ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज: धनतेरस पर जिले के गांवों में होंगे स्वामित्व योजना के विशेष कार्यक्रम; जिलेभर में होगा रजिस्ट्री वितरण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
धनतेरस के शुभ अवसर पर शुक्रवार 6 नवंबर को इंदौर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वामित्व योजना के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीण परिवारों को उनकी संपत्ति का कानूनी मालिकाना हक प्रदान करते हुए भू-अधिकार पत्र और रजिस्ट्री के दस्तावेज सौंपे जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में जिले में योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है।
प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट शुक्रवार को सांवेर विधानसभा क्षेत्र की पांच तहसीलों के विभिन्न गांवों में पहुंचकर सैकड़ों पात्र हितग्राहियों को संपत्ति के कानूनी दस्तावेज वितरित करेंगे।
इसी तरह सांसद शंकर लालवानी, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार, विधायक मधु वर्मा, उषा ठाकुर और मनोज पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर हितग्राहियों को भू-अधिकार पत्र और रजिस्ट्री सौंपेंगे। इस दौरान योजना के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों का सम्मान भी किया जाएगा।
संपत्ति के कानूनी दस्तावेज से ग्रामीणों को मिलेंगे कई फायदे
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना ग्रामीण परिवारों को उनकी संपत्ति का कानूनी अधिकार देने की महत्वपूर्ण पहल है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में इस योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत रजिस्ट्री और संपत्ति के कानूनी दस्तावेज मिलने से ग्रामीण परिवारों को अपनी संपत्ति का प्रमाणिक स्वामित्व प्राप्त होगा।
इसके आधार पर वे बैंक से ऋण और अन्य वित्तीय सुविधाएं प्राप्त करने में सक्षम होंगे। साथ ही संपत्ति से जुड़े विवादों के निराकरण में भी मदद मिलेगी। योजना ग्रामीण परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
प्रदेश में 49.52 लाख रजिस्ट्रियां वितरित करने का लक्ष्य
मध्यप्रदेश में स्वामित्व योजना के अंतर्गत लगभग 68 लाख पट्टे मंजूर किए गए हैं। प्रदेश में लगभग 49 लाख 52 हजार 539 पट्टों की स्वामित्व रजिस्ट्री वितरित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे लगभग 73 लाख 12 हजार 511 हितग्राहियों को लाभ मिलने का अनुमान है।
योजना की खास बात यह है कि हितग्राहियों को रजिस्ट्री के लिए स्टाम्प ड्यूटी और पंजीयन शुल्क नहीं देना होगा। इस पूरी प्रक्रिया पर लगभग 3,800 करोड़ रुपये का खर्च मध्यप्रदेश सरकार वहन करेगी।
इंदौर जिले में 95 हजार से अधिक रजिस्ट्रियां होंगी वितरित
इंदौर जिले में स्वामित्व योजना के तहत लगभग 95 हजार 86 पट्टों की स्वामित्व रजिस्ट्री वितरित करने का लक्ष्य है। इससे करीब 1 लाख 24 हजार 62 हितग्राही लाभान्वित होंगे। वर्तमान में जिले में लगभग 29 हजार 674 रजिस्ट्रियां तैयार हो चुकी हैं।
इसके पहले भी इंदौर जिले के 500 से अधिक गांवों में एक लाख से अधिक हितग्राहियों को भूमि स्वामी अधिकार अभिलेख वितरित किए जा चुके हैं।
सांवेर विधानसभा में 51 हजार से अधिक हितग्राहियों को मिलेगा लाभ
सांवेर विधानसभा क्षेत्र में भी स्वामित्व योजना के तहत बड़े स्तर पर रजिस्ट्री वितरण की तैयारी की गई है। यहां लगभग 39 हजार 866 रजिस्ट्रियां वितरित की जाएंगी, जिनसे करीब 51 हजार 866 हितग्राहियों को लाभ मिलेगा। वर्तमान में इनमें से लगभग 10 हजार 825 रजिस्ट्रियां तैयार की जा चुकी हैं।
शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रमों में चिन्हित पात्र हितग्राहियों को भू-अधिकार पत्र सौंपे जाएंगे। धनतेरस के अवसर पर मिलने वाले इन कानूनी दस्तावेजों से ग्रामीण परिवारों को अपनी संपत्ति पर आधिकारिक अधिकार का प्रमाण मिलेगा और भविष्य में आर्थिक गतिविधियों के लिए भी नए अवसर उपलब्ध होंगे।
संबंधित समाचार

कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा:नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत; 6 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मिले शव

ठगी से परेशान रैपिडो ड्राइवर ने दी जान:थाने में खाया जहर; मौत से पहले वीडियो में किया चौकाने वाला खुलासा

प्रकाश के त्योहार को अंधकार में न बदलें:पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी; हादसा होने पर तत्काल अपनाएं प्राथमिक उपचार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई:प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए; सीएम बोले-दीपावली के पहले मिली जीत उत्साह बढ़ाने वाली

कैलाश-आकाश को न्योता नहीं विरोधी खेमे के नेता दिखे मंच पर:पार्षद पति के आयोजन में दिखी अलग सियासी जमावट

हरदीप पुरी निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद:कांग्रेस के 100 से ज्यादा कमियों के दावे खारिज; बदला मध्यप्रदेश का समीकरण

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, लेकिन पटाखा कारोबार पर प्रशासन मेहरबान:सील दुकानें दोबारा खुली; कार्रवाई का असर कहां?

युद्ध और गोलाबारी के बीच मक्का में फंस गए थे इतने यात्री:मुख्यमंत्री की पहल से हुई सुरक्षित वापसी; अपनों से मिलकर छलक उठीं आंखें

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास:23 साल के सफर पर लगा विराम; 234 मैच में किए इतने गोल, इतनी बार वर्ल्ड कप में उतरे

वन विभाग ने की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहन जब्त:बिना ट्रांजिट परमिट हो रहा था परिवहन; देवास-शाजापुर से इंदौर के कारखानों तक पहुंचाई जा रही थी लकड़ी

ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल:नर्मदा गंभीर परियोजना; मुख्यमंत्री को भी दे दिया चकमा, उज्जैन में भी नहीं मिला पानी

दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा:त्योहार की खरीदारी करने निकले इंदौरवासी जाम में फंस रहे

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत:शहर में निकाली रैली; नाबालिग की गोली मारकर हत्या की थी

इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त:अब इस लापरवाही पर भी कटेगा चालान; MIC मेंबर बोले- पानी नहीं मिलेगा तो रोओगे

बाल विवाह पर MP में सख्ती:इस दिन प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान; गांव से वार्ड तक बनेंगे निगरानी दल

वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बची सवारों की जान; फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू

फुटपाथ पर दुकान का ‘रेट कार्ड’ वायरल:5 से 8 हजार दो, तब मिलेगा ठिकाना... रोशनी के 2 हजार अलग

वीडियो देखिये, अवैध शराब कारोबार का न दल से संबंध, न विचारधारा से:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले-दोषियों पर हो कार्रवाई; अपराधियों को संरक्षण देने वालों की भी तय हो जवाबदेही

कृति मांगा, कीर्ति थमाया:जांच में मिली गंदगी; श्री बसंत इंटरप्राइजेज में तेल पैकिंग के दौरान मिली अनियमितताएं, मेडिकल फिटनेस और पेस्ट कंट्रोल के दस्तावेज भी गायब

दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था:सफाईकर्मियों की हड़ताल से लगे कचरे के ढेर; अब दी ये चेतावनी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!