पांच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरुआत धर्मनगरी से होगी: बाबा महाकाल को चांदी का सिक्का करेंगे अर्पित; पुजारी गर्भगृह में फुलझड़ी जलाएंगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
पांच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरुआत इस बार भी बाबा महाकाल के आंगन से होगी। धनतेरस के अवसर पर शुक्रवार को श्री महाकालेश्वर मंदिर में परंपरानुसार विशेष पूजन-अभिषेक किया जाएगा। इस दौरान भगवान महाकाल के साथ धन कुबेर और चांदी के सिक्कों का पूजन होगा। बाबा महाकाल को चांदी का सिक्का भी अर्पित किया जाएगा। वहीं, भस्म आरती के दौरान पुजारी गर्भगृह में फुलझड़ी जलाकर दीपोत्सव की शुरुआत करेंगे।
नंदी हॉल में एक घंटे तक चलेगी महापूजा
धनतेरस पर सुबह करीब 9 बजे मंदिर के नंदी हॉल में पुरोहित समिति के पुजारी महापूजा शुरू करेंगे। करीब एक घंटे तक चलने वाले इस आयोजन में वैभव, आरोग्य और सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी। सबसे पहले गणपति और महालक्ष्मी का पूजन होगा। इसके बाद भगवान महाकाल का पंचामृत पूजन और रुद्राभिषेक किया जाएगा।
पुरोहित समिति के सदस्य लोकेश व्यास के अनुसार, यह पूजन जनकल्याण और विश्व कल्याण की कामना से किया जाता है। इसमें उज्जैन कलेक्टर रोशन सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा सहित करीब दो दर्जन पंडे-पुजारी शामिल होंगे।
रूप चौदस पर उबटन, अमावस्या पर अन्नकूट का भोग
मंदिर के पुजारी महेश शर्मा ने बताया कि 8 नवंबर को तड़के भस्म आरती के दौरान रूप चौदस का पूजन होगा। इसके बाद अमावस्या पर मंदिर में दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन पुजारी परिवार की महिलाएं बाबा महाकाल को उबटन लगाएंगी। भगवान का विशेष श्रृंगार किया जाएगा और गर्भगृह में अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा।
कोटितीर्थ कुंड में सजेंगी दीपमालाएं
दीपावली की शाम मंदिर परिसर स्थित कोटितीर्थ कुंड में दीपमालाएं सजाई जाएंगी। धनतेरस से लेकर दीपावली तक मंदिर में होने वाले इन पारंपरिक आयोजनों के जरिए बाबा महाकाल के दरबार में पांच दिवसीय दीपोत्सव मनाया जाएगा।
संबंधित समाचार

इनामी डकैत गिरफ्तार:शॉर्ट एनकाउंटर में पैर में लगी गोली; 200 जवानों की टीम कर रही थी तलाश

गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे के गुर्गों की हिमाकत पर चला पुलिस का चाबुक:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे की डीसीपी के सामने बंधी घिग्घी:सवाल पूछने पर बोला रोहित- वो मेरे बॉस नहीं; मेरा बॉस तो रवि चिकलीस है

100 करोड़ की लागत से तैयार इंदौर का नया ISBT:एक ही जगह मिलेंगी बस, मेट्रो और ट्रेन की सुविधाएं; भविष्य में रेलवे टिकट बुकिंग की सुविधा भी

रवि पुष्य नक्षत्र के मुहूर्त में डीपी ज्वेलर्स बना लाखों ग्राहकों का सबसे विश्वसनीय

निगम अधिकारियों के लिए पहुंचे गिफ्ट, खिल उठे चेहरे

रिश्वत लेते पकड़ाया बाबू:वकीलों ने दबोचा; इस एवज में मांगी थी घूस

एक-एक पग बढ़ते जाएं बल वैभव का युग फिर लाएं:समाज का ‘स्व’ और संघ की नई राह; शताब्दी वर्ष के बाद ‘नए स्वरूप’ की ओर अग्रसर संघ, इंदौर बैठक में बनी 3 साल की रणनीति

रोते बच्चे को चुप करवाना क्यों महंगा पड़ गया:रोते बच्चे को गोद में उठाना पति को नहीं आया रास; गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट

तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी:2 की मौत; 15 लोगों के दबे होने की आशंका, इस साल शहर का छठा बड़ा हादसा

वीडियो देखिये, गोवर्धन पूजा पर देसी नस्ल की दुधारू गायों का होगा सम्मान:मुख्यमंत्री ने कहा-पशुपालकों को मिलेंगे 1 लाख रुपए तक के पुरस्कार

एडीएम कार्यालय में लोकायुक्त का छापा:20 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार

बारूद गोदाम में भीषण धमाका:दो चचेरे भाइयों की मौत; शरीर के कई टुकड़े हुए, 3 हिरासत में

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर पहुंचे:एयरपोर्ट पर नेताओं ने किया स्वागत; डेली कॉलेज में संघ प्रमुख के साथ करेंगे लंच

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोटों के निशान; उपचार के दौरान तोड़ा दम, हत्या की आशंका

अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद यहां पहुंचे संघ प्रमुख:Gen Z युवाओं के आंदोलनों को लेकर हुई चर्चा; कुलपति आवास पर भी गए

दीपावली पर इंदौर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:पटाखा बाजार में सेफ्टी के लिए लगे फायर एक्सटिंग्विशर; राजबाड़ा में इन वाहनों की एंट्री पर रोक

दिलजीत के कॉन्सर्ट पर निगम का शिकंजा:इतने करोड़ का पुराना टैक्स बकाया; जमा नहीं किया तो नहीं मिलेगी अनुमति

आज संघ प्रमुख और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ दोपहर भोज करेंगे मुख्यमंत्री:सरकार्यवाह भी रहेंगे मौजूद; ऐतिहासिक कॉलेज में होगी मुलाकात

सफाईकर्मियों की हड़ताल के बीच सड़क पर उतरे भाजपा विधायक:कई नगरीय निकायों में नहीं हुई सफाई; राजधानी में 400 से ज्यादा कचरा गाड़ियां खड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!