इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त: अब इस लापरवाही पर भी कटेगा चालान; MIC मेंबर बोले- पानी नहीं मिलेगा तो रोओगे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में हुई सामान्य से कम बारिश और लगातार गिरते भू-जल स्तर ने आगामी गर्मियों के दौरान जल संकट की आशंका बढ़ा दी है।
इसे देखते हुए नगर निगम ने अभी से पानी की बर्बादी रोकने के लिए सख्ती शुरू कर दी है।
चालानी कार्रवाई की जाएगी
अब केवल समझाइश देकर जिम्मेदारी पूरी नहीं की जाएगी, बल्कि पानी का अनावश्यक इस्तेमाल करने और सड़कों पर बहाने वालों के खिलाफ चालानी कार्रवाई भी की जाएगी।
एमआईसी सदस्य निरीक्षण करने पहुंचे
इसी अभियान के तहत गुरुवार को वार्ड क्रमांक 32 के रघुनंदन बाग क्षेत्र में एमआईसी सदस्य एवं जनकार्य विभाग प्रभारी राजेंद्र राठौर निरीक्षण करने पहुंचे।
इस दौरान कई घरों के बाहर नलों से पानी लगातार बहता मिला।
स्थिति देखकर जताई नाराजगी
कहीं नलों में टोटियां नहीं लगी थीं तो कहीं रहवासी पानी को सड़क पर बहा रहे थे। यह स्थिति देखकर राजेंद्र राठौर ने नाराजगी जताई और मौके पर मौजूद नगर निगम अधिकारियों को संबंधित रहवासियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सड़कों पर पानी बहता देख भड़के राठौर
निरीक्षण के दौरान रघुनंदन बाग में कई स्थानों पर पानी की खुली बर्बादी सामने आई। घरों के बाहर नलों से पानी बह रहा था और उसका इस्तेमाल जरूरत के बजाय अनावश्यक रूप से किया जा रहा था।
इस पर राजेंद्र राठौर ने रहवासियों को फटकार लगाते हुए कहा, 'पानी नहीं मिलेगा तो रोओगे।' उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पानी की बर्बादी करने वालों को केवल समझाइश न दी जाए, बल्कि जरूरत पड़ने पर दंडात्मक और चालानी कार्रवाई भी की जाए।
गाड़ियों की धुलाई और मोटर पंप से पानी खींचने पर भी नजर
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि नर्मदा और बोरिंग के पानी का इस्तेमाल गाड़ियां धोने या अन्य अनावश्यक कार्यों में करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा मुख्य जल वितरण लाइन में सीधे मोटर पंप लगाकर पानी खींचने वालों पर भी जुर्माना लगाया जाएगा।
निगम के अनुसार, इस तरह पानी खींचने से आसपास के दूसरे घरों में पानी का दबाव कम हो जाता है और जल वितरण व्यवस्था प्रभावित होती है।
सुबह-सुबह वार्डों में पहुंचेगी निगम की टीम
पानी की बर्बादी रोकने के लिए नगर निगम की टीमें अब सुबह के समय अलग-अलग वार्डों में आकस्मिक निरीक्षण करेंगी।
शुरुआत में रहवासियों को पानी बचाने और नलों में टोटियां लगाने की समझाइश दी जाएगी।
इसके बावजूद यदि कोई बार-बार नियमों का उल्लंघन करता है तो उसकी वीडियो रिकॉर्डिंग की जाएगी और सीधे चालान बनाया जाएगा।
गर्मियों से पहले पानी बचाने की तैयारी
कम बारिश और गिरते भू-जल स्तर के बीच नगर निगम की इस कार्रवाई को आगामी गर्मियों की जल व्यवस्था से जोड़कर देखा जा रहा है।
शहर में पानी की उपलब्धता बनाए रखने के लिए निगम अब नागरिकों से भी सहयोग की अपेक्षा कर रहा है।
नगर निगम का जोर है कि हर घर में पानी का जिम्मेदारी से इस्तेमाल हो, ताकि अनावश्यक बर्बादी रोकी जा सके और गर्मियों में जल संकट की स्थिति से निपटने में मदद मिले।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई:प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए; सीएम बोले-दीपावली के पहले मिली जीत उत्साह बढ़ाने वाली

कैलाश-आकाश को न्योता नहीं विरोधी खेमे के नेता दिखे मंच पर:पार्षद पति के आयोजन में दिखी अलग सियासी जमावट

ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज:धनतेरस पर जिले के गांवों में होंगे स्वामित्व योजना के विशेष कार्यक्रम; जिलेभर में होगा रजिस्ट्री वितरण

हरदीप पुरी निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद:कांग्रेस के 100 से ज्यादा कमियों के दावे खारिज; बदला मध्यप्रदेश का समीकरण

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, लेकिन पटाखा कारोबार पर प्रशासन मेहरबान:सील दुकानें दोबारा खुली; कार्रवाई का असर कहां?

युद्ध और गोलाबारी के बीच मक्का में फंस गए थे इतने यात्री:मुख्यमंत्री की पहल से हुई सुरक्षित वापसी; अपनों से मिलकर छलक उठीं आंखें

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास:23 साल के सफर पर लगा विराम; 234 मैच में किए इतने गोल, इतनी बार वर्ल्ड कप में उतरे

वन विभाग ने की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहन जब्त:बिना ट्रांजिट परमिट हो रहा था परिवहन; देवास-शाजापुर से इंदौर के कारखानों तक पहुंचाई जा रही थी लकड़ी

ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल:नर्मदा गंभीर परियोजना; मुख्यमंत्री को भी दे दिया चकमा, उज्जैन में भी नहीं मिला पानी

दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा:त्योहार की खरीदारी करने निकले इंदौरवासी जाम में फंस रहे

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत:शहर में निकाली रैली; नाबालिग की गोली मारकर हत्या की थी

बाल विवाह पर MP में सख्ती:इस दिन प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान; गांव से वार्ड तक बनेंगे निगरानी दल

वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बची सवारों की जान; फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू

फुटपाथ पर दुकान का ‘रेट कार्ड’ वायरल:5 से 8 हजार दो, तब मिलेगा ठिकाना... रोशनी के 2 हजार अलग

वीडियो देखिये, अवैध शराब कारोबार का न दल से संबंध, न विचारधारा से:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले-दोषियों पर हो कार्रवाई; अपराधियों को संरक्षण देने वालों की भी तय हो जवाबदेही

कृति मांगा, कीर्ति थमाया:जांच में मिली गंदगी; श्री बसंत इंटरप्राइजेज में तेल पैकिंग के दौरान मिली अनियमितताएं, मेडिकल फिटनेस और पेस्ट कंट्रोल के दस्तावेज भी गायब

दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था:सफाईकर्मियों की हड़ताल से लगे कचरे के ढेर; अब दी ये चेतावनी

आबकारी विभाग के तीन हेड कॉन्स्टेबल निलंबित:कलेक्टर ने कहा- अवैध शराब पर रोक नहीं लगा पाए

जहां कभी पसरी थी गंदगी:आज वहां खिलते हैं रंग-बिरंगे फूल

एक बार फिर करवट लेगा मौसम:प्रदेश में खिलेगी धूप; त्योहार बाद तापमान में गिरावट आने और ठंड का असर बढ़ने की संभावना
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!