दीपावली पर इंदौर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: पटाखा बाजार में सेफ्टी के लिए लगे फायर एक्सटिंग्विशर; राजबाड़ा में इन वाहनों की एंट्री पर रोक
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली के त्योहार पर बाजारों में बढ़ती रौनक और खरीदारी के लिए उमड़ रही भीड़ को देखते हुए शहर में पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
घटनाओं से बचाव के लिए पुख्ता इंतजाम
पटाखा बाजारों में आगजनी की घटनाओं से बचाव के लिए फायर एक्सटिंग्विशर, रेत की बाल्टियां और पानी के ड्रम रखवाए गए हैं।
वहीं, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी लगातार इन बाजारों का निरीक्षण कर रही हैं।
ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए विशेष इंतजाम
दूसरी ओर, शहर के सबसे व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्र राजबाड़ा और आसपास के बाजारों में ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।
भीड़ को देखते हुए राजबाड़ा क्षेत्र में चार पहिया वाहनों के साथ ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा की आवाजाही प्रतिबंधित की गई है।
जरूरत पड़ने पर दोपहिया वाहनों की एंट्री पर भी रोक लगाई जा रही है।
राजबाड़ा पर पुलिस की निगरानी, दुकानदारों को भी हिदायत
त्योहारी भीड़ के बीच बाजारों में यातायात सुचारू रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पेट्रोलिंग पार्टियां लगातार गश्त कर रही हैं।
इसके अलावा व्यापारियों और रेहड़ी-पटरी संचालकों को दुकानों के बाहर निर्धारित सीमा में ही सामान रखने की हिदायत दी जा रही है।
इसके लिए मुनादी भी कराई जा रही है, ताकि सड़कों पर अतिक्रमण और जाम की स्थिति न बने।
इन इलाकों में सजे पटाखा बाजार
शहर में रीजनल पार्क के पास खाली मैदान, राजीव गांधी चौराहे के समीप देवी अहिल्या पटाखा मार्केट, राऊ, गोपुर चौराहे के पास मैदान, सिलिकॉन सिटी और देवगुराड़िया में पटाखा बाजार लगाए गए हैं।
सभी बाजारों में सुरक्षा के लिहाज से आग बुझाने के उपकरण और रेत की बाल्टियों की व्यवस्था की गई है।
फैंसी और कलरफुल पटाखों की बढ़ी मांग
पटाखा बाजारों में ग्राहकों की भीड़ के साथ व्यापारियों में भी खासा उत्साह नजर आ रहा है। व्यापारी अमन वर्मा के मुताबिक, इस बार फैंसी और यूनिक पटाखों की मांग अधिक है।
बच्चों को आकर्षित करने के लिए कार और रेल के आकार वाले पटाखे भी बाजार में उपलब्ध हैं।
प्रशासन की गाइडलाइन के अनुसार दुकानों के बाहर फायर एक्सटिंग्विशर, रेत की बाल्टियां और पानी के ड्रम रखे गए हैं।
व्यापारी भावेश यादव ने बताया कि अलग-अलग कंपनियों के पटाखों की मांग बनी हुई है।
खासतौर पर रंगीन रोशनी वाले पटाखे ग्राहकों को पसंद आ रहे हैं। बाजार में अच्छी ग्राहकी होने से कारोबारियों को भी दीपावली पर बेहतर व्यापार की उम्मीद है।
संबंधित समाचार

इनामी डकैत गिरफ्तार:शॉर्ट एनकाउंटर में पैर में लगी गोली; 200 जवानों की टीम कर रही थी तलाश

गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे के गुर्गों की हिमाकत पर चला पुलिस का चाबुक:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे की डीसीपी के सामने बंधी घिग्घी:सवाल पूछने पर बोला रोहित- वो मेरे बॉस नहीं; मेरा बॉस तो रवि चिकलीस है

100 करोड़ की लागत से तैयार इंदौर का नया ISBT:एक ही जगह मिलेंगी बस, मेट्रो और ट्रेन की सुविधाएं; भविष्य में रेलवे टिकट बुकिंग की सुविधा भी

रवि पुष्य नक्षत्र के मुहूर्त में डीपी ज्वेलर्स बना लाखों ग्राहकों का सबसे विश्वसनीय

निगम अधिकारियों के लिए पहुंचे गिफ्ट, खिल उठे चेहरे

रिश्वत लेते पकड़ाया बाबू:वकीलों ने दबोचा; इस एवज में मांगी थी घूस

एक-एक पग बढ़ते जाएं बल वैभव का युग फिर लाएं:समाज का ‘स्व’ और संघ की नई राह; शताब्दी वर्ष के बाद ‘नए स्वरूप’ की ओर अग्रसर संघ, इंदौर बैठक में बनी 3 साल की रणनीति

रोते बच्चे को चुप करवाना क्यों महंगा पड़ गया:रोते बच्चे को गोद में उठाना पति को नहीं आया रास; गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट

तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी:2 की मौत; 15 लोगों के दबे होने की आशंका, इस साल शहर का छठा बड़ा हादसा

वीडियो देखिये, गोवर्धन पूजा पर देसी नस्ल की दुधारू गायों का होगा सम्मान:मुख्यमंत्री ने कहा-पशुपालकों को मिलेंगे 1 लाख रुपए तक के पुरस्कार

एडीएम कार्यालय में लोकायुक्त का छापा:20 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार

बारूद गोदाम में भीषण धमाका:दो चचेरे भाइयों की मौत; शरीर के कई टुकड़े हुए, 3 हिरासत में

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर पहुंचे:एयरपोर्ट पर नेताओं ने किया स्वागत; डेली कॉलेज में संघ प्रमुख के साथ करेंगे लंच

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोटों के निशान; उपचार के दौरान तोड़ा दम, हत्या की आशंका

अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद यहां पहुंचे संघ प्रमुख:Gen Z युवाओं के आंदोलनों को लेकर हुई चर्चा; कुलपति आवास पर भी गए

पांच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरुआत धर्मनगरी से होगी:बाबा महाकाल को चांदी का सिक्का करेंगे अर्पित; पुजारी गर्भगृह में फुलझड़ी जलाएंगे

दिलजीत के कॉन्सर्ट पर निगम का शिकंजा:इतने करोड़ का पुराना टैक्स बकाया; जमा नहीं किया तो नहीं मिलेगी अनुमति

आज संघ प्रमुख और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ दोपहर भोज करेंगे मुख्यमंत्री:सरकार्यवाह भी रहेंगे मौजूद; ऐतिहासिक कॉलेज में होगी मुलाकात

सफाईकर्मियों की हड़ताल के बीच सड़क पर उतरे भाजपा विधायक:कई नगरीय निकायों में नहीं हुई सफाई; राजधानी में 400 से ज्यादा कचरा गाड़ियां खड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!