युद्ध और गोलाबारी के बीच मक्का में फंस गए थे इतने यात्री: मुख्यमंत्री की पहल से हुई सुरक्षित वापसी; अपनों से मिलकर छलक उठीं आंखें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मक्का-मदीना में उमराह करने गए इंदौर के करीब 350 यात्रियों के लिए इस बार धार्मिक यात्रा के साथ घर वापसी का सफर भी चुनौतीपूर्ण बन गया। युद्ध और गोलाबारी के कारण क्षेत्र में बने तनावपूर्ण हालात के बीच उड़ानें रद्द हो गईं, जिससे पूरा जत्था विदेश में फंस गया। इनमें बड़ी संख्या बुजुर्ग महिला और पुरुषों की थी।
तय कार्यक्रम के मुताबिक भारत लौटने की तैयारी कर चुके यात्रियों को मजबूरी में करीब 10 दिन अतिरिक्त रुकना पड़ा। परिवारों की चिंता लगातार बढ़ रही थी।
आखिरकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल और प्रशासनिक स्तर पर किए गए प्रयासों से यात्रियों की सुरक्षित वापसी का रास्ता निकला। दुबई और बहरीन के रास्ते सभी यात्रियों को भारत लाया गया। गुरुवार सुबह इंदौर पहुंचने पर परिजनों से मुलाकात के दौरान कई यात्रियों की आंखें खुशी से नम हो गईं।
उड़ानें रद्द होने से बिगड़ा पूरा कार्यक्रम
अल ईजरा टूर एंड ट्रेवल्स के मोहम्मद आसिफ समीर ने बताया कि वे लंबे समय से यात्रियों को उमराह के लिए मक्का-मदीना ले जा रहे हैं, लेकिन अपने वर्षों के अनुभव में पहली बार ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा। युद्ध और गोलाबारी के कारण उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ और भारत लौटने का निर्धारित कार्यक्रम बिगड़ गया।
जत्थे में ज्यादातर बुजुर्ग यात्री शामिल थे। ऐसे में उनकी सुरक्षा, रहने और खाने की व्यवस्था करना बड़ी जिम्मेदारी थी। समीर ने बताया कि यात्रियों को करीब 10 दिन अतिरिक्त रुकना पड़ा। इस दौरान उन्होंने सभी के ठहरने, भोजन और अन्य जरूरी सुविधाओं का इंतजाम किया, ताकि किसी को परेशानी न हो।
वीजा की अड़चन के बाद मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला
यात्रियों को किसी दूसरे देश के रास्ते भारत लाने का विकल्प सामने आया, लेकिन इसके लिए वीजा की व्यवस्था करना सबसे बड़ी चुनौती थी। समीर ने अपने साथी और जिला वक्फ बोर्ड के सचिव साजिद रॉयल से संपर्क किया। इसके बाद उनकी मुलाकात वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष सन्नवर पटेल से कराई गई।
समीर ने पटेल को पूरी स्थिति बताते हुए कहा कि यात्रियों को दूसरे देशों के रास्ते भारत लाया जा सकता है, लेकिन इसके लिए सरकारी स्तर पर मदद की जरूरत है। इसके बाद सन्नवर पटेल ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को यात्रियों की परेशानी से अवगत कराया।
पटेल के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए विदेश मंत्रालय से संपर्क किया और यात्रियों की वापसी के लिए आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाने में मदद की। इसके बाद दूसरे देशों के रास्ते भारत आने के लिए जरूरी वीजा संबंधी व्यवस्था का रास्ता साफ हुआ।
दुबई और बहरीन के रास्ते भारत पहुंचे सभी यात्री
वापसी के लिए दुबई और बहरीन के रास्ते का विकल्प तैयार किया गया। जरूरी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद यात्रियों को सुरक्षित भारत लाया गया। यात्री पहले मुंबई पहुंचे और वहां से गुरुवार सुबह इंदौर पहुंचे।
इंदौर में परिजन पहले से ही अपने प्रियजनों के इंतजार में मौजूद थे। जैसे ही यात्री पहुंचे, परिवार के लोगों ने उन्हें गले लगा लिया। करीब 10 दिन तक अतिरिक्त प्रवास और घर वापसी की अनिश्चितता झेलने के बाद अपनों को सामने देखकर कई यात्रियों की आंखें भर आईं। परिवारों के लिए भी यह बड़ी राहत का पल था।
प्रति यात्री करीब 50 हजार रुपये का अतिरिक्त खर्च
टूर ऑपरेटर मोहम्मद आसिफ समीर के अनुसार, बदले हुए हालात में यात्रियों की वापसी की व्यवस्था करने में प्रति यात्री करीब 50 हजार रुपये का अतिरिक्त खर्च आया। इसके बावजूद टूर ऑपरेटर ने यात्रियों से कोई अतिरिक्त राशि नहीं ली। अतिरिक्त दिनों के दौरान भी उनके रहने और खाने की व्यवस्था जारी रखी गई।
यात्रियों ने मुख्यमंत्री और मददगारों का जताया आभार
वापस लौटे यात्रियों ने बताया कि वहां युद्ध और गोलाबारी की खबरों के बीच लगातार डर और चिंता बनी हुई थी। सबसे बड़ी परेशानी यह थी कि उड़ानें रद्द होने के कारण घर वापसी कब होगी, इसकी कोई निश्चित जानकारी नहीं मिल पा रही थी। ऐसे समय में जत्थे के लोगों ने एक-दूसरे का हौसला बढ़ाया।
यात्रियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सन्नवर पटेल और टूर ऑपरेटर मोहम्मद आसिफ समीर का आभार जताया। उनका कहना था कि मुश्किल समय में मिली मदद के कारण वे सुरक्षित अपने घर लौट सके। करीब 10 दिन की अतिरिक्त परेशानी के बाद परिवार के बीच पहुंचना उनके लिए सबसे बड़ी राहत और खुशी का पल रहा।
संबंधित समाचार

ठगी से परेशान रैपिडो ड्राइवर ने दी जान:थाने में खाया जहर; मौत से पहले वीडियो में किया चौकाने वाला खुलासा

प्रकाश के त्योहार को अंधकार में न बदलें:पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी; हादसा होने पर तत्काल अपनाएं प्राथमिक उपचार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई:प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए; सीएम बोले-दीपावली के पहले मिली जीत उत्साह बढ़ाने वाली

कैलाश-आकाश को न्योता नहीं विरोधी खेमे के नेता दिखे मंच पर:पार्षद पति के आयोजन में दिखी अलग सियासी जमावट

ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज:धनतेरस पर जिले के गांवों में होंगे स्वामित्व योजना के विशेष कार्यक्रम; जिलेभर में होगा रजिस्ट्री वितरण

हरदीप पुरी निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद:कांग्रेस के 100 से ज्यादा कमियों के दावे खारिज; बदला मध्यप्रदेश का समीकरण

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, लेकिन पटाखा कारोबार पर प्रशासन मेहरबान:सील दुकानें दोबारा खुली; कार्रवाई का असर कहां?

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास:23 साल के सफर पर लगा विराम; 234 मैच में किए इतने गोल, इतनी बार वर्ल्ड कप में उतरे

वन विभाग ने की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहन जब्त:बिना ट्रांजिट परमिट हो रहा था परिवहन; देवास-शाजापुर से इंदौर के कारखानों तक पहुंचाई जा रही थी लकड़ी

ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल:नर्मदा गंभीर परियोजना; मुख्यमंत्री को भी दे दिया चकमा, उज्जैन में भी नहीं मिला पानी

दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा:त्योहार की खरीदारी करने निकले इंदौरवासी जाम में फंस रहे

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत:शहर में निकाली रैली; नाबालिग की गोली मारकर हत्या की थी

इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त:अब इस लापरवाही पर भी कटेगा चालान; MIC मेंबर बोले- पानी नहीं मिलेगा तो रोओगे

बाल विवाह पर MP में सख्ती:इस दिन प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान; गांव से वार्ड तक बनेंगे निगरानी दल

वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बची सवारों की जान; फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू

फुटपाथ पर दुकान का ‘रेट कार्ड’ वायरल:5 से 8 हजार दो, तब मिलेगा ठिकाना... रोशनी के 2 हजार अलग

वीडियो देखिये, अवैध शराब कारोबार का न दल से संबंध, न विचारधारा से:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले-दोषियों पर हो कार्रवाई; अपराधियों को संरक्षण देने वालों की भी तय हो जवाबदेही

कृति मांगा, कीर्ति थमाया:जांच में मिली गंदगी; श्री बसंत इंटरप्राइजेज में तेल पैकिंग के दौरान मिली अनियमितताएं, मेडिकल फिटनेस और पेस्ट कंट्रोल के दस्तावेज भी गायब

दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था:सफाईकर्मियों की हड़ताल से लगे कचरे के ढेर; अब दी ये चेतावनी

आबकारी विभाग के तीन हेड कॉन्स्टेबल निलंबित:कलेक्टर ने कहा- अवैध शराब पर रोक नहीं लगा पाए
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!