खबर
Top News

कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा: नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत; 6 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मिले शव

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 नवंबर 2026, 5:47 pm
शेयर करें:
कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा

खुलासा फर्स्ट, मुरैना।
कैलारस क्षेत्र में गुरुवार सुबह कार्तिक स्नान के दौरान हादसा हो गया। हरलाल का पुरा गांव के पास क्वारी नदी में नहाने गईं तीन नाबालिग बच्चियां गहरे पानी में चली गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई। मृतकों में दो सगी बहनें भी शामिल हैं।

गांव में शोक की लहर फैल गई
हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर फैल गई। सूचना मिलने पर कैलारस थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआत में स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चियों की तलाश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली।

छह घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद किए
इसके बाद एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने नदी में सर्चिंग और रेस्क्यू अभियान चलाया। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 1:40 बजे तीनों बच्चियों के शव नदी से बरामद किए गए।

सुबह 5:30 बजे स्नान के लिए पहुंची थीं बच्चियां
जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चियां कैलारस क्षेत्र के हरलाल का पुरा गांव की रहने वाली थीं। कार्तिक माह शुरू होने पर उन्होंने क्वारी नदी में स्नान करने का मन बनाया था। गुरुवार सुबह करीब 5:30 बजे तीनों नदी किनारे पहुंचीं और नहाने लगीं।

एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया गया
इसी दौरान वे गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। नदी में मौजूद अन्य लोगों ने बच्चियों को डूबते देखा तो पुलिस और ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों ने नदी में तलाश शुरू की। काफी प्रयास के बाद भी बच्चियों का पता नहीं चलने पर एसडीईआरएफ की टीम को बुलाया गया।

दो सगी बहनों सहित तीन बच्चियों की मौत
एसपी धर्मराज मीना के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाली बच्चियों की पहचान प्राची पुत्री भारत यादव (12 वर्ष), चंदा पुत्री भरत यादव (10 वर्ष) और निशि पुत्री भरत यादव (12 वर्ष) के रूप में हुई है। प्राची और चंदा सगी बहनें थीं, जबकि निशि उनके पड़ोस में रहती थी।

तीनों बच्चियों के शव नदी से निकालकर कैलारस अस्पताल लाए गए। यहां आगे की कानूनी प्रक्रिया को लेकर कार्रवाई की गई।

करीब छह घंटे चला रेस्क्यू अभियान
बच्चियों के डूबने की सूचना के बाद पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने तत्काल तलाश शुरू की। बाद में एसडीईआरएफ की टीम ने मोर्चा संभाला। नदी में काफी देर तक सर्चिंग अभियान चलाया गया। करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर 1:40 बजे तीनों बच्चियों के शव बरामद हुए।

गांव में अंतिम संस्कार की तैयारी
परिजनों ने आपसी सहमति से पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, विधि अनुसार आवश्यक प्रक्रिया के बाद गांव में तीनों बच्चियों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। एक साथ तीन बच्चियों की मौत से परिवारों के साथ पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

संबंधित समाचार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; इतना माल जब्त

2 minutes ago
रांग साइड बाइक चलाना और मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा
Top News

रांग साइड बाइक चलाना और मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा:यातायात पुलिस की सख्ती; शिकायतों के आधार पर की कार्रवाई;

8 minutes ago
ठगी से परेशान रैपिडो ड्राइवर ने दी जान
Top News

ठगी से परेशान रैपिडो ड्राइवर ने दी जान:थाने में खाया जहर; मौत से पहले वीडियो में किया चौकाने वाला खुलासा

about 1 hour ago
प्रकाश के त्योहार को अंधकार में न बदलें
Top News

प्रकाश के त्योहार को अंधकार में न बदलें:पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी; हादसा होने पर तत्काल अपनाएं प्राथमिक उपचार

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई:प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए; सीएम बोले-दीपावली के पहले मिली जीत उत्साह बढ़ाने वाली

about 1 hour ago
कैलाश-आकाश को न्योता नहीं विरोधी खेमे के नेता दिखे मंच पर
Top News

कैलाश-आकाश को न्योता नहीं विरोधी खेमे के नेता दिखे मंच पर:पार्षद पति के आयोजन में दिखी अलग सियासी जमावट

about 1 hour ago
ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज
Top News

ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज:धनतेरस पर जिले के गांवों में होंगे स्वामित्व योजना के विशेष कार्यक्रम; जिलेभर में होगा रजिस्ट्री वितरण

about 1 hour ago
हरदीप पुरी निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद
Top News

हरदीप पुरी निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद:कांग्रेस के 100 से ज्यादा कमियों के दावे खारिज; बदला मध्यप्रदेश का समीकरण

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, लेकिन पटाखा कारोबार पर प्रशासन मेहरबान
Top News

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, लेकिन पटाखा कारोबार पर प्रशासन मेहरबान:सील दुकानें दोबारा खुली; कार्रवाई का असर कहां?

about 2 hours ago
युद्ध और गोलाबारी के बीच मक्का में फंस गए थे इतने यात्री
Top News

युद्ध और गोलाबारी के बीच मक्का में फंस गए थे इतने यात्री:मुख्यमंत्री की पहल से हुई सुरक्षित वापसी; अपनों से मिलकर छलक उठीं आंखें

about 2 hours ago
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास
Top News

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास:23 साल के सफर पर लगा विराम; 234 मैच में किए इतने गोल, इतनी बार वर्ल्ड कप में उतरे

about 2 hours ago
वन विभाग ने की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहन जब्त
Top News

वन विभाग ने की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहन जब्त:बिना ट्रांजिट परमिट हो रहा था परिवहन; देवास-शाजापुर से इंदौर के कारखानों तक पहुंचाई जा रही थी लकड़ी

about 2 hours ago
ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल
Top News

ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल:नर्मदा गंभीर परियोजना; मुख्यमंत्री को भी दे दिया चकमा, उज्जैन में भी नहीं मिला पानी

about 2 hours ago
दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा
Top News

दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा:त्योहार की खरीदारी करने निकले इंदौरवासी जाम में फंस रहे

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत
Top News

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत:शहर में निकाली रैली; नाबालिग की गोली मारकर हत्या की थी

about 2 hours ago
इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त
Top News

इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त:अब इस लापरवाही पर भी कटेगा चालान; MIC मेंबर बोले- पानी नहीं मिलेगा तो रोओगे

about 2 hours ago
बाल विवाह पर MP में सख्ती
Top News

बाल विवाह पर MP में सख्ती:इस दिन प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान; गांव से वार्ड तक बनेंगे निगरानी दल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला
Top News

वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बची सवारों की जान; फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू

about 2 hours ago
फुटपाथ पर दुकान का ‘रेट कार्ड’ वायरल
Top News

फुटपाथ पर दुकान का ‘रेट कार्ड’ वायरल:5 से 8 हजार दो, तब मिलेगा ठिकाना... रोशनी के 2 हजार अलग

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, अवैध शराब कारोबार का न दल से संबंध, न विचारधारा से
Top News

वीडियो देखिये, अवैध शराब कारोबार का न दल से संबंध, न विचारधारा से:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले-दोषियों पर हो कार्रवाई; अपराधियों को संरक्षण देने वालों की भी तय हो जवाबदेही

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!