सफाईकर्मियों की हड़ताल के बीच सड़क पर उतरे भाजपा विधायक: कई नगरीय निकायों में नहीं हुई सफाई; राजधानी में 400 से ज्यादा कचरा गाड़ियां खड़ी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर अब शहरों की सड़कों पर दिखाई देने लगा है। दिवाली से पहले प्रदेश के एक लाख से ज्यादा सफाईकर्मियों के हड़ताल पर जाने से कई शहरों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। भोपाल सहित कई नगरीय निकायों में बुधवार को सफाई नहीं हुई। गुरुवार को भी डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन प्रभावित रहने की स्थिति है।
विदिशा जिले के सिरोंज में भी हड़ताल के चलते सड़कों पर कचरे के ढेर लग गए। इससे लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा बुधवार रात खुद सड़क पर उतर आए। उन्होंने करीब दो घंटे तक झाड़ू लगाकर सड़क की सफाई की।
भोपाल में 400 से ज्यादा कचरा गाड़ियां खड़ी
राजधानी भोपाल में हड़ताल में 10 हजार से ज्यादा सफाईकर्मी शामिल हैं। इसके चलते कचरा कलेक्शन की 400 से अधिक गाड़ियां गार्बेज स्टेशनों पर खड़ी हैं। शहर में रोजाना करीब 850 टन कचरा निकलता है। डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन से लेकर कचरे को आदमपुर छावनी स्थित निस्तारण केंद्र तक पहुंचाने का काम प्रभावित हुआ है।
बुधवार को न्यू मार्केट सहित कई बाजारों में व्यापारियों ने वॉलिंटियर्स की मदद से सफाई कराई। व्यापारियों ने सफाईकर्मियों की मांगों का समर्थन करते हुए सरकार से उनका निराकरण करने की अपील भी की है।
बातचीत बेनतीजा, हड़ताल जारी रखने का फैसला
हड़ताल खत्म कराने के लिए यूनियन पदाधिकारियों ने नगरीय प्रशासन विभाग के ACS संजय दुबे से मुलाकात की, लेकिन बातचीत में कोई समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर ट्रेड यूनियन (7262) के प्रदेश अध्यक्ष मगनलाल झांझोट के मुताबिक, प्रदेश के 16 नगरीय निकायों और 374 नगर परिषदों के एक लाख से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल में शामिल हैं। यूनियन का कहना है कि उनकी चार प्रमुख मांगें पूरी होने तक काम पर वापसी नहीं होगी।
जहांगीराबाद चौराहे पर लगाया था जाम
हड़ताल से पहले मंगलवार को सफाईकर्मियों ने भोपाल में प्रदर्शन किया था। कर्मचारी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपना चाहते थे, लेकिन उनके मुताबिक कोई जिम्मेदार अधिकारी ज्ञापन लेने नहीं पहुंचा। इससे नाराज कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने की योजना बनाई। पुलिस ने जहांगीराबाद चौराहे पर बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। इसके विरोध में कर्मचारी करीब दो घंटे तक सड़क पर बैठे रहे।
बाद में समझाइश के बाद जाम समाप्त किया गया, लेकिन कर्मचारियों ने शाहजहांनी पार्क में धरना जारी रखा। कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है।
संबंधित समाचार

इनामी डकैत गिरफ्तार:शॉर्ट एनकाउंटर में पैर में लगी गोली; 200 जवानों की टीम कर रही थी तलाश

गैंगस्टर सतीश भाऊ के भतीजे के गुर्गों की हिमाकत पर चला पुलिस का चाबुक:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

गैंगस्टर सतीश भाऊ के गुर्गे की डीसीपी के सामने बंधी घिग्घी:सवाल पूछने पर बोला रोहित- वो मेरे बॉस नहीं; मेरा बॉस तो रवि चिकलीस है

100 करोड़ की लागत से तैयार इंदौर का नया ISBT:एक ही जगह मिलेंगी बस, मेट्रो और ट्रेन की सुविधाएं; भविष्य में रेलवे टिकट बुकिंग की सुविधा भी

रवि पुष्य नक्षत्र के मुहूर्त में डीपी ज्वेलर्स बना लाखों ग्राहकों का सबसे विश्वसनीय

निगम अधिकारियों के लिए पहुंचे गिफ्ट, खिल उठे चेहरे

रिश्वत लेते पकड़ाया बाबू:वकीलों ने दबोचा; इस एवज में मांगी थी घूस

एक-एक पग बढ़ते जाएं बल वैभव का युग फिर लाएं:समाज का ‘स्व’ और संघ की नई राह; शताब्दी वर्ष के बाद ‘नए स्वरूप’ की ओर अग्रसर संघ, इंदौर बैठक में बनी 3 साल की रणनीति

रोते बच्चे को चुप करवाना क्यों महंगा पड़ गया:रोते बच्चे को गोद में उठाना पति को नहीं आया रास; गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट

तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी:2 की मौत; 15 लोगों के दबे होने की आशंका, इस साल शहर का छठा बड़ा हादसा

वीडियो देखिये, गोवर्धन पूजा पर देसी नस्ल की दुधारू गायों का होगा सम्मान:मुख्यमंत्री ने कहा-पशुपालकों को मिलेंगे 1 लाख रुपए तक के पुरस्कार

एडीएम कार्यालय में लोकायुक्त का छापा:20 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगेहाथ गिरफ्तार

बारूद गोदाम में भीषण धमाका:दो चचेरे भाइयों की मौत; शरीर के कई टुकड़े हुए, 3 हिरासत में

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर पहुंचे:एयरपोर्ट पर नेताओं ने किया स्वागत; डेली कॉलेज में संघ प्रमुख के साथ करेंगे लंच

युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:शरीर पर मिले चोटों के निशान; उपचार के दौरान तोड़ा दम, हत्या की आशंका

अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक के बाद यहां पहुंचे संघ प्रमुख:Gen Z युवाओं के आंदोलनों को लेकर हुई चर्चा; कुलपति आवास पर भी गए

पांच दिवसीय दीपावली पर्व की शुरुआत धर्मनगरी से होगी:बाबा महाकाल को चांदी का सिक्का करेंगे अर्पित; पुजारी गर्भगृह में फुलझड़ी जलाएंगे

दीपावली पर इंदौर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम:पटाखा बाजार में सेफ्टी के लिए लगे फायर एक्सटिंग्विशर; राजबाड़ा में इन वाहनों की एंट्री पर रोक

दिलजीत के कॉन्सर्ट पर निगम का शिकंजा:इतने करोड़ का पुराना टैक्स बकाया; जमा नहीं किया तो नहीं मिलेगी अनुमति

आज संघ प्रमुख और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ दोपहर भोज करेंगे मुख्यमंत्री:सरकार्यवाह भी रहेंगे मौजूद; ऐतिहासिक कॉलेज में होगी मुलाकात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!