इनामी डकैत गिरफ्तार: शॉर्ट एनकाउंटर में पैर में लगी गोली; 200 जवानों की टीम कर रही थी तलाश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
चंबल क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने 80 हजार रुपए के इनामी डकैत कल्ली गुर्जर को आखिरकार मुरैना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
गुरुवार सुबह बानमौर थाना क्षेत्र के पहाड़ी इलाके में पुलिस और डकैत के बीच मुठभेड़ हुई।
कल्ली गुर्जर के पैर में गोली लगी
शॉर्ट एनकाउंटर के दौरान कल्ली गुर्जर के पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम उसे मेडिकल जांच के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। पुलिस लंबे समय से कल्ली गुर्जर की तलाश में जुटी थी।
200 जवानों की टीम लगाई गई थी
उसे पकड़ने के लिए करीब 200 जवानों की टीम लगाई गई थी। गुरुवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को उसकी लोकेशन बानमौर के पहाड़ी क्षेत्र में मिली।
पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो मुठभेड़ हो गई। गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
हत्या, लूट और डकैती समेत 20 संगीन मामले
कल्ली गुर्जर पर मुरैना, ग्वालियर और श्योपुर जिलों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, लूट और डकैती सहित करीब 20 गंभीर मामले बताए जा रहे हैं। उसके सिर पर 80 हजार रुपए का इनाम घोषित था।
कल्ली केवल आपराधिक वारदातों ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने वाले अपने वीडियो को लेकर भी चर्चा में था।
वह लगातार वीडियो जारी कर अपने विरोधियों को धमकियां देता था और खुलेआम चुनौती देता नजर आता था।
20 दिन पहले मंदिर के सामने से दी थी चुनौती
करीब 20 दिन पहले कल्ली गुर्जर का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह मुरैना के महेश्वर मंदिर के सामने खड़ा दिखाई दे रहा था।
वीडियो में वह अपने विरोधी करुआ गुर्जर निवासी जड़ेरुआ को ललकारते हुए मंदिर आने की चुनौती दे रहा था।
बताया गया कि इससे पहले करुआ ने भी वीडियो जारी कर कल्ली और उसके परिवार के खिलाफ अपशब्द कहे थे।
इसी के जवाब में कल्ली ने वीडियो बनाकर अपने विरोधी को चुनौती दी थी। इस तरह दोनों के बीच सोशल मीडिया पर धमकी और जवाबी धमकी का सिलसिला चल रहा था।
हाईवे पर कंटेनर चालक से मांगी थी रंगदारी
कल्ली गुर्जर का नाम करीब तीन महीने पहले ग्वालियर के एबी रोड यानी आगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर हुई रंगदारी की घटना में भी सामने आया था।
आरोप है कि वह अपने साथियों के साथ बिना नंबर की सफेद बोलेरो में पहुंचा था और कंटेनर चालक से रंगदारी मांगी थी।
चालक ने जब पैसे देने से इनकार किया तो बदमाशों ने कंटेनर पर फायरिंग कर दी।
गोलियां लगने से कंटेनर के 12 टायर पंक्चर हो गए थे। इस घटना के बाद से पुलिस उसकी तलाश तेज कर रही थी।
गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस करेगी पूछताछ
कल्ली गुर्जर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब उससे पुराने आपराधिक मामलों, हाईवे पर रंगदारी की घटना और उसके नेटवर्क के संबंध में पूछताछ करेगी।
साथ ही उसके साथियों और हथियारों के ठिकानों का पता लगाने की भी कोशिश की जाएगी।
लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बने कल्ली गुर्जर की गिरफ्तारी को चंबल क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।
संबंधित समाचार

सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 12 लोग झुलसे:8 साल की बच्ची समेत 3 की हालत गंभीर; गैस रिसाव के बाद हुआ जोरदार धमाका

संदिग्ध एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:संचालिका सहित 8 लोगों पर केस दर्ज; कार्यालय की जांच में मिलीं अनियमितताएं

धनतेरस पर हजारों ग्रामीण परिवारों को मिला संपत्ति का मालिकाना हक:बिना शुल्क मिली रजिस्ट्री; मंत्री ने गांवों में पहुंचकर बांटे प्रमाण-पत्र, सांसद और विधायकों ने भी गांवों में किया वितरण

5 साल से चोरी हुई धार की बाइक शहर में मिली:धनतेरस पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की सतर्कता से हुआ खुलासा; कई दिनों से लावारिस खड़ी थी मोटरसाइकिल

वीडियो देखिये, अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा:चार थाना क्षेत्रों में छापे; लाखों के पटाखे जब्त

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:कारोबारी का बेटा कोकीन के साथ पकड़ाया; मर्सिडीज से घूम रहा था, होटल रिसेप्शनिस्ट के पास भी मिला एमडी ड्रग्स

धनतेरस पर पुश्तैनी दुकान पर शाम को पहुंचे मंत्री:खुद ग्राहकों को तौला सामान; 45 साल पुरानी परंपरा निभाई, सुबह बनाई थी मीडिया से दूरी

हाईकोर्ट परिसर में सजी बच्चों के हुनर की दीपावली:न्यायाधीशों ने खरीदी हस्तनिर्मित सामग्री; बाल देखरेख संस्थाओं और संप्रेक्षण गृहों के बच्चों ने बनाए सजावटी सामान

वीडियो देखिये, शराब कांड और टीआई हत्याकांड को लेकर भाजपा का प्रदर्शन:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सयाजी द्वार पर फूंका पुतला

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर हादसा:गहरी खाई में गिरने से ग्रुप लीडर की मौत; बंदर से बैग बचाने के दौरान बिगड़ा संतुलन

राघौगढ़ पहुंची दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा':5 दिन का दीपावली अवकाश; 11 नवंबर से फिर शुरू होगी पदयात्रा

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी:15 दिन में दूसरी बार आया ई-मेल; BSE और बॉम्बे हाईकोर्ट भी निशाने पर, मुंबई में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

दिलजीत दोसांझ के शो को महापौर की हरी झंडी:बोले- शो अच्छे से हो; किसी को बेवजह परेशान न करें

कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग:यात्रियों में मची चीख-पुकार; दूर से दिखाई दिया धुएं का गुबार

दीपावली पर राजवाड़ा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:तीन लेयर में होगा डायवर्शन; कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा:274 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान; 88 लाख से ज्यादा के मोबाइल वापस मिले

कलयुगी बेटे की हैवानियत:माता-पिता को उतारा मौत के घाट; लकड़ी से दोनों पर किए ताबड़तोड़ वार

वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी:संगठन ने सौंपी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री:सियासत की पाठशाला में अभी से नजर आ रहे सहस्त्र जय सिंह; दिग्विजय सिंह के साथ यात्राओं में भी हो रहे शामिल

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण:दो दुकानों को सुधार नोटिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!