खबर
Top News

खैर नहीं: वर्दी में रील बनाई तो होगी कार्रवाई; इन ऐप्स पर भी सख्ती, नई गाइडलाइन जारी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 सितंबर 2026, 12:14 pm
शेयर करें:
खैर नहीं

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए 24 बिंदुओं वाली नई गाइडलाइन जारी की है।

DGP कैलाश मकवाना के निर्देश पर जारी इन नियमों में वर्दी में रील बनाने, संवेदनशील सरकारी जानकारी सोशल मीडिया या AI टूल्स पर डालने, निजी प्रचार और सोशल मीडिया से कमाई करने सहित कई गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। नियमों का उल्लंघन होने पर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।

वर्दी में रील बनाई तो कार्रवाई
नई गाइडलाइन के मुताबिक पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान या ड्यूटी के बाद वर्दी अथवा अशोभनीय वेशभूषा में रील, फोटो, वीडियो या ऑडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं कर सकेंगे।

पहले से पोस्ट की गई अनुचित सामग्री को हटाने के निर्देश भी दिए हैं। वर्दी, सरकारी वाहन, कार्यालय व अन्य सरकारी संसाधनों का इस्तेमाल निजी छवि या प्रचार के लिए करने पर रोक है।

ChatGPT-Gemini पर नहीं डाल सकेंगे सरकारी दस्तावेज

पुलिसकर्मी सरकारी, गोपनीय या संवेदनशील दस्तावेज, उनके स्क्रीनशॉट अथवा स्कैन कॉपी ChatGPT, Gemini या अन्य AI प्लेटफॉर्म पर अपलोड नहीं कर सकेंगे।

पुलिस की तकनीक, जांच के तरीके, फील्ड क्राफ्ट और सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी भी बिना सक्षम अनुमति सार्वजनिक नहीं की जा सकेगी।

हथियार, दबिश और VIP सुरक्षा की तस्वीरें भी प्रतिबंधित
हथियारों की ट्रेनिंग, ड्रिल, फायरिंग अभ्यास, दबिश और अन्य संवेदनशील पुलिस कार्रवाई के फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट या लाइव नहीं किए जा सकेंगे।

VIP-VVIP सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों को महत्वपूर्ण स्थानों की तस्वीरें और सेल्फी साझा करने से भी बचना होगा। संवेदनशील ड्यूटी पर तैनात कर्मी अपनी तैनाती की जगह और जिम्मेदारी से जुड़ी जानकारी भी सार्वजनिक नहीं कर सकेंगे।

पीड़ित, गवाह और आरोपी की पहचान पर भी सख्ती
जांच, जनसुनवाई या शिकायत से जुड़े मामलों में पीड़ित, गवाह और आरोपी के फोटो-वीडियो बिना आवश्यक अनुमति के सोशल मीडिया पर साझा नहीं किए जा सकेंगे।

यौन अपराध की पीड़ित महिलाओं और बच्चों की पहचान उजागर करने वाली कोई भी जानकारी पोस्ट करने पर रोक रहेगी। ऐसी सामग्री साझा करने से भी बचना होगा, जिससे किसी जांच या न्यायिक प्रक्रिया पर असर पड़ सकता हो।

सोशल मीडिया से कमाई पर भी नियम
पुलिसकर्मी बिना अनुमति सोशल मीडिया के जरिए कमाई नहीं कर सकेंगे और किसी कंपनी, उत्पाद, सेवा या निजी व्यवसाय का पैसे लेकर प्रचार भी नहीं कर सकेंगे।

परिवार के सदस्यों के सोशल मीडिया अकाउंट से इस तरह की गतिविधि होने पर भी विभाग को जानकारी देने का प्रावधान बताया गया है।

राजनीतिक प्रतीक और विभागीय टिप्पणी से दूरी
गाइडलाइन के तहत पुलिसकर्मी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर राजनीतिक दल या संगठन के लोगो अथवा सांकेतिक राजनीतिक विरोध के प्रतीकों का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

सरकार की नीतियों, विभागीय कार्यप्रणाली, वरिष्ठ अधिकारियों या सहकर्मियों के खिलाफ सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भी रोक है।

विभागीय शिकायतों के लिए सोशल मीडिया के बजाय निर्धारित आधिकारिक माध्यम अपनाने के निर्देश दिए गए हैं।

संदिग्ध लोगों से सोशल मीडिया कनेक्शन भी नहीं
पुलिसकर्मियों को आपराधिक या संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े लोगों को सोशल मीडिया पर फॉलो करने, उनके साथ सहयोग करने या फोटो-वीडियो साझा करने से बचने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया के अनावश्यक इस्तेमाल और सरकारी संसाधनों का निजी सोशल मीडिया गतिविधियों में उपयोग नहीं करने को कहा गया है।

उल्लंघन पर विभागीय कार्रवाई
पुलिस मुख्यालय की नई गाइडलाइन का उद्देश्य सोशल मीडिया के इस्तेमाल में पुलिस की गरिमा, सरकारी गोपनीयता, सुरक्षा और विभागीय अनुशासन बनाए रखना है।

रिपोर्टों के मुताबिक नियमों का उल्लंघन गंभीर पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस से लेकर निलंबन तक की विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।

संबंधित समाचार

MBBS के बाद अब AYUSH डॉक्टरों का आंदोलन
Top News

MBBS के बाद अब AYUSH डॉक्टरों का आंदोलन:स्टाइपेंड बढ़ाने को लेकर खोला मोर्चा; बोले- दूसरे राज्यों से बड़ा अंतर

less than a minute ago
मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले
Top News

मोहन कैबिनेट के बड़े फैसले:इतने विधानसभा क्षेत्रों में बनेंगे खेल परिसर; बिजली के लिए टेंडर को मंजूरी

3 minutes ago
छात्रा से वेयरहाउस में गैंगरेप
Top News

छात्रा से वेयरहाउस में गैंगरेप:काम के बहाने देर शाम तक रोका; गेट अंदर से बंद कर दिया वारदात को अंजाम

30 minutes ago
भाजपा अध्यक्ष के कार्यक्रम में खाली कुर्सियों की चर्चा
Top News

भाजपा अध्यक्ष के कार्यक्रम में खाली कुर्सियों की चर्चा:दो दिन बाद ‘छात्रों की गूंज’ में उमड़ी युवाओं की भीड़; राजधानी तक पहुंचा मामला

33 minutes ago
आबकारी विभाग का छापा
Top News

आबकारी विभाग का छापा:शराब की अवैध भट्टियों पर दी दबिश; बड़ी मात्रा में कच्ची मदिरा-लाहन जब्त

about 1 hour ago
गलत ब्लड ग्रुप बताने वाली
Top News

गलत ब्लड ग्रुप बताने वाली:नीरज लैब पर कब होगी कार्रवाई; सीएमएचओ की नाकामी से पंगु हुआ इंदौर का स्वास्थ्य तंत्र

about 1 hour ago
‘गूंज’ का अधूरा उत्तर नहीं सुनाई दी राहुल के मन की बात
Top News

‘गूंज’ का अधूरा उत्तर नहीं सुनाई दी राहुल के मन की बात

about 1 hour ago
नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का मामला
Top News

नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का मामला:मुख्य आरोपी को एनकाउंटर कर पकड़ा; पुलिस कार्रवाई तेज, वीडियो वायरल करने वालों पर भी शिकंजा

about 1 hour ago
सिटी बस में टिकट को लेकर विवाद
Top News

सिटी बस में टिकट को लेकर विवाद:कंडक्टर और साथियों ने की यात्री से मारपीट

about 1 hour ago
करवट बदली तो जाग उठी आस्था
Top News

करवट बदली तो जाग उठी आस्था:कृष्ण कन्हाई के जलवा पूजन में लीन हुआ इंदौर

about 1 hour ago
पहली बार जमीन के नीचे उतरेगी TBM ‘नर्मदा’
Top News

पहली बार जमीन के नीचे उतरेगी TBM ‘नर्मदा’:इस रूट पर बनाएगी 3.5 KM सुरंग; सुरक्षा मानकों के साथ होगा काम

about 1 hour ago
अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में लगी भीषण आग
Top News

अस्पताल की स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में लगी भीषण आग:2 नवजातों की मौत; 25 बच्चों को किया शिफ्ट

about 2 hours ago
भीषण सड़क हादसा
Top News

भीषण सड़क हादसा:खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक; पत्नी और बेटी से मिलकर लौट रहे किसान की मौत

about 2 hours ago
योजना में बड़ा बदलाव
Top News

योजना में बड़ा बदलाव:प्रदेश सरकार नई व्यवस्था कर रही लागू; इस प्रमाणपत्र के बिना निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा पैकेज का इलाज

about 2 hours ago
शहर में नो UPI डे की तैयारी तेज
Top News

शहर में नो UPI डे की तैयारी तेज:व्यापारियों का 10 लाख लोगों तक पहुंचाने का लक्ष्य; बाजारों में लग रहे पोस्टर

about 2 hours ago
राहुल गांधी ने प्रियंका को दिल्ली बुलाया
Top News

राहुल गांधी ने प्रियंका को दिल्ली बुलाया:छात्रों की गूंज में दिया था इलाज का भरोसा; 3 साल की उम्र से एक आंख की रोशनी नहीं

about 2 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:विवादित टिप्पणी को लेकर मंत्री ने जताया खेद : बोले; बेटी जैसी हैं पार्षद

about 2 hours ago
ईडी का बड़ा एक्शन
Top News

ईडी का बड़ा एक्शन:करोड़ों की एमडी ड्रग्स तस्करी मामले में की बड़ी कार्रवाई; लाखों रुपए की संपत्तियां की कुर्क

about 20 hours ago
देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती
Top News

देखिये वीडियो, अनंत चतुर्दशी चल समारोह को लेकर सख्ती:झांकियों में इन पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध; ऊंचाई और मंच की चौड़ाई पर भी नियम

about 20 hours ago
महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप
Top News

महाकाल धर्मशाला में महिला श्रद्धालु से मारपीट का आरोप:सुरक्षाकर्मियों पर बाल खींचने और मोबाइल छीनने का दावा

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!