युवती ने की आत्महत्या: जहर खाकर दी जान; इस बात से थी परेशान, परिवार ने समझाया लेकिन नहीं मानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के विजय नगर थाना क्षेत्र से आत्महत्या का मामला सामने आया है। सगाई टूटने से तनाव में चल रही 19 वर्षीय युवती ने गुरुवार देर रात जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर छोटी बहन ने उससे वजह पूछी तो उसने जहर खाने की बात बताई।
उपचार के दौरान मौत
परिजन उसे तत्काल एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
12वीं तक पढ़ाई की थी मृतका
पुलिस के अनुसार, मृतका मारिया (19) पिता उमर शेख स्वर्ण बाग कॉलोनी की रहने वाली थी। उसने 12वीं तक पढ़ाई की थी। परिवार में दो भाई और एक बहन हैं। उसके पिता मैकेनिक हैं।
डेढ़ साल पहले हुई थी सगाई
मारिया के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी सगाई 15 जून 2025 को आजाद नगर निवासी सोहेल उर्फ साहिल से हुई थी। परिवार में इसी साल दोनों की शादी की तैयारी चल रही थी। करीब आठ दिन पहले सोहेल ने फोन पर मारिया से कहा कि वह शादी नहीं करना चाहता और सगाई खत्म कर रहा है।
शादी से इनकार कर दिया
परिजन के मुताबिक, उसने अपने परिवार को भी इस फैसले के लिए तैयार कर लिया था।मारिया ने इसकी जानकारी घरवालों को दी। इसके बाद परिवार ने सोहेल के परिजन से बातचीत की। आरोप है कि वहां से भी शादी से इनकार की बात कही गई।
आखिरी बार बात करना चाहती थी
परिजनों के मुताबिक, सगाई टूटने की बात सामने आने के बाद मारिया तनाव में रहने लगी थी। वह पिछले आठ दिनों से सोहेल से एक बार बात करने और मिलने की इच्छा जता रही थी। परिवार का कहना है कि सोहेल ने उससे मिलने से इनकार कर दिया था।
जहरीला पदार्थ खा लिया
इसी बीच गुरुवार देर रात मारिया ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर छोटी बहन को इसकी जानकारी मिली। परिजन उसे एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
चैटिंग को लेकर विवाद का भी जिक्र
परिवार के अनुसार, सोहेल ने मारिया पर किसी अन्य युवक से चैटिंग करने का आरोप लगाया था। उसका कहना था कि मारिया उसे समय नहीं देती और फोन पर भी बातचीत नहीं करती थी। पिता ने दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझाने की कोशिश की थी। वहीं मारिया लगातार सोहेल से एक बार मिलने की बात कह रही थी।
जूस की दुकान चलाता है सोहेल
सोहेल आजाद नगर क्षेत्र में जूस की दुकान चलाता है। पुलिस ने फिलहाल मर्ग कायम किया है। युवती की मौत के कारणों के साथ-साथ सगाई टूटने की परिस्थितियों और परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों की भी जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!