खबर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर: गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे के गुर्गों की हिमाकत पर चला पुलिस का चाबुक

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 नवंबर 2026, 1:54 pm
शेयर करें:
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

फरियादी को धमकाने वाले बदमाशों पर पुलिस ने दर्ज किया केस

पुराने मामलें में कोर्ट में गवाही देने पर देकर गए थे जान से मारने की धमकी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि पहले मोहल्ले में दहशत फैलाकर पथराव और तोड़फोड़ की, फिर पुलिस में शिकायत करने वाले युवक को कोर्ट में गवाही देने से रोकने के लिए उसके घर पर ही धमकाने पहुंच गए। दो मोटरसाइकिलों पर सवार पांच बदमाशों ने दरवाजा पीटा, गाली-गलौज की और साफ कह दिया कि पुराने केस में राजीनामा कर लो, वर्ना जान से खत्म कर देंगे।

मामले को कल के अंक में ‘खुलासा फर्स्ट’ ने प्रमुखता से उठाते हुए बदमाशों का कुख्यात गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे प्रमोद पंवार से जुड़ाव का खुलासा किया था। खबर का असर हुआ और विजयनगर पुलिस ने फरियादी को धमकाने वाले पांचों बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

रामनगर, बड़ी निवासी नयन पिता अरुण शिंदे के मुताबिक… 16 अक्टूबर की रात मोहल्ले में पहले रहने वाले अर्जुन पिता विनोद पारोलिया और जयेश राउत निवासी परदेशीपुरा ने उसे राम नगर के मैदान में रोक लिया था। दोनों ने शराब पीने के लिए रुपए मांगे। मना करने पर धमकाया।

देर रात दोनों उसके घर भी पहुंच गए और दोबारा शराब के लिए पैसे मांगते हुए गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर थप्पड़-मुक्कों से मारपीट की। नयन जान बचाकर घर में घुसा और दरवाजा बंद कर लिया तो आरोपियों ने दरवाजे और किराएदार की बाइक (एमपी-09 एएक्स-3662) पर पत्थर मारकर तोड़फोड़ कर दी।

इसके बाद तलवार से बिजली के मीटर पर वार कर उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस मामले में उसने 18 अक्टूबर को विजयनगर थाने में अर्जुन और जयेश के खिलाफ केस दर्ज कराया था। दोनों के जेल जाने के बाद गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे प्रमोद पंवार ने दोनों गुर्गों की पैरवी करते हुए उनसे राजीनामा करने का दबाव बनाया था।

कुछ दिन बाद अर्जुन और जयेश जेल से बाहर आ गए। इसके बाद दोनों का मोहल्ले में शराब पीकर हंगामा और उत्पात मचाने का सिलसिला फिर शुरू हो गया। परसों तो आरोपियों ने मोहल्ले के लोगों के घरों पर पथराव कर दिया।

दरवाजा नहीं खोला तो खिड़की से दी धमकी- नयन के मुताबिक… 3 नवंबर की शाम वह घर में था, तभी बाहर दरवाजा पीटने और गाली-गलौज की आवाज आई। खिड़की से देखा तो दो मोटरसाइकिलों पर अर्जुन पारोलिया के साथ संजय, चीकू, आकाश और लक्की ठाकुर खड़े थे।

सभी उसे बाहर निकलने के लिए ललकार रहे थे। डर के कारण उसने दरवाजा नहीं खोला और खिड़की से ही पूछा कि आखिर वे उसके पीछे क्यों पड़े हैं? इस पर आरोपियों ने पुराने मामले का हवाला देते हुए कहा कि थाने में जो रिपोर्ट लिखवाई है, उसमें कोर्ट में राजीनामा पेश कर देना।

यदि उनके खिलाफ गवाही दी तो जान से खत्म कर देंगे। बदमाशों ने घर के दरवाजे पर लातें भी मारीं। शोर सुनकर पड़ोसी शुभम् कोंगुडे और दिनेश कोहले पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी युवक को समझाने की धमकी दी। उन्होंने कहा कि उसे कोर्ट में गवाही नहीं देने दें और दोबारा शिकायत करने पर हाथ-पैर तोड़कर जान से मार देंगे।

डर के कारण अगले दिन पहुंचा थाने- आरोपियों के पहले भी तलवार लेकर घर के बाहर पहुंचने और लगातार धमकियों से नयन का परिवार दहशत में था। चूंकि माता-पिता की मौत और बहनों की शादी के बाद से वह अपनी दादी के साथ अकेला रहता है।

घटना के बाद उसकी दादी ने डर के चलते तत्काल शिकायत करने से मना कर दिया। अगले दिन दोस्तों को पूरी घटना पता चली तो उन्होंने नयन को हिम्मत दी। मामला संज्ञान में आने पर ‘खुलासा फर्स्ट’ ने गुंडों के खिलाफ आवाज उठाते हुए प्रमुखता से खबर प्रकाशित की और नतीजा ये हुआ कि नयन शिंदे हिम्मत जुटाकर विजय नगर थाने पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

संबंधित समाचार

सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 12 लोग झुलसे
Top News

सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 12 लोग झुलसे:8 साल की बच्ची समेत 3 की हालत गंभीर; गैस रिसाव के बाद हुआ जोरदार धमाका

about 13 hours ago
संदिग्ध एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा
Top News

संदिग्ध एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:संचालिका सहित 8 लोगों पर केस दर्ज; कार्यालय की जांच में मिलीं अनियमितताएं

about 13 hours ago
धनतेरस पर हजारों ग्रामीण परिवारों को मिला संपत्ति का मालिकाना हक
Top News

धनतेरस पर हजारों ग्रामीण परिवारों को मिला संपत्ति का मालिकाना हक:बिना शुल्क मिली रजिस्ट्री; मंत्री ने गांवों में पहुंचकर बांटे प्रमाण-पत्र, सांसद और विधायकों ने भी गांवों में किया वितरण

about 13 hours ago
5 साल से चोरी हुई धार की बाइक शहर में मिली
Top News

5 साल से चोरी हुई धार की बाइक शहर में मिली:धनतेरस पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की सतर्कता से हुआ खुलासा; कई दिनों से लावारिस खड़ी थी मोटरसाइकिल

about 13 hours ago
वीडियो देखिये, अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा
Top News

वीडियो देखिये, अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा:चार थाना क्षेत्रों में छापे; लाखों के पटाखे जब्त

about 13 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:कारोबारी का बेटा कोकीन के साथ पकड़ाया; मर्सिडीज से घूम रहा था, होटल रिसेप्शनिस्ट के पास भी मिला एमडी ड्रग्स

about 13 hours ago
धनतेरस पर पुश्तैनी दुकान पर शाम को पहुंचे मंत्री
Top News

धनतेरस पर पुश्तैनी दुकान पर शाम को पहुंचे मंत्री:खुद ग्राहकों को तौला सामान; 45 साल पुरानी परंपरा निभाई, सुबह बनाई थी मीडिया से दूरी

about 13 hours ago
हाईकोर्ट परिसर में सजी बच्चों के हुनर की दीपावली
Top News

हाईकोर्ट परिसर में सजी बच्चों के हुनर की दीपावली:न्यायाधीशों ने खरीदी हस्तनिर्मित सामग्री; बाल देखरेख संस्थाओं और संप्रेक्षण गृहों के बच्चों ने बनाए सजावटी सामान

about 14 hours ago
वीडियो देखिये, शराब कांड और टीआई हत्याकांड को लेकर भाजपा का प्रदर्शन
Top News

वीडियो देखिये, शराब कांड और टीआई हत्याकांड को लेकर भाजपा का प्रदर्शन:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सयाजी द्वार पर फूंका पुतला

about 14 hours ago
प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर हादसा
Top News

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर हादसा:गहरी खाई में गिरने से ग्रुप लीडर की मौत; बंदर से बैग बचाने के दौरान बिगड़ा संतुलन

about 14 hours ago
राघौगढ़ पहुंची दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा'
Top News

राघौगढ़ पहुंची दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा':5 दिन का दीपावली अवकाश; 11 नवंबर से फिर शुरू होगी पदयात्रा

about 14 hours ago
अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी
Top News

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी:15 दिन में दूसरी बार आया ई-मेल; BSE और बॉम्बे हाईकोर्ट भी निशाने पर, मुंबई में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

about 14 hours ago
दिलजीत दोसांझ के शो को महापौर की हरी झंडी
Top News

दिलजीत दोसांझ के शो को महापौर की हरी झंडी:बोले- शो अच्छे से हो; किसी को बेवजह परेशान न करें

about 14 hours ago
कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग
Top News

कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग:यात्रियों में मची चीख-पुकार; दूर से दिखाई दिया धुएं का गुबार

about 14 hours ago
दीपावली पर राजवाड़ा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Top News

दीपावली पर राजवाड़ा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:तीन लेयर में होगा डायवर्शन; कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

about 14 hours ago
वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा
Top News

वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा:274 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान; 88 लाख से ज्यादा के मोबाइल वापस मिले

about 15 hours ago
कलयुगी बेटे की हैवानियत
Top News

कलयुगी बेटे की हैवानियत:माता-पिता को उतारा मौत के घाट; लकड़ी से दोनों पर किए ताबड़तोड़ वार

about 15 hours ago
वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी
Top News

वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी:संगठन ने सौंपी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

about 15 hours ago
वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री
Top News

वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री:सियासत की पाठशाला में अभी से नजर आ रहे सहस्त्र जय सिंह; दिग्विजय सिंह के साथ यात्राओं में भी हो रहे शामिल

about 15 hours ago
त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण
Top News

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण:दो दुकानों को सुधार नोटिस

about 15 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!