वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच: मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
महाकाल की नगरी उज्जैन आने वाले पर्यटकों को आने वाले समय में धार्मिक स्थलों के दर्शन के साथ जंगल सफारी का रोमांच भी मिल सकेगा। शहर के नौलखी बीड़ क्षेत्र में 855 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक फॉरेस्ट जू एवं रेस्क्यू सेंटर विकसित किया जाएगा। करीब 210 हेक्टेयर में आकार लेने वाली इस महत्वाकांक्षी परियोजना को मध्यप्रदेश सरकार ने मंजूरी दे दी है।
गांधी सागर में कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार वन्यजीव संरक्षण के साथ पर्यटन की संभावनाओं को विस्तार देने की दिशा में काम कर रही है। नौलखी बीड़ में प्रस्तावित फॉरेस्ट जू एवं रेस्क्यू सेंटर इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
घायल और बूढ़े वन्यजीवों को मिलेगा नया आशियाना
इस परियोजना की खास बात यह है कि यहां केवल पर्यटकों के आकर्षण की व्यवस्था नहीं होगी, बल्कि घायल और वृद्ध वन्यजीवों की देखभाल पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। रेस्क्यू सेंटर ऐसे वन्यजीवों के संरक्षण और उपचार का केंद्र बनेगा, जिन्हें विशेष देखभाल की जरूरत है।
जंगल सफारी से करीब से जान सकेंगे वन्यजीवों की दुनिया
नौलखी बीड़ में विकसित होने वाले इस केंद्र में पर्यटकों को जंगल सफारी के माध्यम से वन्य पर्यावरण को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। इससे पर्यटकों में वन्यजीवों और उनके प्राकृतिक आवास के प्रति जागरूकता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
उज्जैन के पर्यटन को मिलेगा नया आयाम
उज्जैन की पहचान अब तक मुख्य रूप से धार्मिक और आध्यात्मिक पर्यटन से जुड़ी रही है। ऐसे में फॉरेस्ट जू एवं रेस्क्यू सेंटर की स्वीकृति शहर में प्रकृति और वन्यजीव आधारित पर्यटन के विस्तार की दिशा में अहम मानी जा रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अनुसार, सरकार का उद्देश्य वन्यजीवों को संरक्षण प्रदान करने के साथ पर्यटकों को वन्य पर्यावरण से परिचित कराना भी है। गांधी सागर में हुई कैबिनेट बैठक का यह फैसला इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाने वाला है।
संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग:स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल

रात 2 बजे चार्टर्ड डिपो में भीषण आग:5 बसें खाक; 4-5 करोड़ के नुकसान का अनुमान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!