॉस तो रवि चिकलीस है

7 minutes ago
100 करोड़ की लागत से तैयार इंदौर का नया ISBT
Top News

100 करोड़ की लागत से तैयार इंदौर का नया ISBT:एक ही जगह मिलेंगी बस, मेट्रो और ट्रेन की सुविधाएं; भविष्य में रेलवे टिकट बुकिंग की सुविधा भी

10 minutes ago
रवि पुष्य नक्षत्र के मुहूर्त में डीपी ज्वेलर्स बना लाखों ग्राहकों का सबसे विश्वसनीय
Top News

रवि पुष्य नक्षत्र के मुहूर्त में डीपी ज्वेलर्स बना लाखों ग्राहकों का सबसे विश्वसनीय

12 minutes ago
निगम अधिकारियों के लिए पहुंचे गिफ्ट, खिल उठे चेहरे
Top News

निगम अधिकारियों के लिए पहुंचे गिफ्ट, खिल उठे चेहरे

15 minutes ago
रिश्वत लेते पकड़ाया बाबू
Top News

रिश्वत लेते पकड़ाया बाबू:वकीलों ने दबोचा; इस एवज में मांगी थी घूस

27 minutes ago
एक-एक पग बढ़ते जाएं बल वैभव का युग फिर लाएं
Top News

एक-एक पग बढ़ते जाएं बल वैभव का युग फिर लाएं:समाज का ‘स्व’ और संघ की नई राह; शताब्दी वर्ष के बाद ‘नए स्वरूप’ की ओर अग्रसर संघ, इंदौर बैठक में बनी 3 साल की रणनीति

about 1 hour ago
रोते बच्चे को चुप करवाना क्यों महंगा पड़ गया
Top News

रोते बच्चे को चुप करवाना क्यों महंगा पड़ गया:रोते बच्चे को गोद में उठाना पति को नहीं आया रास; गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट

about 1 hour ago
तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी
Top News

तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी:2 की मौत; 15 लोगों के दबे होने की आशंका, इस साल शहर का छठा बड़ा हादसा

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, गोवर्धन पूजा पर देसी नस्ल की दुधारू गायों का होगा सम्मान
Top News

वीडियो देखिये, गोवर्धन पूजा पर देसी नस्ल की दुधारू गायों का होगा सम्मान:मुख्यमंत्री ने कहा-पशुपालकों को मिलेंगे 1 लाख रुपए तक के पुरस्कार

about 1 hour ago
एडीएम कार्यालय में लोकायुक्त का छापा
Top News

एडीएम कार्यालय में लोकायुक्त का छापा:20 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार

about 1 hour ago
बारूद गोदाम में भीषण धमाका
Top News

बारूद गोदाम में भीषण धमाका:दो चचेरे भाइयों की मौत; शरीर के कई टुकड़े हुए, 3 हिरासत में

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर पहुंचे
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर पहुंचे:एयरपोर्ट पर नेताओं ने किया स्वागत; डेली कॉलेज में संघ प्रमुख के साथ करेंगे लंच

about 2 hours ago
युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Top News

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोटों के निशान; उपचार के दौरान तोड़ा दम, हत्या की आशंका

about 2 hours ago
अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद यहां पहुंचे संघ प्रमुख
Top News

अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद यहां पहुंचे संघ प्रमुख:Gen Z युवाओं के आंदोलनों को लेकर हुई चर्चा; कुलपति आवास पर भी गए

about 2 hours ago
पांच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरुआत धर्मनगरी से होगी
Top News

पांच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरुआत धर्मनगरी से होगी:बाबा महाकाल को चांदी का सिक्का करेंगे अर्पित; पुजारी गर्भगृह में फुलझड़ी जलाएंगे

about 2 hours ago
दीपावली पर इंदौर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Top News

दीपावली पर इंदौर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:पटाखा बाजार में सेफ्टी के लिए लगे फायर एक्सटिंग्विशर; राजबाड़ा में इन वाहनों की एंट्री पर रोक

about 2 hours ago
आज संघ प्रमुख और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ दोपहर भोज करेंगे मुख्यमंत्री
Top News

आज संघ प्रमुख और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ दोपहर भोज करेंगे मुख्यमंत्री:सरकार्यवाह भी रहेंगे मौजूद; ऐतिहासिक कॉलेज में होगी मुलाकात

about 2 hours ago
सफाईकर्मियों की हड़ताल के बीच सड़क पर उतरे भाजपा विधायक
Top News

सफाईकर्मियों की हड़ताल के बीच सड़क पर उतरे भाजपा विधायक:कई नगरीय निकायों में नहीं हुई सफाई; राजधानी में 400 से ज्यादा कचरा गाड़ियां खड़ी

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!