खबर
Top News

रिश्वत लेते पकड़ाया बाबू: वकीलों ने दबोचा; इस एवज में मांगी थी घूस

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 नवंबर 2026, 1:29 pm
शेयर करें:
रिश्वत लेते पकड़ाया बाबू

खुलासा फर्स्ट, राजगढ़।
तहसील न्यायालय में जमानत की प्रक्रिया के बदले रिश्वत मांगने के आरोपों से हंगामा खड़ा हो गया।

वकीलों ने नायब तहसीलदार मनोहर कुल्हारे के कार्यालय में पदस्थ बाबू राहुल पर एक पक्षकार से 3 हजार रुपये लेने का आरोप लगाया।

आवेदन स्वीकार करने के बदले मांगी रिश्वत
वहीं, एक अन्य अधिवक्ता ने नायब तहसीलदार पर जमानत आवेदन स्वीकार करने के बदले 5 हजार रुपये मांगने का आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद वकीलों ने बाबू को घेर लिया।

विवाद बढ़ता देख बाबू ने पक्षकार को पैसे वापस कर दिए। इसके बाद बड़ी संख्या में वकील कलेक्ट्रेट पहुंचे और विरोध प्रदर्शन किया।

दामाद की जमानत के लिए मांगे 3 हजार रुपये
मामले में राजस्थान के झालावाड़ निवासी गिरधारी तंवर ने बताया कि राजगढ़ पुलिस ने उनके दामाद को शांतिभंग के मामले में गिरफ्तार किया था।

दामाद की जमानत कराने के लिए वह अधिवक्ता संदीप सरावत के साथ नायब तहसीलदार न्यायालय पहुंचे थे।

गिरधारी के मुताबिक, वहां कार्यालय में मौजूद बाबू राहुल ने जमानत की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए 3 हजार रुपये मांगे।

आरोप है कि रकम देने के बाद ही जमानत की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।

वकीलों ने घेरा तो लौटाए रुपये
अधिवक्ता संदीप सरावत ने मामले की जानकारी अपने साथी वकीलों को दी। इसके बाद कई अधिवक्ता मौके पर पहुंच गए और बाबू राहुल को घेर लिया।

शुरुआत में बाबू ने रिश्वत लेने से इनकार किया, लेकिन जब वकीलों ने तलाशी लेने की बात कही तो उसने कथित तौर पर पक्षकार को 3 हजार रुपये वापस कर दिए।

नायब तहसीलदार पर भी 5 हजार मांगने का आरोप
इस दौरान अधिवक्ता मनोज गुर्जर ने भी गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि उनके पक्षकार की जमानत का आवेदन स्वीकार करने से इनकार किया गया और नायब तहसीलदार मनोहर कुल्हारे ने खुद 5 हजार रुपये की मांग की। इन आरोपों के बाद वकीलों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने कलेक्ट्रेट पहुंचकर विरोध दर्ज कराया।

ADM ने दिए जांच के निर्देश
मामले को लेकर वकीलों ने प्रशासन को शिकायत सौंपी है। एडीएम प्रतापसिंह चौहान ने बताया कि संबंधित जमानत की फाइलें मंगवाई गई हैं।

एसडीएम को पूरे मामले की जांच कर अगली सुबह तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल प्रशासनिक जांच के बाद ही रिश्वत मांगने और लेने के आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित समाचार

22 साल की युवती ने की आत्महत्या
Top News

22 साल की युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; मौत के बाद भी मोबाइल पर आते रहे युवक के कॉल

4 minutes ago
रात 11 बजे स्कूटर पर बैठी रही बच्ची
Top News

रात 11 बजे स्कूटर पर बैठी रही बच्ची:मां संभालती रही ट्रैफिक की कमान; एक तरफ मां की जिम्मेदारी, दूसरी तरफ वर्दी का फर्ज

8 minutes ago
25 बदमाशों की परेड करवाकर पुलिस ने भरवाए डोजियर
Top News

25 बदमाशों की परेड करवाकर पुलिस ने भरवाए डोजियर:गुंडों, निगरानीशुदा बदमाशों और चाकूबाजों को थाने बुलाकर दी अंतिम चेतावनी

11 minutes ago
सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन की तस्वीर
Top News

सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन की तस्वीर:इन दो प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण तेज; बाधक निर्माण 15 दिन में हटेंगे

19 minutes ago
शहर में इस दिन से क्रिकेट का रोमांच
Top News

शहर में इस दिन से क्रिकेट का रोमांच:सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के मुकाबलों में नजर आएंगे सितारे

21 minutes ago
त्योहार पर अपराध किया तो सीधे जेल जोन-2 पुलिस का गुंडों को अल्टिमेटम
Top News

त्योहार पर अपराध किया तो सीधे जेल जोन-2 पुलिस का गुंडों को अल्टिमेटम:कहीं जमीन पर बैठाया; तो कहीं घायल बदमाश को मिली कुर्सी

29 minutes ago
पटाखा बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
Top News

पटाखा बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:राजबाड़ा पर फोर व्हीलर, ऑटो और ई-रिक्शा की एंट्री प्रतिबंधित; जरूरत पड़ने पर दोपहिया वाहनों पर भी लगेगी रोक

32 minutes ago
15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया बदमाश
Top News

15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया बदमाश

41 minutes ago
कर्ज और महंगे शौक के चलते अपराध की राह पर उतरी महिलाएं
Top News

कर्ज और महंगे शौक के चलते अपराध की राह पर उतरी महिलाएं:कहीं घरों में काम के दौरान चुराया मंगलसूत्र; कहीं नकली चेन थमाकर ज्वेलर को लगाया चूना

44 minutes ago
वीडियो देखिये, बारूद बनाते समय भीषण धमाका
Top News

वीडियो देखिये, बारूद बनाते समय भीषण धमाका:दो चचेरे भाइयों की मौत; शवों के टुकड़े 15 फीट दूर तक बिखरे

about 1 hour ago
इनामी डकैत गिरफ्तार
Top News

इनामी डकैत गिरफ्तार:शॉर्ट एनकाउंटर में पैर में लगी गोली; 200 जवानों की टीम कर रही थी तलाश

about 1 hour ago
खुलासा फर्स्ट की खबर का असर
Top News

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे के गुर्गों की हिमाकत पर चला पुलिस का चाबुक

about 1 hour ago
गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे की डीसीपी के सामने बंधी घिग्घी
Top News

गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे की डीसीपी के सामने बंधी घिग्घी:सवाल पूछने पर बोला रोहित- वो मेरे बॉस नहीं; मेरा बॉस तो रवि चिकलीस है

about 1 hour ago
100 करोड़ की लागत से तैयार इंदौर का नया ISBT
Top News

100 करोड़ की लागत से तैयार इंदौर का नया ISBT:एक ही जगह मिलेंगी बस, मेट्रो और ट्रेन की सुविधाएं; भविष्य में रेलवे टिकट बुकिंग की सुविधा भी

about 1 hour ago
रवि पुष्य नक्षत्र के मुहूर्त में डीपी ज्वेलर्स बना लाखों ग्राहकों का सबसे विश्वसनीय
Top News

रवि पुष्य नक्षत्र के मुहूर्त में डीपी ज्वेलर्स बना लाखों ग्राहकों का सबसे विश्वसनीय

about 1 hour ago
निगम अधिकारियों के लिए पहुंचे गिफ्ट, खिल उठे चेहरे
Top News

निगम अधिकारियों के लिए पहुंचे गिफ्ट, खिल उठे चेहरे

about 1 hour ago
एक-एक पग बढ़ते जाएं बल वैभव का युग फिर लाएं
Top News

एक-एक पग बढ़ते जाएं बल वैभव का युग फिर लाएं:समाज का ‘स्व’ और संघ की नई राह; शताब्दी वर्ष के बाद ‘नए स्वरूप’ की ओर अग्रसर संघ, इंदौर बैठक में बनी 3 साल की रणनीति

about 2 hours ago
रोते बच्चे को चुप करवाना क्यों महंगा पड़ गया
Top News

रोते बच्चे को चुप करवाना क्यों महंगा पड़ गया:रोते बच्चे को गोद में उठाना पति को नहीं आया रास; गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट

about 2 hours ago
तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी
Top News

तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी:2 की मौत; 15 लोगों के दबे होने की आशंका, इस साल शहर का छठा बड़ा हादसा

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, गोवर्धन पूजा पर देसी नस्ल की दुधारू गायों का होगा सम्मान
Top News

वीडियो देखिये, गोवर्धन पूजा पर देसी नस्ल की दुधारू गायों का होगा सम्मान:मुख्यमंत्री ने कहा-पशुपालकों को मिलेंगे 1 लाख रुपए तक के पुरस्कार

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!