खबर
Top News

रांग साइड बाइक चलाना और मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा: यातायात पुलिस की सख्ती; शिकायतों के आधार पर की कार्रवाई;

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 नवंबर 2026, 6:12 pm
शेयर करें:
रांग साइड बाइक चलाना और मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में यातायात नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी है। रॉन्ग साइड वाहन चलाने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग करने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत यातायात पुलिस ने दो बाइक सवारों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए प्रत्येक पर 5,800 रुपये का जुर्माना लगाया है।

यातायात पुलिस के अनुसार, शहर में सुगम और सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई भी की जा रही है। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल और रॉन्ग साइड ड्राइविंग न केवल चालक, बल्कि सड़क पर चलने वाले अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकती है।

जिम्मेदार नागरिकों की शिकायत पर हुई कार्रवाई
इसी क्रम में यातायात थाना प्रभारी जोन-3 अरविंद दांगी के नेतृत्व में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिम्मेदार नागरिकों से प्राप्त शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच की। इस दौरान दो बाइक सवारों को रॉन्ग साइड वाहन चलाते और मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए पाया गया। जांच में उनके द्वारा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करना भी सामने आया।

इसके बाद यातायात पुलिस ने दोनों वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की। प्रत्येक चालक पर 5,800 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस तरह दोनों वाहन चालकों पर कुल 11,600 रुपये की चालानी कार्रवाई की गई।

छोटी सी लापरवाही बन सकती है बड़े हादसे की वजह
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें और हमेशा निर्धारित दिशा में ही वाहन चलाएं। सड़क पर अपनी सुरक्षा के साथ दूसरे लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों का पालन करना केवल कानूनी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य भी है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन कर दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।


संबंधित समाचार

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो संदिग्ध मिठाई जब्त; लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

8 minutes ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; इतना माल जब्त

34 minutes ago
कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा
Top News

कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा:नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत; 6 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मिले शव

about 1 hour ago
ठगी से परेशान रैपिडो ड्राइवर ने दी जान
Top News

ठगी से परेशान रैपिडो ड्राइवर ने दी जान:थाने में खाया जहर; मौत से पहले वीडियो में किया चौकाने वाला खुलासा

about 1 hour ago
प्रकाश के त्योहार को अंधकार में न बदलें
Top News

प्रकाश के त्योहार को अंधकार में न बदलें:पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी; हादसा होने पर तत्काल अपनाएं प्राथमिक उपचार

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई:प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए; सीएम बोले-दीपावली के पहले मिली जीत उत्साह बढ़ाने वाली

about 2 hours ago
कैलाश-आकाश को न्योता नहीं विरोधी खेमे के नेता दिखे मंच पर
Top News

कैलाश-आकाश को न्योता नहीं विरोधी खेमे के नेता दिखे मंच पर:पार्षद पति के आयोजन में दिखी अलग सियासी जमावट

about 2 hours ago
ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज
Top News

ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज:धनतेरस पर जिले के गांवों में होंगे स्वामित्व योजना के विशेष कार्यक्रम; जिलेभर में होगा रजिस्ट्री वितरण

about 2 hours ago
हरदीप पुरी निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद
Top News

हरदीप पुरी निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद:कांग्रेस के 100 से ज्यादा कमियों के दावे खारिज; बदला मध्यप्रदेश का समीकरण

about 2 hours ago
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, लेकिन पटाखा कारोबार पर प्रशासन मेहरबान
Top News

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, लेकिन पटाखा कारोबार पर प्रशासन मेहरबान:सील दुकानें दोबारा खुली; कार्रवाई का असर कहां?

about 2 hours ago
युद्ध और गोलाबारी के बीच मक्का में फंस गए थे इतने यात्री
Top News

युद्ध और गोलाबारी के बीच मक्का में फंस गए थे इतने यात्री:मुख्यमंत्री की पहल से हुई सुरक्षित वापसी; अपनों से मिलकर छलक उठीं आंखें

about 2 hours ago
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास
Top News

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास:23 साल के सफर पर लगा विराम; 234 मैच में किए इतने गोल, इतनी बार वर्ल्ड कप में उतरे

about 2 hours ago
वन विभाग ने की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहन जब्त
Top News

वन विभाग ने की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहन जब्त:बिना ट्रांजिट परमिट हो रहा था परिवहन; देवास-शाजापुर से इंदौर के कारखानों तक पहुंचाई जा रही थी लकड़ी

about 2 hours ago
ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल
Top News

ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल:नर्मदा गंभीर परियोजना; मुख्यमंत्री को भी दे दिया चकमा, उज्जैन में भी नहीं मिला पानी

about 2 hours ago
दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा
Top News

दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा:त्योहार की खरीदारी करने निकले इंदौरवासी जाम में फंस रहे

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत
Top News

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत:शहर में निकाली रैली; नाबालिग की गोली मारकर हत्या की थी

about 2 hours ago
इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त
Top News

इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त:अब इस लापरवाही पर भी कटेगा चालान; MIC मेंबर बोले- पानी नहीं मिलेगा तो रोओगे

about 2 hours ago
बाल विवाह पर MP में सख्ती
Top News

बाल विवाह पर MP में सख्ती:इस दिन प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान; गांव से वार्ड तक बनेंगे निगरानी दल

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला
Top News

वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बची सवारों की जान; फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू

about 3 hours ago
फुटपाथ पर दुकान का ‘रेट कार्ड’ वायरल
Top News

फुटपाथ पर दुकान का ‘रेट कार्ड’ वायरल:5 से 8 हजार दो, तब मिलेगा ठिकाना... रोशनी के 2 हजार अलग

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!