100 करोड़ की लागत से तैयार इंदौर का नया ISBT: एक ही जगह मिलेंगी बस, मेट्रो और ट्रेन की सुविधाएं; भविष्य में रेलवे टिकट बुकिंग की सुविधा भी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के कुमेड़ी में 100 करोड़ रुपए की लागत से बना अत्याधुनिक इंटर स्टेट बस टर्मिनल (ISBT) यात्रियों के स्वागत के लिए तैयार है। करीब 15 एकड़ में विकसित यह टर्मिनल सिर्फ बस स्टैंड नहीं, बल्कि भविष्य में बस, मेट्रो और रेलवे को जोड़ने वाला एकीकृत परिवहन केंद्र बनेगा। यहां से मध्यप्रदेश सहित 5 राज्यों के लिए प्रतिदिन 1500 से ज्यादा बसों के संचालन की योजना है।
5 राज्यों के लिए बसें, 18 टिकट काउंटर
नए ISBT से मध्यप्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के लिए बसें चलेंगी। शुरुआती दौर में महाराष्ट्र और राजस्थान की बसों का संचालन होगा। यात्रियों के लिए 18 टिकट काउंटर और बड़ा वेटिंग एरिया बनाया गया है। भविष्य में रेलवे टिकट बुकिंग की सुविधा भी मिलेगी।
16 रेस्टॉरेंट और VIP लाउंज की सुविधा
टर्मिनल में यात्रियों के लिए 16 रेस्टॉरेंट वाला फूड जोन तैयार किया गया है। इसके अलावा 23 दुकानें, एसी VIP लाउंज, एटीएम, पैकेट फूड, कोरियर और पार्सल सेवाओं की व्यवस्था रहेगी। बस ऑपरेटरों के लिए 12 अलग दुकानें बनाई गई हैं।
पहली मंजिल पर IT पार्क, 225 से ज्यादा CCTV कैमरे
ISBT की पहली मंजिल पर IT कंपनियों के लिए 33 आधुनिक ऑफिस बनाए गए हैं। फूड जोन को ग्लास ब्रिज से जोड़ा गया है। सुरक्षा के लिए पूरे परिसर में 225 से अधिक CCTV कैमरे लगाए गए हैं।
ड्राइवर-कंडक्टरों के लिए विश्राम गृह
बस चालकों और परिचालकों के लिए अलग विश्राम गृह बनाया गया है। यहां 50 से अधिक कर्मचारियों के ठहरने, सोने और भोजन की व्यवस्था होगी। यात्रियों के लिए पेड पार्किंग की सुविधा भी रहेगी।
टर्मिनल के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी पुणे की BVG इंडिया कंपनी को दी गई है। नए ISBT के शुरू होने से इंदौर में अंतरराज्यीय बस परिवहन को व्यवस्थित करने और यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
संबंधित समाचार

22 साल की युवती ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; मौत के बाद भी मोबाइल पर आते रहे युवक के कॉल

रात 11 बजे स्कूटर पर बैठी रही बच्ची:मां संभालती रही ट्रैफिक की कमान; एक तरफ मां की जिम्मेदारी, दूसरी तरफ वर्दी का फर्ज

25 बदमाशों की परेड करवाकर पुलिस ने भरवाए डोजियर:गुंडों, निगरानीशुदा बदमाशों और चाकूबाजों को थाने बुलाकर दी अंतिम चेतावनी

सिंहस्थ-2028 से पहले बदलेगी उज्जैन की तस्वीर:इन दो प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण तेज; बाधक निर्माण 15 दिन में हटेंगे

शहर में इस दिन से क्रिकेट का रोमांच:सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्रॉफी के मुकाबलों में नजर आएंगे सितारे

त्योहार पर अपराध किया तो सीधे जेल जोन-2 पुलिस का गुंडों को अल्टिमेटम:कहीं जमीन पर बैठाया; तो कहीं घायल बदमाश को मिली कुर्सी

पटाखा बाजारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:राजबाड़ा पर फोर व्हीलर, ऑटो और ई-रिक्शा की एंट्री प्रतिबंधित; जरूरत पड़ने पर दोपहिया वाहनों पर भी लगेगी रोक

15 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ाया बदमाश

कर्ज और महंगे शौक के चलते अपराध की राह पर उतरी महिलाएं:कहीं घरों में काम के दौरान चुराया मंगलसूत्र; कहीं नकली चेन थमाकर ज्वेलर को लगाया चूना

वीडियो देखिये, बारूद बनाते समय भीषण धमाका:दो चचेरे भाइयों की मौत; शवों के टुकड़े 15 फीट दूर तक बिखरे

इनामी डकैत गिरफ्तार:शॉर्ट एनकाउंटर में पैर में लगी गोली; 200 जवानों की टीम कर रही थी तलाश

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे के गुर्गों की हिमाकत पर चला पुलिस का चाबुक

गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे की डीसीपी के सामने बंधी घिग्घी:सवाल पूछने पर बोला रोहित- वो मेरे बॉस नहीं; मेरा बॉस तो रवि चिकलीस है

रवि पुष्य नक्षत्र के मुहूर्त में डीपी ज्वेलर्स बना लाखों ग्राहकों का सबसे विश्वसनीय

निगम अधिकारियों के लिए पहुंचे गिफ्ट, खिल उठे चेहरे

रिश्वत लेते पकड़ाया बाबू:वकीलों ने दबोचा; इस एवज में मांगी थी घूस

एक-एक पग बढ़ते जाएं बल वैभव का युग फिर लाएं:समाज का ‘स्व’ और संघ की नई राह; शताब्दी वर्ष के बाद ‘नए स्वरूप’ की ओर अग्रसर संघ, इंदौर बैठक में बनी 3 साल की रणनीति

रोते बच्चे को चुप करवाना क्यों महंगा पड़ गया:रोते बच्चे को गोद में उठाना पति को नहीं आया रास; गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट

तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी:2 की मौत; 15 लोगों के दबे होने की आशंका, इस साल शहर का छठा बड़ा हादसा

वीडियो देखिये, गोवर्धन पूजा पर देसी नस्ल की दुधारू गायों का होगा सम्मान:मुख्यमंत्री ने कहा-पशुपालकों को मिलेंगे 1 लाख रुपए तक के पुरस्कार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!