रोते बच्चे को चुप करवाना क्यों महंगा पड़ गया: रोते बच्चे को गोद में उठाना पति को नहीं आया रास; गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र में घरेलू हिंसा का मामला सामने आया है। यहां एक साल का मासूम बच्चा रो रहा था। मां उसे चुप कराने के लिए गोद में उठाने पहुंची तो पति नाराज हो गया। आरोप है कि उसने पत्नी का हाथ पकड़कर उसे कमरे में खींच लिया और गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की। पति के थप्पड़ों से महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। मारपीट में उसके चेहरे, गाल, आंख और गले पर चोटें आई हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बच्चे को गोद में लेने पर शुरू हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक, घटना अशोकनगर क्षेत्र की है। फरियादिया पूजा पति ओमप्रकाश सैनी निवासी अशोकनगर ने एरोड्रम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि घर में उनका एक साल का बच्चा लगातार रो रहा था। वह उसे चुप कराने के लिए गोद में उठाने पहुंची थीं। इसी बात पर पति ओमप्रकाश सैनी नाराज हो गया।
हाथ पकड़कर कमरे में ले गया, फिर की मारपीट
पीड़िता के अनुसार, पति ने उनका हाथ पकड़ा और खींचते हुए कमरे में ले गया। इसके बाद बच्चे को हाथ लगाने की बात पर विवाद करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और पत्नी के गाल पर जोरदार थप्पड़ मारने लगा। लगातार मारपीट के चलते महिला बेहोश होकर गिर गई।
चेहरे और आंख के आसपास आई चोटें
मारपीट में महिला के चेहरे, गाल, आंख और गले पर चोटें आई हैं। घटना के बाद पीड़िता ने एरोड्रम थाने पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश सैनी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
संबंधित समाचार

सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 12 लोग झुलसे:8 साल की बच्ची समेत 3 की हालत गंभीर; गैस रिसाव के बाद हुआ जोरदार धमाका

संदिग्ध एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:संचालिका सहित 8 लोगों पर केस दर्ज; कार्यालय की जांच में मिलीं अनियमितताएं

धनतेरस पर हजारों ग्रामीण परिवारों को मिला संपत्ति का मालिकाना हक:बिना शुल्क मिली रजिस्ट्री; मंत्री ने गांवों में पहुंचकर बांटे प्रमाण-पत्र, सांसद और विधायकों ने भी गांवों में किया वितरण

5 साल से चोरी हुई धार की बाइक शहर में मिली:धनतेरस पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की सतर्कता से हुआ खुलासा; कई दिनों से लावारिस खड़ी थी मोटरसाइकिल

वीडियो देखिये, अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा:चार थाना क्षेत्रों में छापे; लाखों के पटाखे जब्त

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:कारोबारी का बेटा कोकीन के साथ पकड़ाया; मर्सिडीज से घूम रहा था, होटल रिसेप्शनिस्ट के पास भी मिला एमडी ड्रग्स

धनतेरस पर पुश्तैनी दुकान पर शाम को पहुंचे मंत्री:खुद ग्राहकों को तौला सामान; 45 साल पुरानी परंपरा निभाई, सुबह बनाई थी मीडिया से दूरी

हाईकोर्ट परिसर में सजी बच्चों के हुनर की दीपावली:न्यायाधीशों ने खरीदी हस्तनिर्मित सामग्री; बाल देखरेख संस्थाओं और संप्रेक्षण गृहों के बच्चों ने बनाए सजावटी सामान

वीडियो देखिये, शराब कांड और टीआई हत्याकांड को लेकर भाजपा का प्रदर्शन:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सयाजी द्वार पर फूंका पुतला

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर हादसा:गहरी खाई में गिरने से ग्रुप लीडर की मौत; बंदर से बैग बचाने के दौरान बिगड़ा संतुलन

राघौगढ़ पहुंची दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा':5 दिन का दीपावली अवकाश; 11 नवंबर से फिर शुरू होगी पदयात्रा

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी:15 दिन में दूसरी बार आया ई-मेल; BSE और बॉम्बे हाईकोर्ट भी निशाने पर, मुंबई में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

दिलजीत दोसांझ के शो को महापौर की हरी झंडी:बोले- शो अच्छे से हो; किसी को बेवजह परेशान न करें

कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग:यात्रियों में मची चीख-पुकार; दूर से दिखाई दिया धुएं का गुबार

दीपावली पर राजवाड़ा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:तीन लेयर में होगा डायवर्शन; कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा:274 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान; 88 लाख से ज्यादा के मोबाइल वापस मिले

कलयुगी बेटे की हैवानियत:माता-पिता को उतारा मौत के घाट; लकड़ी से दोनों पर किए ताबड़तोड़ वार

वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी:संगठन ने सौंपी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री:सियासत की पाठशाला में अभी से नजर आ रहे सहस्त्र जय सिंह; दिग्विजय सिंह के साथ यात्राओं में भी हो रहे शामिल

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण:दो दुकानों को सुधार नोटिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!