हरदीप पुरी निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद: कांग्रेस के 100 से ज्यादा कमियों के दावे खारिज; बदला मध्यप्रदेश का समीकरण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश से केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित हो गए हैं। उनके निर्वाचन के साथ ही प्रदेश में राज्यसभा की 11 सीटों का राजनीतिक समीकरण बदल गया है। अब इन सीटों में भाजपा के 10 और कांग्रेस का एक सदस्य हो गया है। इससे पहले भाजपा के पास 9 और कांग्रेस के 2 सदस्य थे।
कांग्रेस के 100 से ज्यादा कमियों के दावे खारिज
पुरी के निर्विरोध निर्वाचन से पहले उनके नामांकन को लेकर कांग्रेस ने कई आपत्तियां दर्ज कराई थीं। पार्टी की ओर से दावा किया गया था कि नामांकन में 100 से अधिक कमियां हैं। कांग्रेस ने उनकी पत्नी के नाम, विदेशी संपत्तियों और बैंक खातों से जुड़ी जानकारियों पर सवाल उठाए थे।
हालांकि, रिटर्निंग ऑफिसर ने कांग्रेस की ओर से दर्ज कराई गई सभी आपत्तियों को खारिज कर दिया। इसके बाद पुरी के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया।
हेमंत कटारे बोले- चुनाव याचिका दायर करेगी कांग्रेस
मध्यप्रदेश विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही चुनाव याचिका दायर की जा सकती है। उन्होंने बताया कि अब कांग्रेस की लीगल टीम इस मामले में हाईकोर्ट में इलेक्शन पिटीशन दायर करेगी।
कटारे के मुताबिक, पुरी को निर्वाचित घोषित किए जाने के बाद कांग्रेस कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ेगी। पार्टी की लीगल टीम नामांकन और निर्वाचन से जुड़े मुद्दों को लेकर हाईकोर्ट का रुख करेगी।
राज्यसभा में बदला मध्यप्रदेश का समीकरण
हरदीप सिंह पुरी के निर्वाचन के बाद मध्यप्रदेश से राज्यसभा में भाजपा की संख्या बढ़कर 10 हो गई है, जबकि कांग्रेस के पास अब केवल एक सीट रह गई है। इससे पहले प्रदेश की 11 राज्यसभा सीटों में भाजपा के 9 और कांग्रेस के 2 सदस्य थे।
संबंधित समाचार

ठगी से परेशान रैपिडो ड्राइवर ने दी जान:थाने में खाया जहर; मौत से पहले वीडियो में किया चौकाने वाला खुलासा

प्रकाश के त्योहार को अंधकार में न बदलें:पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी; हादसा होने पर तत्काल अपनाएं प्राथमिक उपचार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई:प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए; सीएम बोले-दीपावली के पहले मिली जीत उत्साह बढ़ाने वाली

कैलाश-आकाश को न्योता नहीं विरोधी खेमे के नेता दिखे मंच पर:पार्षद पति के आयोजन में दिखी अलग सियासी जमावट

ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज:धनतेरस पर जिले के गांवों में होंगे स्वामित्व योजना के विशेष कार्यक्रम; जिलेभर में होगा रजिस्ट्री वितरण

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, लेकिन पटाखा कारोबार पर प्रशासन मेहरबान:सील दुकानें दोबारा खुली; कार्रवाई का असर कहां?

युद्ध और गोलाबारी के बीच मक्का में फंस गए थे इतने यात्री:मुख्यमंत्री की पहल से हुई सुरक्षित वापसी; अपनों से मिलकर छलक उठीं आंखें

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास:23 साल के सफर पर लगा विराम; 234 मैच में किए इतने गोल, इतनी बार वर्ल्ड कप में उतरे

वन विभाग ने की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहन जब्त:बिना ट्रांजिट परमिट हो रहा था परिवहन; देवास-शाजापुर से इंदौर के कारखानों तक पहुंचाई जा रही थी लकड़ी

ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल:नर्मदा गंभीर परियोजना; मुख्यमंत्री को भी दे दिया चकमा, उज्जैन में भी नहीं मिला पानी

दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा:त्योहार की खरीदारी करने निकले इंदौरवासी जाम में फंस रहे

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत:शहर में निकाली रैली; नाबालिग की गोली मारकर हत्या की थी

इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त:अब इस लापरवाही पर भी कटेगा चालान; MIC मेंबर बोले- पानी नहीं मिलेगा तो रोओगे

बाल विवाह पर MP में सख्ती:इस दिन प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान; गांव से वार्ड तक बनेंगे निगरानी दल

वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बची सवारों की जान; फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू

फुटपाथ पर दुकान का ‘रेट कार्ड’ वायरल:5 से 8 हजार दो, तब मिलेगा ठिकाना... रोशनी के 2 हजार अलग

वीडियो देखिये, अवैध शराब कारोबार का न दल से संबंध, न विचारधारा से:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले-दोषियों पर हो कार्रवाई; अपराधियों को संरक्षण देने वालों की भी तय हो जवाबदेही

कृति मांगा, कीर्ति थमाया:जांच में मिली गंदगी; श्री बसंत इंटरप्राइजेज में तेल पैकिंग के दौरान मिली अनियमितताएं, मेडिकल फिटनेस और पेस्ट कंट्रोल के दस्तावेज भी गायब

दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था:सफाईकर्मियों की हड़ताल से लगे कचरे के ढेर; अब दी ये चेतावनी

आबकारी विभाग के तीन हेड कॉन्स्टेबल निलंबित:कलेक्टर ने कहा- अवैध शराब पर रोक नहीं लगा पाए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!