खबर
Top News

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत: शहर में निकाली रैली; नाबालिग की गोली मारकर हत्या की थी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 नवंबर 2026, 4:29 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, सतना।
मध्य प्रदेश के सतना में एक नाबालिग की गोली मारकर हत्या के मामले में आरोपी को जमानत मिलने के बाद उसके समर्थकों ने ऐसा जश्न मनाया कि मामला चर्चा में आ गया। 14 महीने जेल में रहने के बाद मंगलवार को 23 वर्षीय मान सिंह उर्फ बेटू सिंगरौल जेल से बाहर आया तो समर्थकों ने फूल-मालाओं से उसका स्वागत किया।

इसके बाद आरोपी बोलेरो गाड़ी के बोनट पर बैठकर सिगरेट पीते हुए शहर में निकला। उसके साथ समर्थकों ने गाड़ियों का काफिला और बाइक रैली भी निकाली।

जानकारी के मुताबिक, जेल से बाहर आते ही आरोपी के समर्थक पहले से स्वागत की तैयारी में मौजूद थे। जेल के गेट पर ही उसे फूल-मालाएं पहनाई गईं। इसके बाद उसे बोलेरो के बोनट पर बैठाया गया और समर्थकों के काफिले के साथ शहर में जुलूस निकाला गया। इस दौरान आरोपी बोनट पर बैठकर सिगरेट पीता नजर आया।

मंगलवार देर शाम यह काफिला बिड़ला रोड से होते हुए सिद्धार्थ कॉलोनी पहुंचा। इस दौरान समर्थकों ने बाइक रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। पूरे घटनाक्रम के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हत्या जैसे गंभीर मामले के आरोपी के इस तरह स्वागत और सार्वजनिक प्रदर्शन को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

मान सिंह उर्फ बेटू सिंगरौल सत्यम शुक्ला की हत्या के मामले में आरोपी है। सत्यम की उम्र महज 16 साल थी। यह वारदात 4 सितंबर 2025 को सतना के कोलगवां थाना क्षेत्र में एफसीआई गोदाम के पास हुई थी। इस मामले में पुलिस ने बेटू सिंगरौल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन दोपहर करीब 3:30 बजे सूर्यप्रताप सिंह एक दुकान पर चाय पीने के लिए रुका था। इसी दौरान बेटू सिंगरौल अपने साथियों वेद मिश्रा और आयुष द्विवेदी के साथ वहां पहुंचा। तीनों ने सूर्यप्रताप के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान आयुष ने उसका मोबाइल छीन लिया। जब सूर्यप्रताप ने मोबाइल वापस मांगा तो विवाद बढ़ गया।

बताया गया कि इस दौरान वेद मिश्रा ने सूर्यप्रताप पर गोली चला दी, लेकिन वह झुक गया और गोली लगने से बच गया। इसी बीच 16 वर्षीय सत्यम शुक्ला विवाद शांत कराने और बीच-बचाव करने पहुंचा। उसने आरोपियों से कट्टा अलग रखने को कहा। इस बात पर आरोपी नाराज हो गए और विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

आरोप है कि बेटू सिंगरौल और उसके साथियों ने सत्यम के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही सत्यम खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद उसे बिड़ला अस्पताल के गेट पर छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में सत्यम को रीवा ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

इस मामले में करीब 14 महीने जेल में रहने के बाद बेटू सिंगरौल को मंगलवार को जमानत मिल गई। जेल से बाहर आते ही समर्थकों द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत, गाड़ियों का काफिला और बाइक रैली निकालने का वीडियो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।


संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई:प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए; सीएम बोले-दीपावली के पहले मिली जीत उत्साह बढ़ाने वाली

6 minutes ago
कैलाश-आकाश को न्योता नहीं विरोधी खेमे के नेता दिखे मंच पर
Top News

कैलाश-आकाश को न्योता नहीं विरोधी खेमे के नेता दिखे मंच पर:पार्षद पति के आयोजन में दिखी अलग सियासी जमावट

9 minutes ago
ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज
Top News

ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज:धनतेरस पर जिले के गांवों में होंगे स्वामित्व योजना के विशेष कार्यक्रम; जिलेभर में होगा रजिस्ट्री वितरण

14 minutes ago
हरदीप पुरी निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद
Top News

हरदीप पुरी निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद:कांग्रेस के 100 से ज्यादा कमियों के दावे खारिज; बदला मध्यप्रदेश का समीकरण

17 minutes ago
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, लेकिन पटाखा कारोबार पर प्रशासन मेहरबान
Top News

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, लेकिन पटाखा कारोबार पर प्रशासन मेहरबान:सील दुकानें दोबारा खुली; कार्रवाई का असर कहां?

23 minutes ago
युद्ध और गोलाबारी के बीच मक्का में फंस गए थे इतने यात्री
Top News

युद्ध और गोलाबारी के बीच मक्का में फंस गए थे इतने यात्री:मुख्यमंत्री की पहल से हुई सुरक्षित वापसी; अपनों से मिलकर छलक उठीं आंखें

25 minutes ago
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास
Top News

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास:23 साल के सफर पर लगा विराम; 234 मैच में किए इतने गोल, इतनी बार वर्ल्ड कप में उतरे

26 minutes ago
वन विभाग ने की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहन जब्त
Top News

वन विभाग ने की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहन जब्त:बिना ट्रांजिट परमिट हो रहा था परिवहन; देवास-शाजापुर से इंदौर के कारखानों तक पहुंचाई जा रही थी लकड़ी

29 minutes ago
ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल
Top News

ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल:नर्मदा गंभीर परियोजना; मुख्यमंत्री को भी दे दिया चकमा, उज्जैन में भी नहीं मिला पानी

33 minutes ago
दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा
Top News

दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा:त्योहार की खरीदारी करने निकले इंदौरवासी जाम में फंस रहे

37 minutes ago
इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त
Top News

इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त:अब इस लापरवाही पर भी कटेगा चालान; MIC मेंबर बोले- पानी नहीं मिलेगा तो रोओगे

44 minutes ago
बाल विवाह पर MP में सख्ती
Top News

बाल विवाह पर MP में सख्ती:इस दिन प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान; गांव से वार्ड तक बनेंगे निगरानी दल

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला
Top News

वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बची सवारों की जान; फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू

about 1 hour ago
फुटपाथ पर दुकान का ‘रेट कार्ड’ वायरल
Top News

फुटपाथ पर दुकान का ‘रेट कार्ड’ वायरल:5 से 8 हजार दो, तब मिलेगा ठिकाना... रोशनी के 2 हजार अलग

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, अवैध शराब कारोबार का न दल से संबंध, न विचारधारा से
Top News

वीडियो देखिये, अवैध शराब कारोबार का न दल से संबंध, न विचारधारा से:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले-दोषियों पर हो कार्रवाई; अपराधियों को संरक्षण देने वालों की भी तय हो जवाबदेही

about 2 hours ago
कृति मांगा, कीर्ति थमाया
Top News

कृति मांगा, कीर्ति थमाया:जांच में मिली गंदगी; श्री बसंत इंटरप्राइजेज में तेल पैकिंग के दौरान मिली अनियमितताएं, मेडिकल फिटनेस और पेस्ट कंट्रोल के दस्तावेज भी गायब

about 2 hours ago
दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था
Top News

दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था:सफाईकर्मियों की हड़ताल से लगे कचरे के ढेर; अब दी ये चेतावनी

about 2 hours ago
आबकारी विभाग के तीन हेड कॉन्स्टेबल निलंबित
Top News

आबकारी विभाग के तीन हेड कॉन्स्टेबल निलंबित:कलेक्टर ने कहा- अवैध शराब पर रोक नहीं लगा पाए

about 2 hours ago
जहां कभी पसरी थी गंदगी
Top News

जहां कभी पसरी थी गंदगी:आज वहां खिलते हैं रंग-बिरंगे फूल

about 2 hours ago
एक बार फिर करवट लेगा मौसम
Top News

एक बार फिर करवट लेगा मौसम:प्रदेश में खिलेगी धूप; त्योहार बाद तापमान में गिरावट आने और ठंड का असर बढ़ने की संभावना

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!