खबर
Top News

प्रकाश के त्योहार को अंधकार में न बदलें: पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी; हादसा होने पर तत्काल अपनाएं प्राथमिक उपचार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

05 नवंबर 2026, 5:28 pm
शेयर करें:
प्रकाश के त्योहार को अंधकार में न बदलें

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली खुशियों, रोशनी और उल्लास का पर्व है, लेकिन जरा सी लापरवाही इस त्योहार की खुशियों को हादसे में बदल सकती है। पटाखों से होने वाली आगजनी, जलने और विस्फोट की घटनाओं को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है।

इसमें आतिशबाजी के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के साथ दुर्घटना होने पर प्राथमिक उपचार के तरीके भी बताए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि प्रकाश के इस त्योहार को अंधकार के मौसम में न बदलने दें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए दीपावली मनाएं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने बताया कि पटाखों का अनुचित उपयोग और थोड़ी सी असावधानी गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। इससे हाथ-पैर और चेहरे पर जलने के अलावा आंखों में चोट, ब्लास्ट इंजरी और सांस संबंधी परेशानियां भी हो सकती हैं। आतिशबाजी से पहले, उसके दौरान और बाद में कुछ जरूरी सावधानियां अपनाकर इन घटनाओं से बचा जा सकता है।

खुले स्थान पर ही जलाएं पटाखे, पास में रखें पानी और रेत
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पटाखे हमेशा खुले और सुरक्षित स्थान पर ही जलाने चाहिए। आसपास पेड़-पौधे, झाड़ियां, मकान, वाहन या ज्वलनशील पदार्थ नहीं होने चाहिए। संकरी गलियों और वाहनों के आसपास आतिशबाजी करने से बचें। पटाखे जलाते समय ढीले या सिंथेटिक कपड़ों के बजाय सूती कपड़े पहनें और पैरों में मजबूत बंद जूते रखें।

बच्चों को पटाखे जेब में रखने से रोकें और उन्हें केवल वयस्कों की निगरानी में ही आतिशबाजी करने दें। जिस स्थान पर पटाखे जलाए जा रहे हों, वहां पानी और रेत से भरी बाल्टी जरूर रखें, ताकि किसी अप्रिय स्थिति में तुरंत बचाव किया जा सके।

एक समय में एक ही पटाखा जलाएं
डॉ. हासानी ने सलाह दी है कि एक समय में केवल एक ही पटाखा जलाएं। इसके लिए लंबी मोमबत्ती या अगरबत्ती का इस्तेमाल करें, ताकि पटाखे से पर्याप्त दूरी रखी जा सके। अनार और चकरी को समतल जमीन पर रखकर ही जलाएं। रॉकेट को कभी हाथ से या आड़ा रखकर न छोड़ें। इसके लिए जमीन में मजबूती से गड़ी नली का इस्तेमाल करें।

पटाखों को किसी बर्तन, टिन के डिब्बे या कांच की बोतल से ढककर नहीं जलाना चाहिए। विस्फोट होने पर इनके टुकड़े शरीर में घुसकर गंभीर चोट पहुंचा सकते हैं। पटाखे जलाते समय चेहरे और शरीर को उनसे सुरक्षित दूरी पर रखना भी जरूरी है।

नहीं फूटे पटाखे के ऊपर झुककर न देखें
स्वास्थ्य विभाग ने विशेष रूप से चेतावनी दी है कि यदि कोई पटाखा जलाने के बाद नहीं फूटता है तो उसके ऊपर झुककर देखने या दोबारा जलाने की कोशिश न करें। कम से कम 20 मिनट तक इंतजार करें और इसके बाद उस पर पानी डालकर निष्क्रिय करें।

पटाखे कभी भी राहगीरों, भीड़ या पशुओं की ओर न फेंकें। घर में पालतू जानवरों को आतिशबाजी के शोर से बचाने के लिए खिड़कियां और दरवाजे बंद रखें। अस्थमा और सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों को आतिशबाजी के दौरान घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है, क्योंकि पटाखों से निकलने वाला धुआं उनकी परेशानी बढ़ा सकता है।

पटाखों से जलने पर तत्काल करें ये उपाय
स्वास्थ्य विभाग ने आतिशबाजी के दौरान दुर्घटना होने पर प्राथमिक उपचार की जानकारी भी दी है।

  • जलने पर: प्रभावित हिस्से को तत्काल साफ ठंडे बहते पानी के नीचे रखकर ठंडा करें। बर्फ सीधे न लगाएं।
  • अंगूठी और कंगन हटाएं: सूजन आने से पहले जले हुए हिस्से के आसपास पहनी अंगूठी, कंगन और घड़ी सावधानी से निकाल दें।
  • आंख में चोट लगने पर: आंख को बिल्कुल न रगड़ें। साफ पानी से धीरे-धीरे धोएं और तत्काल डॉक्टर से संपर्क करें।
  • गंभीर चोट पर: गहरे घाव, गंभीर रूप से जलने या विस्फोट से चोट लगने की स्थिति में बिना देरी किए मरीज को नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं।

गंभीर रूप से जले हिस्से पर घरेलू नुस्खे, तेल, घी या टूथपेस्ट लगाने से बचना चाहिए। ऐसे मामलों में चिकित्सकीय सहायता लेना जरूरी है।

अस्पतालों को उपचार की व्यवस्था रखने के निर्देश
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हासानी ने बताया कि दीपावली के दौरान पटाखों से होने वाली बर्न इंजरी और ब्लास्ट इंजरी के उपचार के लिए जिले के सभी अस्पतालों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

अस्पतालों में जरूरी दवाइयों, उपचार सामग्री और अन्य चिकित्सा संसाधनों की उपलब्धता बनाए रखने को भी कहा गया है, ताकि दुर्घटना की स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार मिल सके।

सावधानी से मनाएं दीपावली
स्वास्थ्य विभाग ने शहरवासियों से अपील की है कि दीपावली का त्योहार उत्साह और खुशियों के साथ मनाएं, लेकिन आतिशबाजी के दौरान सुरक्षा को नजरअंदाज न करें। खासकर बच्चों पर नजर रखें और किसी भी तरह की जल्दबाजी या लापरवाही से बचें। थोड़ी सी सावधानी न केवल खुद को, बल्कि परिवार और आसपास के लोगों को भी दुर्घटनाओं से सुरक्षित रख सकती है।

संबंधित समाचार

कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा
Top News

कार्तिक स्नान के दौरान बड़ा हादसा:नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत; 6 घंटे चले रेस्क्यू के बाद मिले शव

18 minutes ago
ठगी से परेशान रैपिडो ड्राइवर ने दी जान
Top News

ठगी से परेशान रैपिडो ड्राइवर ने दी जान:थाने में खाया जहर; मौत से पहले वीडियो में किया चौकाने वाला खुलासा

36 minutes ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री ने हरदीप सिंह पुरी को दी बधाई:प्रदेश से निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुने गए; सीएम बोले-दीपावली के पहले मिली जीत उत्साह बढ़ाने वाली

about 1 hour ago
कैलाश-आकाश को न्योता नहीं विरोधी खेमे के नेता दिखे मंच पर
Top News

कैलाश-आकाश को न्योता नहीं विरोधी खेमे के नेता दिखे मंच पर:पार्षद पति के आयोजन में दिखी अलग सियासी जमावट

about 1 hour ago
ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज
Top News

ग्रामीणों को मिलेंगे संपत्ति के मालिकाना हक के दस्तावेज:धनतेरस पर जिले के गांवों में होंगे स्वामित्व योजना के विशेष कार्यक्रम; जिलेभर में होगा रजिस्ट्री वितरण

about 1 hour ago
हरदीप पुरी निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद
Top News

हरदीप पुरी निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसद:कांग्रेस के 100 से ज्यादा कमियों के दावे खारिज; बदला मध्यप्रदेश का समीकरण

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, लेकिन पटाखा कारोबार पर प्रशासन मेहरबान
Top News

मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश, लेकिन पटाखा कारोबार पर प्रशासन मेहरबान:सील दुकानें दोबारा खुली; कार्रवाई का असर कहां?

about 1 hour ago
युद्ध और गोलाबारी के बीच मक्का में फंस गए थे इतने यात्री
Top News

युद्ध और गोलाबारी के बीच मक्का में फंस गए थे इतने यात्री:मुख्यमंत्री की पहल से हुई सुरक्षित वापसी; अपनों से मिलकर छलक उठीं आंखें

about 1 hour ago
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास
Top News

क्रिस्टियानो रोनाल्डो का इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास:23 साल के सफर पर लगा विराम; 234 मैच में किए इतने गोल, इतनी बार वर्ल्ड कप में उतरे

about 1 hour ago
वन विभाग ने की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहन जब्त
Top News

वन विभाग ने की कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे तीन वाहन जब्त:बिना ट्रांजिट परमिट हो रहा था परिवहन; देवास-शाजापुर से इंदौर के कारखानों तक पहुंचाई जा रही थी लकड़ी

about 1 hour ago
ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल
Top News

ठेकेदार कंपनी पॉवर लिकर का कमाल:नर्मदा गंभीर परियोजना; मुख्यमंत्री को भी दे दिया चकमा, उज्जैन में भी नहीं मिला पानी

about 1 hour ago
दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा
Top News

दीपावली की रोशनी से पहले इंदौर की सड़कों पर जाम का अंधेरा:त्योहार की खरीदारी करने निकले इंदौरवासी जाम में फंस रहे

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत
Top News

वीडियो देखिये, हत्या के आरोपी का जेल से छूटते ही फूलों से स्वागत:शहर में निकाली रैली; नाबालिग की गोली मारकर हत्या की थी

about 2 hours ago
इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त
Top News

इंदौर में पानी बर्बाद करने वालों पर निगम सख्त:अब इस लापरवाही पर भी कटेगा चालान; MIC मेंबर बोले- पानी नहीं मिलेगा तो रोओगे

about 2 hours ago
बाल विवाह पर MP में सख्ती
Top News

बाल विवाह पर MP में सख्ती:इस दिन प्रदेशभर में चलेगा विशेष अभियान; गांव से वार्ड तक बनेंगे निगरानी दल

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला
Top News

वीडियो देखिये, बायपास पर चलती कार बनी आग का गोला:बाल-बाल बची सवारों की जान; फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर पाया काबू

about 2 hours ago
फुटपाथ पर दुकान का ‘रेट कार्ड’ वायरल
Top News

फुटपाथ पर दुकान का ‘रेट कार्ड’ वायरल:5 से 8 हजार दो, तब मिलेगा ठिकाना... रोशनी के 2 हजार अलग

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, अवैध शराब कारोबार का न दल से संबंध, न विचारधारा से
Top News

वीडियो देखिये, अवैध शराब कारोबार का न दल से संबंध, न विचारधारा से:प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले-दोषियों पर हो कार्रवाई; अपराधियों को संरक्षण देने वालों की भी तय हो जवाबदेही

about 2 hours ago
कृति मांगा, कीर्ति थमाया
Top News

कृति मांगा, कीर्ति थमाया:जांच में मिली गंदगी; श्री बसंत इंटरप्राइजेज में तेल पैकिंग के दौरान मिली अनियमितताएं, मेडिकल फिटनेस और पेस्ट कंट्रोल के दस्तावेज भी गायब

about 3 hours ago
दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था
Top News

दिवाली से पहले इन शहरों में बिगड़ी व्यवस्था:सफाईकर्मियों की हड़ताल से लगे कचरे के ढेर; अब दी ये चेतावनी

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!