आज संघ प्रमुख और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ दोपहर भोज करेंगे मुख्यमंत्री: सरकार्यवाह भी रहेंगे मौजूद; ऐतिहासिक कॉलेज में होगी मुलाकात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गुरुवार को इंदौर पहुंचेंगे। इस दौरान वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख डॉ. मोहन भागवत सहित संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ दोपहर का भोजन करेंगे। मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से सीधे डेली कॉलेज पहुंचेंगे, जहां संघ के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
लंच के दौरान मुख्यमंत्री की संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेश सोनी से मुलाकात होगी। इसके बाद मुख्यमंत्री भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे। इंदौर में उनका इसके अलावा कोई अन्य कार्यक्रम निर्धारित नहीं है।
तीन दिन चली संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक
गौरतलब है कि संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी की बैठक 2 से 4 नवंबर तक इंदौर के डेली कॉलेज में आयोजित की गई थी। इसमें राष्ट्रीय स्तर के करीब 400 पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष के दौरान किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही संगठन के विस्तार और आगामी योजनाओं पर भी चर्चा हुई।
10 करोड़ घरों तक पहुंचने का दावा
बैठक में सामने आया कि शताब्दी वर्ष के दौरान संघ ने देशभर में करीब 10 करोड़ घरों तक संपर्क किया है। वहीं, देश में लगभग एक लाख दैनिक शाखाएं संचालित हो रही हैं। संघ की शाखाओं में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पश्चिम बंगाल में शाखाओं की संख्या में 150 गुना वृद्धि होने की जानकारी भी दी गई।
युवाओं की नाराजगी सहित कई मुद्दों पर चर्चा
संघ की बैठक में युवाओं की नाराजगी और मौजूदा सामाजिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों पर भी चर्चा हुई। अब मुख्यमंत्री और संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के बीच होने वाले लंच के दौरान भी इन मुद्दों पर बातचीत की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा संगठनात्मक विषयों पर भी चर्चा हो सकती है।
बैठक में संगठनात्मक ढांचे में बदलाव का निर्णय भी लिया गया है। इसके तहत संघ में प्रांत के स्थान पर संभाग स्तर की व्यवस्था लागू करने पर सहमति बनी है। संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 6 नवंबर तक इंदौर में रहेंगे और 7 नवंबर को नागपुर के लिए रवाना होंगे।
संबंधित समाचार

इनामी डकैत गिरफ्तार:शॉर्ट एनकाउंटर में पैर में लगी गोली; 200 जवानों की टीम कर रही थी तलाश

गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे के गुर्गों की हिमाकत पर चला पुलिस का चाबुक:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे की डीसीपी के सामने बंधी घिग्घी:सवाल पूछने पर बोला रोहित- वो मेरे बॉस नहीं; मेरा बॉस तो रवि चिकलीस है

100 करोड़ की लागत से तैयार इंदौर का नया ISBT:एक ही जगह मिलेंगी बस, मेट्रो और ट्रेन की सुविधाएं; भविष्य में रेलवे टिकट बुकिंग की सुविधा भी

रवि पुष्य नक्षत्र के मुहूर्त में डीपी ज्वेलर्स बना लाखों ग्राहकों का सबसे विश्वसनीय

निगम अधिकारियों के लिए पहुंचे गिफ्ट, खिल उठे चेहरे

रिश्वत लेते पकड़ाया बाबू:वकीलों ने दबोचा; इस एवज में मांगी थी घूस

एक-एक पग बढ़ते जाएं बल वैभव का युग फिर लाएं:समाज का ‘स्व’ और संघ की नई राह; शताब्दी वर्ष के बाद ‘नए स्वरूप’ की ओर अग्रसर संघ, इंदौर बैठक में बनी 3 साल की रणनीति

रोते बच्चे को चुप करवाना क्यों महंगा पड़ गया:रोते बच्चे को गोद में उठाना पति को नहीं आया रास; गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट

तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी:2 की मौत; 15 लोगों के दबे होने की आशंका, इस साल शहर का छठा बड़ा हादसा

वीडियो देखिये, गोवर्धन पूजा पर देसी नस्ल की दुधारू गायों का होगा सम्मान:मुख्यमंत्री ने कहा-पशुपालकों को मिलेंगे 1 लाख रुपए तक के पुरस्कार

एडीएम कार्यालय में लोकायुक्त का छापा:20 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार

बारूद गोदाम में भीषण धमाका:दो चचेरे भाइयों की मौत; शरीर के कई टुकड़े हुए, 3 हिरासत में

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर पहुंचे:एयरपोर्ट पर नेताओं ने किया स्वागत; डेली कॉलेज में संघ प्रमुख के साथ करेंगे लंच

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोटों के निशान; उपचार के दौरान तोड़ा दम, हत्या की आशंका

अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद यहां पहुंचे संघ प्रमुख:Gen Z युवाओं के आंदोलनों को लेकर हुई चर्चा; कुलपति आवास पर भी गए

पांच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरुआत धर्मनगरी से होगी:बाबा महाकाल को चांदी का सिक्का करेंगे अर्पित; पुजारी गर्भगृह में फुलझड़ी जलाएंगे

दीपावली पर इंदौर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:पटाखा बाजार में सेफ्टी के लिए लगे फायर एक्सटिंग्विशर; राजबाड़ा में इन वाहनों की एंट्री पर रोक

दिलजीत के कॉन्सर्ट पर निगम का शिकंजा:इतने करोड़ का पुराना टैक्स बकाया; जमा नहीं किया तो नहीं मिलेगी अनुमति

सफाईकर्मियों की हड़ताल के बीच सड़क पर उतरे भाजपा विधायक:कई नगरीय निकायों में नहीं हुई सफाई; राजधानी में 400 से ज्यादा कचरा गाड़ियां खड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!