खबर
Top News

दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा: त्योहार की खरीदारी करने निकले इंदौरवासी जाम में फंस रहे

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 नवंबर 2026, 4:35 pm
शेयर करें:
दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा

बाजार जाने निकले लोग रास्तों में ही उलझे, छावनी में निर्माण तो राजवाड़ा में ट्रैफिक की चुनौती

दीपावली की खरीदारी पर जाम का ग्रहण, बाजारों में रौनक, सड़कों पर आफत

हेमंत उपाध्याय 99930-99008 खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली बस अब आने वाली है। घरों में सफाई का दौर खत्म हो गया है, दुकानों पर रंग-बिरंगी झालरें सज चुकी हैं, मिठाइयों की खुशबू बाजारों में फैलने लगी है और लोग परिवार के साथ त्योहार की खरीदारी के लिए निकल रहे हैं।

किसी को बच्चों के लिए कपड़े लेने हैं, किसी को घर के लिए सजावटी सामान, तो कोई पूजन सामग्री और दीपक खरीदने बाजार पहुंच रहा है, लेकिन इंदौर में इस बार भी हर बार की तरह त्योहार की खरीदारी का उत्साह सड़कों पर पहुंचते ही परेशानी में बदलता नजर आ रहा है। बाजारों की रौनक के बीच शहर की सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लोगों का समय और धैर्य दोनों खत्म कर रही हैं।

शहर के कई प्रमुख इलाकों में यातायात का ऐसा दबाव दिखाई देता है कि कुछ दूरी का सफर तय करने में भी लोगों को काफी समय लग जाता है पोलो ग्राउंड, बाणगंगा, भंडारी मिल तिराहा और जंजीरवाला चौराहे पर वाहनों की रफ्तार थमती रहती है।

दोपहिया वाहन, कारें, ई-रिक्शा और सामान से भरे छोटे-बड़े वाहन एक-दूसरे के बीच रास्ता तलाशते नजर आते हैं। कहीं वाहन चालक आगे निकलने की कोशिश में हॉर्न बजाते रहते हैं, तो कहीं पैदल राहगीरों को सड़क पार करने के लिए इंतजार करना पड़ता है।

त्योहार पर परिवार के साथ खरीदारी करने निकले लोगों के लिए यह स्थिति किसी परीक्षा से कम नहीं है। बाजार पहुंचने की जल्दबाजी में निकले लोग रास्ते में ही जाम में फंस जा रहे हैं। खरीदारी के बाद घर लौटने वालों को भी इसी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है।

छावनी में सड़क निर्माण बना व्यापारियों और ग्राहकों की परेशानी... शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में शामिल छावनी में सड़क निर्माण कार्य ने त्योहार से पहले व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी थी। यहां सड़क पर निर्माण कार्य और कनेक्शन का काम पूरा नहीं होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है।

बाजार में आने वाले ग्राहक जहां दुकानों तक पहुंचने में परेशानी महसूस कर रहे हैं, वहीं व्यापारियों को भी कारोबार प्रभावित होने की चिंता सता रही है। छावनी की दुकानों पर दीपावली की खरीदारी का इंतजार है। व्यापारियों को उम्मीद रहती है कि त्योहार से पहले बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ेगी और कारोबार में तेजी आएगी, लेकिन सड़क पर निर्माण कार्य और यातायात की परेशानी के चलते ग्राहक बाजार आने से बचें, तो इसका सीधा असर व्यापार पर पड़ सकता है। हालांकि यहां सड़क बन चुकी है और फिलहाल कनेक्शन का काम बाकी है। इसे भी जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।

राजवाड़ा में खरीदारी के लिए निकलने से पहले बदलनी होगी आदत... दीपावली की खरीदारी के लिए राजवाड़ा और उसके आसपास के बाजारों में भी बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना हर बार रहती है। शहर के इस पुराने और व्यस्त व्यापारिक क्षेत्र में त्योहार के दौरान पैदल ग्राहकों की संख्या बढ़ जाती है।

ऐसे में यदि हर ग्राहक अपनी गाड़ी लेकर बाजार के भीतर पहुंचने की कोशिश करेगा, तो यातायात व्यवस्था संभालना मुश्किल हो सकता है। इसी को देखते हुए यातायात पुलिस ने त्योहारों के दौरान व्यस्त समय में राजवाड़ा क्षेत्र में टू-व्हीलर, थ्री-व्हीलर और फोर-व्हीलर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने की बात की है। लोगों को मृगनयनी के अंदर से फ्रूट मार्केट की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग करने और नगर निगम की दो बड़ी पार्किंग में वाहन खड़े करने की सलाह दी गई है।

यातायात पुलिस की अपील है कि राजवाड़ा में खरीदारी करने आने वाले लोग निर्धारित पार्किंग का ही इस्तेमाल करें। इससे बाजार के भीतर अनावश्यक वाहनों की भीड़ कम होगी और पैदल खरीदारी करने वालों को भी सुविधा मिल सकेगी।

भंडारी मिल तिराहे से जंजीरवाला चौराहे तक रेंगते रहे वाहन
सोमवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों में लगे जाम ने यह संकेत दे दिया कि दीपावली के नजदीक आते ही यातायात का दबाव और बढ़ सकता है। भंडारी मिल तिराहे पर दोपहिया वाहनों और कारों के साथ ई-रिक्शा तथा सामान से भरे ट्रक भी यातायात की रफ्तार प्रभावित करते नजर आए।

पोलो ग्राउंड और बाणगंगा क्षेत्र में भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। जंजीरवाला चौराहे पर अलग-अलग दिशाओं से आने वाले वाहनों के कारण बार-बार जाम की स्थिति बनती रही। कई वाहन चालकों को कुछ दूरी तय करने में भी काफी समय लगा। इस दौरान पैदल चलने वाले लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी।

दरअसल, दीपावली के दौरान बाजारों में केवल खरीदारी करने वाले लोग ही नहीं पहुंचते, बल्कि दुकानों तक सामान पहुंचाने वाले वाहन, माल ढोने वाले छोटे ट्रक और डिलीवरी वाहन भी सड़कों पर रहते हैं। इन सबके बीच सामान्य यातायात को सुचारू रखना बड़ी चुनौती बन जाता है।

त्योहार की खुशियां जाम में न बदल जाएं!
दीपावली का त्योहार हर परिवार के लिए खास होता है। कोई अपने घर को सजाने के लिए झालर खरीदता है, तो कोई बच्चों के लिए नए कपड़े लेने निकलता है। बुजुर्गों के साथ खरीदारी करने आए परिवार हों या दफ्तर से लौटते समय बाजार जाने वाले लोग, सभी चाहते हैं कि उनका काम आसानी से हो जाए, लेकिन जब बाजार तक पहुंचने का रास्ता ही जाम से भरा हो, तो त्योहार की खुशियों के बीच परेशानी भी शामिल हो जाती है।

सबसे बड़ी चुनौती यह है कि बाजारों में भीड़ बढ़ने के साथ सड़क पर पार्किंग, निर्माण कार्य, मालवाहक वाहनों और सामान्य यातायात के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए। छावनी में निर्माण कार्य समय पर पूरा करना, राजवाड़ा में निर्धारित पार्किंग का पालन कराना और पोलो ग्राउंड, बाणगंगा, भंडारी मिल तथा जंजीरवाला चौराहे जैसे व्यस्त स्थानों पर यातायात प्रबंधन मजबूत करना जरूरी है।

इंदौर के लोगों को दीपावली पर खरीदारी के लिए बाजार तो चाहिए, लेकिन वहां तक पहुंचने के लिए रास्ता भी चाहिए। त्योहार की असली रौनक तभी होगी, जब बाजारों में दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ हो और सड़कों पर वाहन जाम में फंसने के बजाय सहज गति से चलते रहें। अब देखना होगा कि दीपावली से पहले जिम्मेदार विभाग यातायात व्यवस्था और निर्माण कार्यों को लेकर कितनी राहत दे पाते हैं।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई:प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए; सीएम बोले-दीपावली के पहले मिली जीत उत्साह बढ़ाने वाली

18 minutes ago
कैलाश-आकाश को न्योता नहीं विरोधी खेमे के नेता दिखे मंच पर
Top News

कैलाश-आकाश को न्योता नहीं विरोधी खेमे के नेता दिखे मंच पर:पार्षद पति के आयोजन में दिखी अलग सियासी जमावट

21 minutes ago
ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज
Top News

ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज:धनतेरस पर जिले के गांवों में होंगे स्वामित्व योजना के विशेष कार्यक्रम; जिलेभर में होगा रजिस्ट्री वितरण

26 minutes ago
हरदीप पुरी निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद
Top News

हरदीप पुरी निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद:कांग्रेस के 100 से ज्यादा कमियों के दावे खारिज; बदला मध्यप्रदेश का समीकरण

29 minutes ago
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, लेकिन पटाखा कारोबार पर प्रशासन मेहरबान
Top News

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, लेकिन पटाखा कारोबार पर प्रशासन मेहरबान:सील दुकानें दोबारा खुली; कार्रवाई का असर कहां?

35 minutes ago
युद्ध और गोलाबारी के बीच मक्का में फंस गए थे इतने यात्री
Top News

युद्ध और गोलाबारी के बीच मक्का में फंस गए थे इतने यात्री:मुख्यमंत्री की पहल से हुई सुरक्षित वापसी; अपनों से मिलकर छलक उठीं आंखें

37 minutes ago
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास
Top News

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास:23 साल के सफर पर लगा विराम; 234 मैच में किए इतने गोल, इतनी बार वर्ल्ड कप में उतरे

38 minutes ago
वन विभाग ने की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहन जब्त
Top News

वन विभाग ने की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहन जब्त:बिना ट्रांजिट परमिट हो रहा था परिवहन; देवास-शाजापुर से इंदौर के कारखानों तक पहुंचाई जा रही थी लकड़ी

41 minutes ago
ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल
Top News

ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल:नर्मदा गंभीर परियोजना; मुख्यमंत्री को भी दे दिया चकमा, उज्जैन में भी नहीं मिला पानी

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत
Top News

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत:शहर में निकाली रैली; नाबालिग की गोली मारकर हत्या की थी

about 1 hour ago
इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त
Top News

इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त:अब इस लापरवाही पर भी कटेगा चालान; MIC मेंबर बोले- पानी नहीं मिलेगा तो रोओगे

about 1 hour ago
बाल विवाह पर MP में सख्ती
Top News

बाल विवाह पर MP में सख्ती:इस दिन प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान; गांव से वार्ड तक बनेंगे निगरानी दल

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला
Top News

वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बची सवारों की जान; फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू

about 1 hour ago
फुटपाथ पर दुकान का ‘रेट कार्ड’ वायरल
Top News

फुटपाथ पर दुकान का ‘रेट कार्ड’ वायरल:5 से 8 हजार दो, तब मिलेगा ठिकाना... रोशनी के 2 हजार अलग

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, अवैध शराब कारोबार का न दल से संबंध, न विचारधारा से
Top News

वीडियो देखिये, अवैध शराब कारोबार का न दल से संबंध, न विचारधारा से:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले-दोषियों पर हो कार्रवाई; अपराधियों को संरक्षण देने वालों की भी तय हो जवाबदेही

about 2 hours ago
कृति मांगा, कीर्ति थमाया
Top News

कृति मांगा, कीर्ति थमाया:जांच में मिली गंदगी; श्री बसंत इंटरप्राइजेज में तेल पैकिंग के दौरान मिली अनियमितताएं, मेडिकल फिटनेस और पेस्ट कंट्रोल के दस्तावेज भी गायब

about 2 hours ago
दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था
Top News

दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था:सफाईकर्मियों की हड़ताल से लगे कचरे के ढेर; अब दी ये चेतावनी

about 2 hours ago
आबकारी विभाग के तीन हेड कॉन्स्टेबल निलंबित
Top News

आबकारी विभाग के तीन हेड कॉन्स्टेबल निलंबित:कलेक्टर ने कहा- अवैध शराब पर रोक नहीं लगा पाए

about 2 hours ago
जहां कभी पसरी थी गंदगी
Top News

जहां कभी पसरी थी गंदगी:आज वहां खिलते हैं रंग-बिरंगे फूल

about 2 hours ago
एक बार फिर करवट लेगा मौसम
Top News

एक बार फिर करवट लेगा मौसम:प्रदेश में खिलेगी धूप; त्योहार बाद तापमान में गिरावट आने और ठंड का असर बढ़ने की संभावना

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!