वीडियो देखिये, गोवर्धन पूजा पर देसी नस्ल की दुधारू गायों का होगा सम्मान: मुख्यमंत्री ने कहा-पशुपालकों को मिलेंगे 1 लाख रुपए तक के पुरस्कार
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में इस वर्ष भी गोवर्धन पूजा पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाई जाएगी। इस अवसर पर देसी नस्ल की दुधारू गौमाताओं की प्रतियोगिताओं में विजेता पशुपालकों को पुरस्कार राशि वितरित की जाएगी। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को इंदौर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में विधानसभा क्षेत्रवार देसी नस्ल की दुधारू गौमाताओं के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। इनमें प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पशुपालक को 1 लाख रुपए, द्वितीय स्थान पर रहने वाले को 50 हजार रुपए और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 25 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। गोवर्धन पूजा के अवसर पर विजेताओं को सम्मानित कर पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।
किसान कल्याण वर्ष में किसानों और पशुपालकों पर फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में किसान कल्याण वर्ष के तहत किसानों और पशुपालकों के हित में कई महत्वपूर्ण पहल की जा रही हैं। सरकार कृषि और पशुपालन गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार काम कर रही है। गोवंश संरक्षण और देसी नस्लों को बढ़ावा देना भी इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
6 हजार करोड़ से अधिक की लागत से तैयार हुआ हाइड्रो पावर प्लांट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश की ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धि का जिक्र करते हुए बताया कि मध्यप्रदेश में 6 हजार करोड़ रुपए से अधिक की लागत से एशिया का सबसे बड़ा नवकरणीय ऊर्जा आधारित हाइड्रो पावर प्लांट तैयार हुआ है। इस परियोजना की एक टरबाइन दिसंबर से शुरू हो जाएगी, जबकि करीब 2000 मेगावाट क्षमता वाला पूरा प्लांट मार्च तक प्रारंभ हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि यह परियोजना उद्योग जगत के सभी सेक्टर के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। इससे प्रदेश की ऊर्जा क्षमता बढ़ेगी और औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी। साथ ही मध्यप्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी।
प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दीपावली और गोवर्धन पूजा जैसे पर्व पूरे उत्साह और परंपरागत श्रद्धा के साथ मनाए जाएंगे।
संबंधित समाचार

इनामी डकैत गिरफ्तार:शॉर्ट एनकाउंटर में पैर में लगी गोली; 200 जवानों की टीम कर रही थी तलाश

गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे के गुर्गों की हिमाकत पर चला पुलिस का चाबुक:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे की डीसीपी के सामने बंधी घिग्घी:सवाल पूछने पर बोला रोहित- वो मेरे बॉस नहीं; मेरा बॉस तो रवि चिकलीस है

100 करोड़ की लागत से तैयार इंदौर का नया ISBT:एक ही जगह मिलेंगी बस, मेट्रो और ट्रेन की सुविधाएं; भविष्य में रेलवे टिकट बुकिंग की सुविधा भी

रवि पुष्य नक्षत्र के मुहूर्त में डीपी ज्वेलर्स बना लाखों ग्राहकों का सबसे विश्वसनीय

निगम अधिकारियों के लिए पहुंचे गिफ्ट, खिल उठे चेहरे

रिश्वत लेते पकड़ाया बाबू:वकीलों ने दबोचा; इस एवज में मांगी थी घूस

एक-एक पग बढ़ते जाएं बल वैभव का युग फिर लाएं:समाज का ‘स्व’ और संघ की नई राह; शताब्दी वर्ष के बाद ‘नए स्वरूप’ की ओर अग्रसर संघ, इंदौर बैठक में बनी 3 साल की रणनीति

रोते बच्चे को चुप करवाना क्यों महंगा पड़ गया:रोते बच्चे को गोद में उठाना पति को नहीं आया रास; गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट

तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी:2 की मौत; 15 लोगों के दबे होने की आशंका, इस साल शहर का छठा बड़ा हादसा

एडीएम कार्यालय में लोकायुक्त का छापा:20 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार

बारूद गोदाम में भीषण धमाका:दो चचेरे भाइयों की मौत; शरीर के कई टुकड़े हुए, 3 हिरासत में

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर पहुंचे:एयरपोर्ट पर नेताओं ने किया स्वागत; डेली कॉलेज में संघ प्रमुख के साथ करेंगे लंच

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोटों के निशान; उपचार के दौरान तोड़ा दम, हत्या की आशंका

अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद यहां पहुंचे संघ प्रमुख:Gen Z युवाओं के आंदोलनों को लेकर हुई चर्चा; कुलपति आवास पर भी गए

पांच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरुआत धर्मनगरी से होगी:बाबा महाकाल को चांदी का सिक्का करेंगे अर्पित; पुजारी गर्भगृह में फुलझड़ी जलाएंगे

दीपावली पर इंदौर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:पटाखा बाजार में सेफ्टी के लिए लगे फायर एक्सटिंग्विशर; राजबाड़ा में इन वाहनों की एंट्री पर रोक

दिलजीत के कॉन्सर्ट पर निगम का शिकंजा:इतने करोड़ का पुराना टैक्स बकाया; जमा नहीं किया तो नहीं मिलेगी अनुमति

आज संघ प्रमुख और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ दोपहर भोज करेंगे मुख्यमंत्री:सरकार्यवाह भी रहेंगे मौजूद; ऐतिहासिक कॉलेज में होगी मुलाकात

सफाईकर्मियों की हड़ताल के बीच सड़क पर उतरे भाजपा विधायक:कई नगरीय निकायों में नहीं हुई सफाई; राजधानी में 400 से ज्यादा कचरा गाड़ियां खड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!