खबर
Top News

वन विभाग ने की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहन जब्त: बिना ट्रांजिट परमिट हो रहा था परिवहन; देवास-शाजापुर से इंदौर के कारखानों तक पहुंचाई जा रही थी लकड़ी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 नवंबर 2026, 4:43 pm
शेयर करें:
वन विभाग ने की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहन जब्त

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
देवास और शाजापुर की ओर से अवैध रूप से लकड़ी लाकर इंदौर के औद्योगिक क्षेत्रों में खपाने का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने सांवेर में कार्रवाई करते हुए सतकटा प्रजाति की लकड़ी से भरे तीन वाहन पकड़े। जांच में किसी भी चालक के पास परिवहन का वैध ट्रांजिट परमिट (टीपी) नहीं मिला। इसके बाद विभाग ने तीनों गाड़ियों को जब्त कर प्रकरण दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार इंदौर वन मंडल के डीएफओ लाल सुधाकर सिंह को सूचना मिली थी कि देवास और शाजापुर की तरफ से लकड़ी लेकर कुछ वाहन सांवेर के रास्ते शहर में प्रवेश कर रहे हैं। यह माल गोली और चॉकलेट, चिप्स बनाने वाली फैक्ट्रियों तक पहुंचाया जाना था।

सूचना के आधार पर डीएफओ ने रालामंडल के अधीक्षक सुभाष शर्मा को टीम के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद वन अमले ने सांवेर सबरेंज में वाहनों की जांच शुरू की। इस दौरान लकड़ी से लदी तीन गाड़ियां मिलीं।

दस्तावेजों की पड़ताल में किसी के पास भी टीपी नहीं पाई गई। चालक लकड़ी के स्रोत और उसे पहुंचाने के निर्धारित स्थान से संबंधित जरूरी कागजात भी नहीं दिखा सके। वन विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए तीनों वाहनों को अभिरक्षा में ले लिया।

नवरतन बाग और बिलावली में रखे वाहन... कार्रवाई के बाद जब्त किए गए वाहनों में से एक को नवरतन बाग परिसर में खड़ा कराया गया है, जबकि बाकी दो गाड़ियां बिलावली में रखी गई हैं। विभाग अब लकड़ी के स्रोत और इसकी सप्लाई से जुड़े लोगों की जानकारी जुटा रहा है।

संवेदनशील क्षेत्र से हटाकर ब्रजेंद्र तोमर को सांवेर की जिम्मेदारी, फिर भी अवैध परिवहन... सांवेर सबरेंज में हाल ही में वनपाल ब्रजेंद्र तोमर की पदस्थापना की गई है। उन्हें संवेदनशील बीट से हटाकर यहां जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

इसके बावजूद इलाके में बिना अनुमति लकड़ी से लदे वाहनों की आवाजाही सामने आने से वन विभाग की निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि जांच में लकड़ी की कटाई के वास्तविक स्थान, परिवहन में शामिल लोगों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य चेहरों का खुलासा हो पाता है या नहीं।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई:प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए; सीएम बोले-दीपावली के पहले मिली जीत उत्साह बढ़ाने वाली

19 minutes ago
कैलाश-आकाश को न्योता नहीं विरोधी खेमे के नेता दिखे मंच पर
Top News

कैलाश-आकाश को न्योता नहीं विरोधी खेमे के नेता दिखे मंच पर:पार्षद पति के आयोजन में दिखी अलग सियासी जमावट

22 minutes ago
ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज
Top News

ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज:धनतेरस पर जिले के गांवों में होंगे स्वामित्व योजना के विशेष कार्यक्रम; जिलेभर में होगा रजिस्ट्री वितरण

27 minutes ago
हरदीप पुरी निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद
Top News

हरदीप पुरी निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद:कांग्रेस के 100 से ज्यादा कमियों के दावे खारिज; बदला मध्यप्रदेश का समीकरण

30 minutes ago
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, लेकिन पटाखा कारोबार पर प्रशासन मेहरबान
Top News

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, लेकिन पटाखा कारोबार पर प्रशासन मेहरबान:सील दुकानें दोबारा खुली; कार्रवाई का असर कहां?

36 minutes ago
युद्ध और गोलाबारी के बीच मक्का में फंस गए थे इतने यात्री
Top News

युद्ध और गोलाबारी के बीच मक्का में फंस गए थे इतने यात्री:मुख्यमंत्री की पहल से हुई सुरक्षित वापसी; अपनों से मिलकर छलक उठीं आंखें

38 minutes ago
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास
Top News

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास:23 साल के सफर पर लगा विराम; 234 मैच में किए इतने गोल, इतनी बार वर्ल्ड कप में उतरे

39 minutes ago
ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल
Top News

ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल:नर्मदा गंभीर परियोजना; मुख्यमंत्री को भी दे दिया चकमा, उज्जैन में भी नहीं मिला पानी

about 1 hour ago
दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा
Top News

दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा:त्योहार की खरीदारी करने निकले इंदौरवासी जाम में फंस रहे

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत
Top News

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत:शहर में निकाली रैली; नाबालिग की गोली मारकर हत्या की थी

about 1 hour ago
इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त
Top News

इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त:अब इस लापरवाही पर भी कटेगा चालान; MIC मेंबर बोले- पानी नहीं मिलेगा तो रोओगे

about 1 hour ago
बाल विवाह पर MP में सख्ती
Top News

बाल विवाह पर MP में सख्ती:इस दिन प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान; गांव से वार्ड तक बनेंगे निगरानी दल

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला
Top News

वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बची सवारों की जान; फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू

about 2 hours ago
फुटपाथ पर दुकान का ‘रेट कार्ड’ वायरल
Top News

फुटपाथ पर दुकान का ‘रेट कार्ड’ वायरल:5 से 8 हजार दो, तब मिलेगा ठिकाना... रोशनी के 2 हजार अलग

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, अवैध शराब कारोबार का न दल से संबंध, न विचारधारा से
Top News

वीडियो देखिये, अवैध शराब कारोबार का न दल से संबंध, न विचारधारा से:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले-दोषियों पर हो कार्रवाई; अपराधियों को संरक्षण देने वालों की भी तय हो जवाबदेही

about 2 hours ago
कृति मांगा, कीर्ति थमाया
Top News

कृति मांगा, कीर्ति थमाया:जांच में मिली गंदगी; श्री बसंत इंटरप्राइजेज में तेल पैकिंग के दौरान मिली अनियमितताएं, मेडिकल फिटनेस और पेस्ट कंट्रोल के दस्तावेज भी गायब

about 2 hours ago
दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था
Top News

दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था:सफाईकर्मियों की हड़ताल से लगे कचरे के ढेर; अब दी ये चेतावनी

about 2 hours ago
आबकारी विभाग के तीन हेड कॉन्स्टेबल निलंबित
Top News

आबकारी विभाग के तीन हेड कॉन्स्टेबल निलंबित:कलेक्टर ने कहा- अवैध शराब पर रोक नहीं लगा पाए

about 2 hours ago
जहां कभी पसरी थी गंदगी
Top News

जहां कभी पसरी थी गंदगी:आज वहां खिलते हैं रंग-बिरंगे फूल

about 2 hours ago
एक बार फिर करवट लेगा मौसम
Top News

एक बार फिर करवट लेगा मौसम:प्रदेश में खिलेगी धूप; त्योहार बाद तापमान में गिरावट आने और ठंड का असर बढ़ने की संभावना

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!