खबर
Top News

ठगी से परेशान रैपिडो ड्राइवर ने दी जान: थाने में खाया जहर; मौत से पहले वीडियो में किया चौकाने वाला खुलासा

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 नवंबर 2026, 5:30 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी और कर्ज वसूली के दबाव से परेशान 40 वर्षीय रैपिडो ड्राइवर की मौत का मामला सामने आया है।

मृतक की पहचान नरेंद्र सिंह राजपूत के रूप में हुई है।

जहरीला पदार्थ खा लिया
आरोप है कि उन्हें मुद्रा लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये लिए गए, लेकिन न तो लोन मिला और न ही रकम वापस की गई।

आर्थिक दबाव और लगातार परेशान किए जाने से तंग आकर नरेंद्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

13 मिनट का एक वीडियो रिकॉर्ड किया
उपचार के दौरान हमीदिया अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मौत से पहले नरेंद्र ने करीब 13 मिनट का एक वीडियो रिकॉर्ड किया था।

इसमें उन्होंने लोन दिलाने के नाम पर ठगी और प्रताड़ना की पूरी कहानी बताई।

संबंधित धाराओं में मामला दर्ज
वीडियो में उन्होंने पुलक सक्सेना नामक व्यक्ति का नाम लेते हुए उस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पुलिस ने परिजनों के बयान और वीडियो के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

12.50 लाख के मुद्रा लोन का दिया था झांसा
परिजनों और वीडियो में सामने आई जानकारी के मुताबिक, पुलक सक्सेना नामक व्यक्ति ने कथित तौर पर खुद को सरकारी अधिकारी बताकर नरेंद्र सिंह राजपूत को 12.50 लाख रुपये का मुद्रा लोन दिलाने का भरोसा दिलाया था।

लोन की प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर उनसे कुल 5.50 लाख रुपये ले लिए गए। आरोप है कि रकम लेने के बावजूद नरेंद्र को लोन नहीं मिला।

उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे, लेकिन रकम भी वापस नहीं की गई। इसके बाद नरेंद्र पर कर्ज चुकाने का दबाव बढ़ता गया।

आर्थिक तंगी के बीच लगातार हो रही प्रताड़ना से वह परेशान रहने लगे थे।

मौत से पहले 13 मिनट के वीडियो में बताई पूरी कहानी
नरेंद्र ने अपनी मौत से पहले करीब 13 मिनट का वीडियो बनाया था। इसमें उन्होंने अपनी परेशानी, कथित ठगी और आर्थिक दबाव के बारे में विस्तार से बताया।

वीडियो में पुलक सक्सेना का नाम लेते हुए उन्होंने उस पर लोन दिलाने के नाम पर पैसे लेने और परेशान करने के आरोप लगाए हैं।

परिजनों का कहना है कि इस मामले की शिकायत पहले ही पुलिस से की गई थी। उनका आरोप है कि शिकायत के बाद भी समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

परिवार ने मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

थाने के बाहर जहरीला पदार्थ खाने का पुलिस का दावा
घटना को लेकर पुलिस का कहना है कि नरेंद्र ने थाने के बाहर जहरीला पदार्थ खाया था।

जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच जारी
अशोका गार्डन पुलिस ने परिजनों के बयान और सामने आए वीडियो के आधार पर पुलक सक्सेना के खिलाफ धोखाधड़ी और आत्महत्या के लिए उकसाने से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस अब वीडियो में लगाए गए आरोपों, पैसों के लेन-देन और पहले की गई शिकायत की जांच कर रही है। फिलहाल मामले में लगाए गए आरोपों की जांच जारी है।

संबंधित समाचार

कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा
Top News

कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा:नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत; 6 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मिले शव

19 minutes ago
प्रकाश के त्योहार को अंधकार में न बदलें
Top News

प्रकाश के त्योहार को अंधकार में न बदलें:पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी; हादसा होने पर तत्काल अपनाएं प्राथमिक उपचार

39 minutes ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई:प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए; सीएम बोले-दीपावली के पहले मिली जीत उत्साह बढ़ाने वाली

about 1 hour ago
कैलाश-आकाश को न्योता नहीं विरोधी खेमे के नेता दिखे मंच पर
Top News

कैलाश-आकाश को न्योता नहीं विरोधी खेमे के नेता दिखे मंच पर:पार्षद पति के आयोजन में दिखी अलग सियासी जमावट

about 1 hour ago
ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज
Top News

ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज:धनतेरस पर जिले के गांवों में होंगे स्वामित्व योजना के विशेष कार्यक्रम; जिलेभर में होगा रजिस्ट्री वितरण

about 1 hour ago
हरदीप पुरी निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद
Top News

हरदीप पुरी निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद:कांग्रेस के 100 से ज्यादा कमियों के दावे खारिज; बदला मध्यप्रदेश का समीकरण

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, लेकिन पटाखा कारोबार पर प्रशासन मेहरबान
Top News

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, लेकिन पटाखा कारोबार पर प्रशासन मेहरबान:सील दुकानें दोबारा खुली; कार्रवाई का असर कहां?

about 1 hour ago
युद्ध और गोलाबारी के बीच मक्का में फंस गए थे इतने यात्री
Top News

युद्ध और गोलाबारी के बीच मक्का में फंस गए थे इतने यात्री:मुख्यमंत्री की पहल से हुई सुरक्षित वापसी; अपनों से मिलकर छलक उठीं आंखें

about 1 hour ago
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास
Top News

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास:23 साल के सफर पर लगा विराम; 234 मैच में किए इतने गोल, इतनी बार वर्ल्ड कप में उतरे

about 1 hour ago
वन विभाग ने की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहन जब्त
Top News

वन विभाग ने की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहन जब्त:बिना ट्रांजिट परमिट हो रहा था परिवहन; देवास-शाजापुर से इंदौर के कारखानों तक पहुंचाई जा रही थी लकड़ी

about 1 hour ago
ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल
Top News

ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल:नर्मदा गंभीर परियोजना; मुख्यमंत्री को भी दे दिया चकमा, उज्जैन में भी नहीं मिला पानी

about 1 hour ago
दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा
Top News

दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा:त्योहार की खरीदारी करने निकले इंदौरवासी जाम में फंस रहे

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत
Top News

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत:शहर में निकाली रैली; नाबालिग की गोली मारकर हत्या की थी

about 2 hours ago
इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त
Top News

इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त:अब इस लापरवाही पर भी कटेगा चालान; MIC मेंबर बोले- पानी नहीं मिलेगा तो रोओगे

about 2 hours ago
बाल विवाह पर MP में सख्ती
Top News

बाल विवाह पर MP में सख्ती:इस दिन प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान; गांव से वार्ड तक बनेंगे निगरानी दल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला
Top News

वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बची सवारों की जान; फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू

about 2 hours ago
फुटपाथ पर दुकान का ‘रेट कार्ड’ वायरल
Top News

फुटपाथ पर दुकान का ‘रेट कार्ड’ वायरल:5 से 8 हजार दो, तब मिलेगा ठिकाना... रोशनी के 2 हजार अलग

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, अवैध शराब कारोबार का न दल से संबंध, न विचारधारा से
Top News

वीडियो देखिये, अवैध शराब कारोबार का न दल से संबंध, न विचारधारा से:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले-दोषियों पर हो कार्रवाई; अपराधियों को संरक्षण देने वालों की भी तय हो जवाबदेही

about 2 hours ago
कृति मांगा, कीर्ति थमाया
Top News

कृति मांगा, कीर्ति थमाया:जांच में मिली गंदगी; श्री बसंत इंटरप्राइजेज में तेल पैकिंग के दौरान मिली अनियमितताएं, मेडिकल फिटनेस और पेस्ट कंट्रोल के दस्तावेज भी गायब

about 3 hours ago
दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था
Top News

दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था:सफाईकर्मियों की हड़ताल से लगे कचरे के ढेर; अब दी ये चेतावनी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!