रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगी भीषण आग: स्टॉल से उठी लपटें पार्सल बोगी तक पहुंची; मची अफरा-तफरी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर बुधवार शाम अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। करीब पौने चार बजे एक बंद स्टॉल में आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटें पास खड़ी पार्सल बोगी तक पहुंच गईं।
आग ने इनको चपेट में लिया
आग की चपेट में स्टॉल का सामान, पार्सल विभाग के पास रखी वस्तुएं और प्लेटफॉर्म के शेड का एक हिस्सा भी आ गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फायर एक्सटिंग्विशर व वाटर हाइड्रेंट की मदद से आग बुझाने में जुट गए।
10 मिनट में पाया काबू
कर्मचारियों की तत्परता से करीब 10 मिनट के भीतर आग पर काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
बंद स्टॉल में लगी आग, बिस्किट-नमकीन सहित सामान जला
आरपीएफ पोस्ट प्रभारी राजीव खरब ने बताया कि जिस स्टॉल में आग लगी, वह घटना के समय बंद था और अभी उसका संचालन शुरू नहीं हुआ था।
आग से स्टॉल में रखे बिस्किट, नमकीन और अन्य पैक्ड खाद्य पदार्थ जल गए। लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि आसपास रखा सामान भी उनकी चपेट में आ गया।
पार्सल विभाग के पास रखे कपड़े और अन्य वस्तुएं जलने की जानकारी भी सामने आई है।
पार्सल बोगी तक पहुंचीं लपटें, शेड भी प्रभावित
सीनियर डीसीएम शशांक गुप्ता के अनुसार, आग से प्लेटफॉर्म के शेड का एक छोटा हिस्सा भी प्रभावित हुआ है।
स्टॉल बंद होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, आग की लपटें पास खड़ी पार्सल बोगी तक पहुंचने और उसके प्रभावित होने की जानकारी भी सामने आई है।
हालांकि, बोगी में हुए नुकसान की पूरी स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है।
एहतियातन प्लेटफॉर्म की बिजली बंद
आग लगने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर प्लेटफॉर्म नंबर-1 की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। रेलवे कर्मचारियों ने उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों की मदद से आग को फैलने से रोका।
आग कैसे लगी, जांच के बाद होगा खुलासा
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है। घटना की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन भी कराया जा रहा है।
सीनियर डीसीएम शशांक गुप्ता ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने की वास्तविक वजह सामने आएगी।
रेलवे प्रशासन घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रहा है।
संबंधित समाचार

शहर में पहली बार सजेगा ‘आदि बाजार’:सात दिन दिखेगी देशभर की जनजातीय कला और संस्कृति की झलक

सांदीपनि लोक के लिए जमीन अधिग्रहण पर विवाद:आसाराम आश्रम ने दी आंदोलन की चेतावनी

गाड़ी हटाने की बात पर वकील और पुलिसकर्मियों में विवाद:दो हेड कांस्टेबल लाइन अटैच; बार एसोसिएशन की शिकायत पर डीसीपी ने गठित की जांच कमेटी, सीसीटीवी फुटेज से होगी पड़ताल

वीडियो देखिये, महाकाल की नगरी में अब जंगल सफारी का रोमांच:मुख्यमंत्री बोले-घायल और वृद्ध वन्यजीवों की होगी देखभाल; कैबिनेट में इतने करोड़ की परियोजना को हरी झंडी

सिंधिया राजघराने का संपत्ति विवाद फिर गरमाया:प्रतिमा देवी पर कोर्ट ने लगाया 10 हजार का हर्जाना; इस वजह से लिया एक्शन

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी, टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप:वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

वीडियो देखिये, प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में बड़ी सौगात:गांधीसागर में 1,920 मेगावाट की परियोजना की पहली इकाई शुरू; मुख्यमंत्री बोले- यह हमारा बहुत बड़ा ड्रीम प्रोजेक्ट

वीडियो देखिये, सनसनीखेज वारदात के पांच आरोपी गिरफ्तार:बेटी की तलाश में निकले पिता की हत्या, नाबालिग बेटी की तलाश जारी

सहयोगी सप्लायर के पिता को बंद करते ही थाने जा पहुंचा तस्कर बेटा:एमडी ड्रग्स सौदागर गिरफ्तार

9 साल तक महाकाल की सवारी में चला श्यामू हाथी:अब गुजरात के वनतारा में रहेगा; इस वजह से भेजा

वीडियो देखिये, कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री का बड़ा ऐलान:नशे के खिलाफ कार्रवाई और त्वरित न्याय होगा; प्रदेश में खुलेंगे 6 विशेष न्यायालय

जनसुनवाई में 2013 में जारी स्टाम्प से 2002 की रजिस्ट्री का मामला भी:एसडीएम घनश्याम धनगर की भूमिका की भी जांच की मांग

वीडियो देखिये, सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर आईजी का बयान:कपल को गांजा रखने की धमकी दे रही थी पुलिस टीम; हुई निलंबन की कार्रवाई

30 दिन के बच्चे के पेट में मिला दूसरा भ्रूण:गर्भ में बन चुके थे हाथ-पैर; डॉक्टर भी हैरान, पांच लाख जन्मों में मिलता है एक मामला

रहवासियों को नहीं मिल रहा पानी:टंकी पर गार्ड की मनमानी का आरोप; वाटर टैक्स देने के बाद भी पर्याप्त पानी नहीं, बाइक ले जाने पर रोक और भेदभाव को लेकर एलआईजी टंकी पर विवाद

फटी सीट के नीचे छिपाया था जहर, नहीं चली ‘एमडी’ की चालाकी

बेटे ने वृद्ध मां से:तो पुराने विवाद में 14 वर्षीय छात्र से की मारपीट; शहर व आसपास के क्षेत्रों में छोटी-छोटी बातों पर हुई घटनाएं

रिकॉर्ड ऊंचाई से काफी नीचे आए सोना-चांदी के दाम:क्या अभी खरीदना सही; जानिए आगे क्या होगा

अखबार की आड़ में चल रहे वसूली नेटवर्क का खुलासा:35 महिलाओं को वेतन पर रखा था; तीन इलाकों में चल रहे थे फर्जी कॉल सेंटर, इन लोगों को करते थे ब्लैकमेल

रात 2 बजे चार्टर्ड डिपो में भीषण आग:5 बसें खाक; 4-5 करोड़ के नुकसान का अनुमान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!