दिवाली से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: इतने किलो संदिग्ध मिठाई जब्त; लाइसेंस रद्द करने की तैयारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
दीपावली के त्योहार से ठीक पहले शहर में खाद्य विभाग ने मिलावटखोरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नयापुरा स्थित न्यू सदेसी स्वीट्स से करीब 550 किलो संदिग्ध मिठाइयां जब्त की हैं।
एनालॉग मावे से तैयार किए जाने की आशंका
खाद्य विभाग की जांच में मिठाइयां प्रतिबंधित एनालॉग मावे से तैयार किए जाने की आशंका सामने आई।
मौके पर किए गए रैपिड स्ट्रिप टेस्ट में मावे के सैंपल निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतरे। इसके बाद अधिकारियों ने पूरी मिठाई को सील कर दिया।
पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
त्योहार के दौरान मिठाइयों की मांग बढ़ने के बीच हुई इस कार्रवाई से शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।
खास बात यह है कि संबंधित दुकान पर पहले भी खाद्य विभाग कार्रवाई कर चुका है।
अब दोबारा गड़बड़ी सामने आने के बाद विभाग दुकान का लाइसेंस रद्द कराने की तैयारी कर रहा है।
न्यू सदेसी स्वीट्स पर खाद्य विभाग की दबिश
खाद्य विभाग की टीम ने नयापुरा स्थित न्यू सदेसी स्वीट्स पर पहुंचकर मिठाइयों और उनमें इस्तेमाल किए जा रहे मावे की जांच की।
अधिकारियों के मुताबिक, मौके पर करीब 550 किलो मिठाइयां मिलीं, जिन्हें संदिग्ध पाए जाने पर जब्त कर सील कर दिया गया।
जांच के दौरान मावे के रैपिड स्ट्रिप टेस्ट किए गए। विभाग के अनुसार, इन परीक्षणों में सैंपल फेल पाए गए।
अधिकारियों ने बताया कि मिठाइयां मध्यप्रदेश में प्रतिबंधित एनालॉग मावे से तैयार की जा रही थीं।
खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
रक्षाबंधन पर भी हुई थी कार्रवाई, पहले से दर्ज है मामला
खाद्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, रक्षाबंधन के दौरान भी देवास में कई स्थानों पर छापेमारी की गई थी। उस दौरान करीब 1,000 किलो मावा जब्त किया गया था।
न्यू सदेसी स्वीट्स भी उस कार्रवाई के दायरे में आई थी। दुकान के खिलाफ पहले से मामला दर्ज होने के बावजूद दोबारा संदिग्ध मावे से मिठाई तैयार किए जाने का मामला सामने आया है।
इसे देखते हुए खाद्य विभाग अब दुकान का लाइसेंस रद्द कराने के लिए आवेदन देने की तैयारी कर रहा है।
नापतोल विभाग ने इलेक्ट्रॉनिक तराजू किया सील
कार्रवाई के दौरान नापतोल विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद थी। अधिकारियों ने दुकान में इस्तेमाल किए जा रहे इलेक्ट्रॉनिक तराजू की जांच की।
जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर तराजू को तत्काल सील कर दिया गया।
इस तरह एक ही कार्रवाई में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता के साथ-साथ वजन मापने की व्यवस्था में भी अनियमितता सामने आई।
अपर कलेक्टर कोर्ट में पहुंचेगा मामला
खाद्य विभाग अब खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत अपर कलेक्टर न्यायालय में प्रकरण दर्ज कर कानूनी कार्रवाई आगे बढ़ाएगा।
दुकान के लाइसेंस को लेकर भी विभाग की ओर से प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
दीपावली जैसे बड़े त्योहार से पहले इतनी बड़ी मात्रा में संदिग्ध मिठाइयां मिलने से खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।
अब विभाग की आगे की कार्रवाई और लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया पर नजर रहेगी।
संबंधित समाचार

सिलेंडर ब्लास्ट में एक ही परिवार के 12 लोग झुलसे:8 साल की बच्ची समेत 3 की हालत गंभीर; गैस रिसाव के बाद हुआ जोरदार धमाका

संदिग्ध एडवाइजरी कंपनी पर पुलिस का छापा:संचालिका सहित 8 लोगों पर केस दर्ज; कार्यालय की जांच में मिलीं अनियमितताएं

धनतेरस पर हजारों ग्रामीण परिवारों को मिला संपत्ति का मालिकाना हक:बिना शुल्क मिली रजिस्ट्री; मंत्री ने गांवों में पहुंचकर बांटे प्रमाण-पत्र, सांसद और विधायकों ने भी गांवों में किया वितरण

5 साल से चोरी हुई धार की बाइक शहर में मिली:धनतेरस पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी की सतर्कता से हुआ खुलासा; कई दिनों से लावारिस खड़ी थी मोटरसाइकिल

वीडियो देखिये, अवैध पटाखा कारोबार पर पुलिस का शिकंजा:चार थाना क्षेत्रों में छापे; लाखों के पटाखे जब्त

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:कारोबारी का बेटा कोकीन के साथ पकड़ाया; मर्सिडीज से घूम रहा था, होटल रिसेप्शनिस्ट के पास भी मिला एमडी ड्रग्स

धनतेरस पर पुश्तैनी दुकान पर शाम को पहुंचे मंत्री:खुद ग्राहकों को तौला सामान; 45 साल पुरानी परंपरा निभाई, सुबह बनाई थी मीडिया से दूरी

हाईकोर्ट परिसर में सजी बच्चों के हुनर की दीपावली:न्यायाधीशों ने खरीदी हस्तनिर्मित सामग्री; बाल देखरेख संस्थाओं और संप्रेक्षण गृहों के बच्चों ने बनाए सजावटी सामान

वीडियो देखिये, शराब कांड और टीआई हत्याकांड को लेकर भाजपा का प्रदर्शन:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का सयाजी द्वार पर फूंका पुतला

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पर हादसा:गहरी खाई में गिरने से ग्रुप लीडर की मौत; बंदर से बैग बचाने के दौरान बिगड़ा संतुलन

राघौगढ़ पहुंची दिग्विजय सिंह की 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा':5 दिन का दीपावली अवकाश; 11 नवंबर से फिर शुरू होगी पदयात्रा

अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' को बम से उड़ाने की धमकी:15 दिन में दूसरी बार आया ई-मेल; BSE और बॉम्बे हाईकोर्ट भी निशाने पर, मुंबई में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

दिलजीत दोसांझ के शो को महापौर की हरी झंडी:बोले- शो अच्छे से हो; किसी को बेवजह परेशान न करें

कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 कोच में लगी भीषण आग:यात्रियों में मची चीख-पुकार; दूर से दिखाई दिया धुएं का गुबार

दीपावली पर राजवाड़ा के बाजारों में बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था:तीन लेयर में होगा डायवर्शन; कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित

वीडियो देखिये, दीपावली पर पुलिस का तोहफा:274 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान; 88 लाख से ज्यादा के मोबाइल वापस मिले

कलयुगी बेटे की हैवानियत:माता-पिता को उतारा मौत के घाट; लकड़ी से दोनों पर किए ताबड़तोड़ वार

वरिष्ठ नेता बने प्रदेश भाजपा मुख्यालय के प्रभारी:संगठन ने सौंपी यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

वीडियो देखिये, दादा-पोते की गजब केमिस्ट्री:सियासत की पाठशाला में अभी से नजर आ रहे सहस्त्र जय सिंह; दिग्विजय सिंह के साथ यात्राओं में भी हो रहे शामिल

त्योहारी सीजन में खाद्य विभाग की सख्ती 16 प्रतिष्ठानों पर छापेमार निरीक्षण:दो दुकानों को सुधार नोटिस
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!