खबर
Top News

ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल: नर्मदा गंभीर परियोजना; मुख्यमंत्री को भी दे दिया चकमा, उज्जैन में भी नहीं मिला पानी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 नवंबर 2026, 4:39 pm
शेयर करें:
ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नर्मदा गंभीर परियोजना का संचालन और रखरखाव कर रही ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर क्या इतनी पॉवरफुल है कि मुख्यमंत्री को भी चकमा दे दे और उसके प्रबंधकों के खिलाफ कोई कार्रवाई न हो। यह संभव तो नहीं, लेकिन ऐसा हो रहा है।

नर्मदा गंभीर परियोजना में खुलकर नियम-कानून तोड़कर यह कंपनी आर्थिक अपराध कर रही है। परियोजना के गरीब मजदूर और कर्मचारियों को बकाया वेतन, बोनस आदि भी नहीं दे रही। बकाया वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों में आक्रोश है और वे कभी भी परियोजना का काम बंद कर देंगे।

इससे सिंचाई के लिए इंदौर-उज्जैन जिले में पानी नहीं मिल पाएगा, जिससे किसानों में आक्रोश भड़केगा। कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होगी, साथ ही सरकार की बदनामी भी होगी।

ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के वादे के अनुसार 15 अक्टूबर तक पानी खेतों तक नहीं पहुंच पाई थी। इसके बाद करीब 3 हफ्ते हो गए हैं, पानी अभी पूरी क्षमता से खेतों तक नहीं पहुंचा। इसका खुलासा मुख्यमंत्री के समक्ष भी हुआ।

3 नवंबर को भारतीय किसान संघ की नियमित बैठक मुख्यमंत्री के साथ भोपाल में हुई, जहां प्रदेश अध्यक्ष कमलसिंह आंजना ने नर्मदा लिफ्ट इरीगेशन से सिंचाई के लिए पानी नहीं मिलने की जानकारी प्रस्तुत की। नर्मदा गंभीर परियोजना का विषय भी रखा।

इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरे इलाके में भी अभी तक नर्मदा गंभीर परियोजना का पानी नहीं पहुंचा है। उन्होंने तत्काल नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के वॉइस चेयरमैन ई. रमेश कुमार को कार्रवाई के लिए कहा।

उल्लेखनीय है कि ठेकेदार कंपनी नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ मिलकर परियोजना को जर्जर हालत में पहुंचा चुकी है। इसलिए समय पर पाइप लाइन में पंपिंग स्टेशन से पानी नहीं छोड़ा जा सका और जब पानी छोड़ा तो पाइप लाइन में लगातार लीकेज, यानी वाल्व फूटने की घटनाएं हुईं।

इसलिए उज्जैन तक पानी पूरी क्षमता से नहीं पहुंच पाया। बताया जाता है मुख्यमंत्री ने यह सोचा था कि पिछले महीने ही पानी उज्जैन तक पहुंच गया होगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो फिर उन तक शिकायतें पहुंचीं।

जब उन्होंने कहा कि मेरे इलाके में भी पानी नहीं आया, तो भ्रष्टाचार में डूबी पॉवर लिकर कंपनी के कारनामे सामने आए। अब कहा जा रहा है कि कंपनी ने मुख्यमंत्री को भी चकमा दे दिया। देखना है कि नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के प्रमुख जिम्मेदार अधिकारी क्या कदम उठाते हैं।

उल्लेखनीय है भारतीय किसान संघ, मध्य प्रदेश ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपकर किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से उठाया है। संघ ने सरकार द्वारा कृषि उपज, फल और सब्जियों को जीआई टैग देने, किसानों को 5 रुपए में स्थायी पंप कनेक्शन देने और नर्मदा महालिंक परियोजना शुरू करने जैसे प्रयासों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है, साथ ही कई महत्वपूर्ण मांगें भी रखी हैं।

प्रमुख मांगें एवं बिंदु...
समर्थन मूल्य और फसल खरीदी : गेहूं और चने की समर्थन मूल्य पर खरीदी की तैयारी अभी से शुरू करने की मांग की गई है। इसके अलावा सरसों, मक्का और सिंघाड़े की खेती का मूल्य निर्धारण कर सभी फसलों को समर्थन मूल्य पर खरीदने की बात कही गई।

बिजली संबंधी समस्याएं : बिजली बिलों में अचानक बढ़ोतरी, ओवरलोड ट्रांसफॉर्मरों को अंडरलोड करने, मुख्यमंत्री ट्रांसफॉर्मर (लाइन विस्तार) योजना शुरू करने और अवांछित कटौतियों को रोकने के साथ ही आरआरडीएस योजना के कामों की उच्चस्तरीय जांच की मांग भी उठाई गई है।

जंगली जानवरों से सुरक्षा : जंगली जानवरों (घोड़ा रोज, जंगली सूअर, हिरण, बंदर आदि) द्वारा फसलों को पहुंचाए जा रहे नुकसान का तत्काल मुआवजा देने और इन जानवरों को वापस जंगल में छोड़े जाने की मांग की गई है।

राजस्व एवं नामांतरण : अविवादित नामांतरण और पारिवारिक बंटवारे को सरल बनाने, सीमांकन के लिए समय-सीमा और जवाबदेही तय करने तथा ड्रोन सर्वे व फिजिकल स्थिति में आ रहे अंतर को सुधारने के लिए तहसील स्तर पर अधिकारी नियुक्त करने की मांग की गई है।

सिंचाई परियोजनाएं : बड़वानी, खरगोन, धार, झाबुआ, हरदा, खंडवा, बैतूल, कटनी, दमोह और आगर सहित विभिन्न क्षेत्रों में अधूरी पड़ी सिंचाई परियोजनाओं, नहरों के सुदृढ़ीकरण और टेल तक पानी पहुंचाने के कार्य शीघ्र पूरे करने की मांग की गई है।

अन्य प्रमुख मुद्दे : गोपालकों को गाय माता पालने पर अनुदान, मंडियों में 10 टन के तौल कांटे और एफपीओ टेस्टिंग मशीन लगवाना, सहकारी समितियों के चुनाव कराना और कृषि उपकरणों पर से जीएसटी समाप्त करने की मांग भी शामिल है।

भारतीय किसान संघ ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। ज्ञापन पर प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री के हस्ताक्षर हैं।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई:प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए; सीएम बोले-दीपावली के पहले मिली जीत उत्साह बढ़ाने वाली

18 minutes ago
कैलाश-आकाश को न्योता नहीं विरोधी खेमे के नेता दिखे मंच पर
Top News

कैलाश-आकाश को न्योता नहीं विरोधी खेमे के नेता दिखे मंच पर:पार्षद पति के आयोजन में दिखी अलग सियासी जमावट

21 minutes ago
ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज
Top News

ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज:धनतेरस पर जिले के गांवों में होंगे स्वामित्व योजना के विशेष कार्यक्रम; जिलेभर में होगा रजिस्ट्री वितरण

26 minutes ago
हरदीप पुरी निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद
Top News

हरदीप पुरी निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद:कांग्रेस के 100 से ज्यादा कमियों के दावे खारिज; बदला मध्यप्रदेश का समीकरण

29 minutes ago
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, लेकिन पटाखा कारोबार पर प्रशासन मेहरबान
Top News

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, लेकिन पटाखा कारोबार पर प्रशासन मेहरबान:सील दुकानें दोबारा खुली; कार्रवाई का असर कहां?

35 minutes ago
युद्ध और गोलाबारी के बीच मक्का में फंस गए थे इतने यात्री
Top News

युद्ध और गोलाबारी के बीच मक्का में फंस गए थे इतने यात्री:मुख्यमंत्री की पहल से हुई सुरक्षित वापसी; अपनों से मिलकर छलक उठीं आंखें

37 minutes ago
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास
Top News

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास:23 साल के सफर पर लगा विराम; 234 मैच में किए इतने गोल, इतनी बार वर्ल्ड कप में उतरे

38 minutes ago
वन विभाग ने की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहन जब्त
Top News

वन विभाग ने की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहन जब्त:बिना ट्रांजिट परमिट हो रहा था परिवहन; देवास-शाजापुर से इंदौर के कारखानों तक पहुंचाई जा रही थी लकड़ी

41 minutes ago
दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा
Top News

दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा:त्योहार की खरीदारी करने निकले इंदौरवासी जाम में फंस रहे

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत
Top News

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत:शहर में निकाली रैली; नाबालिग की गोली मारकर हत्या की थी

about 1 hour ago
इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त
Top News

इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त:अब इस लापरवाही पर भी कटेगा चालान; MIC मेंबर बोले- पानी नहीं मिलेगा तो रोओगे

about 1 hour ago
बाल विवाह पर MP में सख्ती
Top News

बाल विवाह पर MP में सख्ती:इस दिन प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान; गांव से वार्ड तक बनेंगे निगरानी दल

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला
Top News

वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बची सवारों की जान; फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू

about 1 hour ago
फुटपाथ पर दुकान का ‘रेट कार्ड’ वायरल
Top News

फुटपाथ पर दुकान का ‘रेट कार्ड’ वायरल:5 से 8 हजार दो, तब मिलेगा ठिकाना... रोशनी के 2 हजार अलग

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, अवैध शराब कारोबार का न दल से संबंध, न विचारधारा से
Top News

वीडियो देखिये, अवैध शराब कारोबार का न दल से संबंध, न विचारधारा से:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले-दोषियों पर हो कार्रवाई; अपराधियों को संरक्षण देने वालों की भी तय हो जवाबदेही

about 2 hours ago
कृति मांगा, कीर्ति थमाया
Top News

कृति मांगा, कीर्ति थमाया:जांच में मिली गंदगी; श्री बसंत इंटरप्राइजेज में तेल पैकिंग के दौरान मिली अनियमितताएं, मेडिकल फिटनेस और पेस्ट कंट्रोल के दस्तावेज भी गायब

about 2 hours ago
दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था
Top News

दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था:सफाईकर्मियों की हड़ताल से लगे कचरे के ढेर; अब दी ये चेतावनी

about 2 hours ago
आबकारी विभाग के तीन हेड कॉन्स्टेबल निलंबित
Top News

आबकारी विभाग के तीन हेड कॉन्स्टेबल निलंबित:कलेक्टर ने कहा- अवैध शराब पर रोक नहीं लगा पाए

about 2 hours ago
जहां कभी पसरी थी गंदगी
Top News

जहां कभी पसरी थी गंदगी:आज वहां खिलते हैं रंग-बिरंगे फूल

about 2 hours ago
एक बार फिर करवट लेगा मौसम
Top News

एक बार फिर करवट लेगा मौसम:प्रदेश में खिलेगी धूप; त्योहार बाद तापमान में गिरावट आने और ठंड का असर बढ़ने की संभावना

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!