नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; इतना माल जब्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, पिपरिया।
पुलिस ने स्मैक तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से कुल 13.54 ग्राम स्मैक जब्त की है, जिसकी कीमत करीब 50 हजार रुपये बताई गई है।
प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू
दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत बुधवार को मंगलवारा और स्टेशन रोड थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर यह कार्रवाई की।
खंडहर मकान के पास से आरोपी को पकड़ा
मंगलवारा थाना पुलिस ने शास्त्री वार्ड स्थित एक खंडहर मकान के पास घेराबंदी कर आरिफ पिता हबीब खान (33) को पकड़ा। वह शास्त्री वार्ड, पिपरिया का निवासी है।
तलाशी के दौरान उसके पास से 6 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
इस दौरान उसने एक अन्य व्यक्ति के बारे में जानकारी दी, जो स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में स्मैक बेचने की तैयारी में था।
रेलवे स्टेशन पोल गोदाम के पास दूसरी कार्रवाई
आरिफ से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने स्टेशन रोड थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पोल गोदाम के पास सुनसान स्थान पर दबिश दी।
यहां से शाहरुख उर्फ बुटना खान पिता नईम खान (22) को पकड़ा गया। वह गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर का निवासी है।
तलाशी में उसके कब्जे से 7.54 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इस तरह दोनों कार्रवाइयों में पुलिस ने कुल 13.54 ग्राम स्मैक जब्त की है।
स्मैक के स्रोत और नेटवर्क की जानकारी जुटा रही पुलिस
पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उनसे स्मैक कहां से लाई जा रही थी, किन लोगों तक इसकी सप्लाई की जाती थी।
इस कारोबार में अन्य कौन-कौन शामिल हैं, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों के निर्देशन में बनी थीं टीमें
यह कार्रवाई पिपरिया के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आशीष पवार के निर्देशन में की गई।
थाना प्रभारी आदित्य सेन और स्टेशन रोड थाना प्रभारी महेंद्र बघेल ने अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस का कहना है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो संदिग्ध मिठाई जब्त; लाइसेंस रद्द करने की तैयारी

रांग साइड बाइक चलाना और मोबाइल पर बात करना पड़ा महंगा:यातायात पुलिस की सख्ती; शिकायतों के आधार पर की कार्रवाई;

कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा:नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत; 6 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मिले शव

ठगी से परेशान रैपिडो ड्राइवर ने दी जान:थाने में खाया जहर; मौत से पहले वीडियो में किया चौकाने वाला खुलासा

प्रकाश के त्योहार को अंधकार में न बदलें:पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी; हादसा होने पर तत्काल अपनाएं प्राथमिक उपचार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई:प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए; सीएम बोले-दीपावली के पहले मिली जीत उत्साह बढ़ाने वाली

कैलाश-आकाश को न्योता नहीं विरोधी खेमे के नेता दिखे मंच पर:पार्षद पति के आयोजन में दिखी अलग सियासी जमावट

ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज:धनतेरस पर जिले के गांवों में होंगे स्वामित्व योजना के विशेष कार्यक्रम; जिलेभर में होगा रजिस्ट्री वितरण

हरदीप पुरी निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद:कांग्रेस के 100 से ज्यादा कमियों के दावे खारिज; बदला मध्यप्रदेश का समीकरण

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, लेकिन पटाखा कारोबार पर प्रशासन मेहरबान:सील दुकानें दोबारा खुली; कार्रवाई का असर कहां?

युद्ध और गोलाबारी के बीच मक्का में फंस गए थे इतने यात्री:मुख्यमंत्री की पहल से हुई सुरक्षित वापसी; अपनों से मिलकर छलक उठीं आंखें

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास:23 साल के सफर पर लगा विराम; 234 मैच में किए इतने गोल, इतनी बार वर्ल्ड कप में उतरे

वन विभाग ने की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहन जब्त:बिना ट्रांजिट परमिट हो रहा था परिवहन; देवास-शाजापुर से इंदौर के कारखानों तक पहुंचाई जा रही थी लकड़ी

ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल:नर्मदा गंभीर परियोजना; मुख्यमंत्री को भी दे दिया चकमा, उज्जैन में भी नहीं मिला पानी

दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा:त्योहार की खरीदारी करने निकले इंदौरवासी जाम में फंस रहे

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत:शहर में निकाली रैली; नाबालिग की गोली मारकर हत्या की थी

इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त:अब इस लापरवाही पर भी कटेगा चालान; MIC मेंबर बोले- पानी नहीं मिलेगा तो रोओगे

बाल विवाह पर MP में सख्ती:इस दिन प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान; गांव से वार्ड तक बनेंगे निगरानी दल

वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बची सवारों की जान; फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू

फुटपाथ पर दुकान का ‘रेट कार्ड’ वायरल:5 से 8 हजार दो, तब मिलेगा ठिकाना... रोशनी के 2 हजार अलग
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!